रेड क्रॉस (Red Cross) युद्ध में घायल सैनिकों की सहायता के लिए बनायी गयी एक संस्था है| इस संस्था से पूर्व युद्ध के समय घायल सैनिकों की इलाज के आभाव में उनकी मृत्यु हो जाती थी| युद्ध के बाद की तस्वीर एक मानव हृदय विदारक होती है, जिसमें घायल सैनिक और मृत सैनिक युद्ध मैदान में पड़े रहते है | ऐसे लोगों की तुरंत सहायता करने वाला कोई नहीं होता है | इसके लिए रेड क्रॉस के जनक जीन हेनरी ड्यूनैंट ने ऐसी संस्था की कल्पना की जो इन लोगों की सहायता कर सके | इस पेज पर रेड क्रॉस (Red Cross) क्या है, स्थापना, उपयोगिता और Red Cross Society In India के विषय में जानकारी प्रदान की जा रही है|
डबल म्यूटेंट (Double Mutant) वैरिएंट क्या है?
रेड क्रॉस क्या है (What Is Red Cross)
रेड क्रॉस एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है इसका मुख्य उद्देश्य मानव के अनमोल जीवन की रक्षा करना है | इसके द्वारा युद्ध या विपदा के समय में कठिनाईंयों में लोगों की सहायता करना है | रेडक्रास के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट है | इनके जन्म दिन को ही रेड क्रॉस दिवस के रूप में मानाया जाता है | इनका जन्म 8 मई को हुआ था, इसलिए प्रतिवर्ष 8 मई को अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस (International Red Cross Day) के रूप में मनाया जाता है |
वायु प्रदूषण में PM 2.5 और PM10 क्या है, शुद्ध वायु का मिश्रण
रेड क्रॉस की स्थापना (Establishment Of Red Cross)
वर्ष 1863 ई. में Red Cross की स्थापना हेनरी ड्यूनेन्ट द्वारा जेनेवा में की गयी थी | इसका मुख्यालय जेनेवा स्विट्जरलैंड (Switzerland) में स्थित है | इसके द्वारा विभिन्न देशों की सरकारों के बीच समन्वय स्थापित किया जाता है | यह युद्ध के समय, महामारी बीमारी, प्राकृतिक आपदा के समय पीड़ितों की सहायता करती है | इसका मुख्य कार्य पीड़ित व्यक्ति की मानव सेवा है |
मेडिकल लैब टेक्नीशियन कैसे बने | योग्यता | कोर्स
रेड क्रास की उपयोगिता (Utility of Red Cross)
भारत यह अन्य देशों में प्रतिवर्ष कोई न कोई प्राकृतिक आपदा आती है | ऐसे समय में उस देश की सरकारों के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन कर के लोगों की जान को बचाया जाता है | रेड क्रॉस संस्था के द्वारा ऐसे लोगों को सहायता प्रदान की जाती है | यह लोगों के उपचार, भोजन, स्वच्छ पानी और रहने के लिए उचित व्यवस्था सरकार के साथ सामंजस्य बैठा कर करती है | आपदा के समय यह संस्था सरकार के कार्यों को आसान करती है और अधिक से अधिक मानव जीवन की रक्षा करने का प्रयास करती है |
भारत स्टेज 6 (BS-6) क्या है | लाभ | प्रभाव | पूरी जानकारी
रेड क्रॉस सोसाइटी इन इंडिया (Red Cross Society in India)
हमारे देश भारत में रेड क्रॉस सोसायटी की स्थापना वर्ष 1920 में पार्लियामेंट्री एक्ट के अंतर्गत की गयी थी | स्थापना के समय इस संस्था का नाम ‘इंटरनेशनल कमिटी फॉर रिलीफ टू द वाउंडेड’ जिसको बाद में परिवर्तित करके रेड क्रॉस सोसाइटी इन इंडिया कर दिया गया | इसका नारा ‘अपने अन्दर के स्वयं सेवक को पहचाने’ , ‘(Find the Volunteer in side you)’ है|
आजादी प्राप्त होने के बाद भारत ने वर्ष 1949 में जिनेवा कन्वेंशन में भाग लिया इसमें रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट के चिन्ह को सेना के मेडिकल सर्विस में उपयोग करने पर के लिए हस्ताक्षर किये गए | भारत में 10 वर्षों के पश्चात जिनेवा कन्वेंशन के कुछ नियमों को भारतीय संसद ने जिनेवा कन्वेंशन एक्ट ऑफ़ 1960 के द्वारा लागू कर दिया |
रेड क्रॉस का चिन्ह (Red Cross Sign)
रेड क्रॉस का चिन्ह सफेद पट्टी पर लाल रंग का क्रॉस है | इसके चिन्ह का गलत उपयोग नहीं किया जा सकता है | यदि किसी व्यक्ति के द्वारा इसके गलत उपयोग करते हुए पाया जाता है तो उस पर नियमानुसार कार्यवाही की जाती है|
रेड क्रास डे के सिद्धांत (Red Cross Day Principles)
- निष्पक्षता (Fairness)
- मानवता (Humanity)
- स्वतंत्रता (Freedom)
- तटस्थता (Neutrality)
- एकता (Integration)
- स्वैच्छिक (Voluntary)
- सार्वभौमिकता (Universality)
रेड क्रॉस को नोबल पुरस्कार (Nobel Prize to Red Cross)
वर्ष 1901 में रेड क्रॉस को शांति का सबसे पहला नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था | इसके बाद इसे तीन अवसरों (1917, 1944 और 1963 में) को नोबेल पुरस्कार दिया गया | 9 फरवरी 1863 को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में 5 लोगों के द्वारा एक कमेटी के द्वारा इस संस्था की नींव रखी गयी थी | 1863 में ही अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हुआ | इसमें 18 देशों के द्वारा रेडक्रॉस सोसायटी को कानूनी रूप प्रदान किया गया |
Indian Red Cross Website :- यहाँ क्लिक करें
International Committee of The Red Cross Website :- यहाँ क्लिक करें
जीएनएम और एएनएम क्या है | योग्यता | कोर्स | वेतन | अंतर