AIIMS (एम्स) का क्या मतलब है | AIIMS Full Form | कार्य | सुविधाएँ | अधिकार

मेडिकल के क्षेत्र में एम्स भारत की एक उत्कृष्ट संस्था है। अपने गौर किया होगा अधिकतर बड़े राजनेताओं को जब भी स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी होती है, तो उनको AIIMS में ही भर्ती कराया जाते है।

इससे यह बात तो पक्की हो जाती है कि एम्स में सभी प्रकार की अत्याधुनिक सुविधाएँ और उत्कृष्ट उपचार की सुविधा उपलब्ध है। आप में कई लोगो को एम्स के बारे जानकारी होगी और कई लोगों को एम्स के बारे पूर्ण जानकारी नहीं है।

यदि आपको इसके विषय में नहीं पता है, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको AIIMS (एम्स) का क्या मतलब है, AIIMS Full Form, कार्य, सुविधाएँ और अधिकार के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी सरल भाषा में देने जा रहे है।

मेडिकल लैब टेक्नीशियन कैसे बने | योग्यता | कोर्स | चयन प्रक्रिया | प्रमुख शिक्षण संस्थान

एम्स फुल फार्म (AIIMS Full Form in Hindi)

एम्स (AIIMS) का फुल फॉर्म ‘All India Institute of Medical Sciences’ है। हिंदी भाषा में इसे ‘अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान’ के नाम से जाना जाता है।

यह एक मेडिकल संस्थान है, यहाँ पर चिकित्सा सम्बंधित स्नातक और परास्नातक कोर्स का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। यह संस्थान भारत के एक प्रसिद्ध हॉस्पिटल के रूप में भी कार्य करता है। इससे आस- पास के क्षेत्र को बहुत ही लाभ होता है।

एम्स क्या है (What Is AIIMS)

एम्स को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के नाम से जाना जाता है। यह सार्वजनिक आयुर्विज्ञान महाविद्यालय का एक संगठन है। इस संगठन के अंतर्गत भारत का सबसे पुराना AIIMS नई दिल्ली में स्थित है। भारत सरकार ने मेडिकल सुविधाओं में वृद्धि करने हेतु भारत के अलग- अलग भाग में AIIMS की स्थापना की है।

AIIMS की आधारशिला वर्ष 1952 में रखी गयी थी। वर्ष 1956 में इसे भारतीय संसद के द्वारा स्‍वायत्त संस्‍थान के रूप में कार्य करने की स्वीकृति प्रदान कर दी थी। स्वीकृति के बाद इसके द्वारा स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं को बेहतर करने और उनके लिए पाठ्यक्रम और मानक निर्धारण करने का कार्य किया गया, जिससे भारत में एक सामान स्वास्थ्य सेवाओं को लाया जा सके।

भारत को स्वास्थ्य सेवाओं में आत्मनिर्भर बनाने में इस संस्थान का मुख्य योगदान है। इसके द्वारा स्‍नातक और परास्नातक चिकित्‍सा शिक्षा में अध्‍यापन के पैटर्न को विकसित किया गया।

डबल म्यूटेंट (Double Mutant) वैरिएंट क्या है?

एम्‍स के कार्य (AIIMS Function)

  • एम्‍स के द्वारा चिकित्‍सा तथा पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों को संचालित किया जाता है। यह स्‍नातक और स्‍नातकोत्तर स्तर के होते है। जब छात्र इन पाठ्यक्रमों को सफलता पूर्वक उत्तीर्ण कर लेता है, तो एम्स के द्वारा इन्हें अपने संस्थान का प्रमाण पत्र या डिग्री प्रदान की जाती है।
  • यहाँ पर चिकित्सा के 42 विषयों में अध्‍यापन कराया जाता है और इनके लिए अनुसंधान कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।
  • नर्सिंग सेवाओं को बेहतर करने के लिए एम्‍स के अंतर्गत नर्सिंग महाविद्यालय का संचालन किया जाता है। यहाँ पर बीएससी (ऑन) नर्सिंग पोस्‍ट प्रमाण पत्र या डिग्री के लिए छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
  • हरियाणा के वल्‍लभ गढ़ में एम्‍स के द्वारा 60 बिस्‍तरों वाले अस्‍पताल का भी प्रबंधन किया है। इस अस्पताल से व्‍यापक ग्रामीण स्‍वास्‍थ्‍य सेवा प्रदान की जाएगी। केंद्र सरकार के द्वारा यहाँ पर लगभग 5 लाख आबादी को स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं प्रदान की जाती है।

एम्‍स द्वारा रोगियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाएँ (AIIMS Facilities Provided By Patients)

यह सुविधाएं एवं सेवाएं दो प्रकार की होती है:-

  • बाह्य रोगी विभाग
  • आंतरिक रोगी विभाग

1.बाह्य रोगी विभाग

बाह्य रोगी विभाग में सोमवार से शुक्रवार सुबह 9.00 बजे रोगियों को उपचार करवाने की सुविधाएँ प्रदान की गयी है, इसमें प्रमुख इस प्रकार है:-

  • विटिलिगो, सोरायसिस, एक्जिमा के उपचार
  • बाल और नाखून से सम्बंधित रोगों के उपचार
  • कुष्ठ रोग का उपचार
  • यौन संचारित रोगों के उपचार
  • विभिन्न त्वचा की समस्याओं के शल्य चिकित्सा उपचार
  • लेजर उपचार
  • सभी प्रकार के त्वचा रोगों के उपचार

आईसीयू (ICU) का क्या मतलब है | फुल फार्म | प्रकार | पूरी जानकारी

2.आंतरिक रोगी विभाग

इस विभाग में प्रदान की गयी सुविधाएँ:-

  • इसमें उन रोगियों को सेवा प्रदान की जाती है, जिनके रोग को विस्तार पूर्वक परिक्षण की आवश्यकता होती है।
  • इसमें त्वचा रोग अस्थिर हो चुके रोगियों को सम्मिलित किया जाता है।
  • यहां पर पर्यवेक्षण के अंतर्गत उपचार प्रदान किया जाता है।
  • इस विभाग में यदि किसी रोगी को किसी विशेष प्रकार के लक्षण पाए जाते है, तो उसके उपचार और देखभाल करने के लिए यहाँ पर सुविधा प्रदान की जाती है।

एम्स की विशेष सुविधाएं (AIIMS Special Features)

विशेष सुविधाएं इस प्रकार है:-

  • एनडी वाएजी लेजर
  • पल्‍स डाइ लेजर
  • अल्‍ट्रा पल्‍स कार्बन ऑक्‍साइड लेजर
  • वुड्सलैम्‍प परीक्षण
  • पीआरपी थेरैपी
  • फोटोथेरैपी – एनबी, यूवीबी, पीयूवीए
  • डायोड लेजर
  • डर्मोस्‍कोपी
  • रेडियो फ्रीक्‍वेंसी ट्रीटमेंट
  • पैच टेस्टिंग सुविधा
  • विटिलिगो सर्जरी

एम्स के अधिकार (AIIMS Rights)

भारत सरकार ने एम्स के क्रिया- कलापों में होने वाली रुकावटों को समाप्त करने के लिए एम्स के अध्यक्षों को विशेष अधिकार दिए है, जिससे वह मरीजों का और अधिक बेहतर ढंग से इलाज कर सके।

भारत सरकार ने दिल्ली एम्स को रोल मॉडल माना है इसी के अनुरूप अन्य एम्स में अध्यक्षों की नियुक्ति की है | यह अध्यक्ष दिल्ली एम्स से सेवानिवृत्त अनुभवी डॉक्टर है।

इनके अधिकार में वृद्धि की गयी है अब उन्हें मरीजों के इलाज, चिकित्सीय शोध, किसी भी प्रकार के बजट समेत अन्य चीजों की स्वीकृति के लिए मंत्रालय की स्वीकृति की आवश्यकता नहीं होगी।

एम्स के सभी अध्यक्ष अपने स्तर पर संस्थान के विकास और रोगियों के हित के लिए निर्णय ले सकते है। इन प्रकार के अधिकारों को एक मंत्री के अधिकार के समकक्ष माना जाता है।

वायु प्रदूषण में PM 2.5 और PM10 क्या है | पर्टिकुलेट मैटर | शुद्ध वायु का मिश्रण

एम्स की लिस्ट (AIIMS List In India)

भारत में कितने एम्स है यह जानने के लिए नीचे लिस्ट देखे :-

नाम (स्थापना वर्ष)नगरराज्य / केन्द्र शासित प्रदेश
AIIMS New Delhi (1956)नई दिल्लीदिल्ली
AIIMS Bhopal (2012)भोपालमध्य प्रदेश
AIIMS Bhubaneswar (2012)भुवनेश्वरओडिशा
AIIMS Jodhpur (2012)जोधपुरराजस्थान
AIIMS Patna (2012)पटनाबिहार
AIIMS Raipur (2012)रायपुरछत्तीसगढ़
AIIMS Rishikesh (2012)ऋषिकेशउत्तराखंड
AIIMS Raebareli (2018)रायबरेलीउत्तर प्रदेश
AIIMS Mangalagiri (2018)मंगलगिरीआंध्र प्रदेश
AIIMS Nagpur (2018)नागपुरमहाराष्ट्र
AIIMS Gorakhpur (2019)गोरखपुरउत्तर प्रदेश
AIIMS Bathinda (2019)भटिंडापंजाब
AIIMS Bibinagar (2019)बीबीनगरतेलंगाना
AIIMS Kalyani (2019)कल्याणीपश्चिम बंगाल
AIIMS Deoghar (2019)देवघरझारखंड
भारत में एम्स / AIIMS की लिस्ट

रेड क्रॉस (Red Cross) क्या है | स्थापना | उपयोगिता | Red Cross Society In India

9 thoughts on “AIIMS (एम्स) का क्या मतलब है | AIIMS Full Form | कार्य | सुविधाएँ | अधिकार”

  1. Pingback: रिप का मतलब क्या होता है | RIP फुल फार्म | RIP Meaning in Hindi

  2. Pingback: राष्ट्रीय शोक क्या होता है | What Is National Mourning? | राजकीय अंत्येष्टि ?

  3. Pingback: ब्लैक फंगस क्या है किसे खतरा है? » परिभाषाएँ और व्याख्या हिंदी में

  4. Pingback: वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल क्या होता है | वैक्सीनेशन के चरण | भारत में उपलब्ध वैक्सीन

  5. Pingback: राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (NDHM) क्या है | उद्देश्य | हेल्थ आईडी | डिजि डॉक्टर

  6. Pingback: कोरोना कवच पॉलिसी क्या है | प्रीमियम | बीमा की राशि | समय अवधि | पूरी जानकारी

  7. Pingback: कोरोना की जांच कैसे होती है | RT-PCR या मॉलिक्युलर टेस्ट | समय | खर्च

  8. Pingback: प्लाज्मा थेरेपी (Plasma Therapy) क्या है? » परिभाषाएँ और व्याख्या हिंदी में

  9. Pingback: पीएम डिजिटल हेल्थ मिशन कार्ड कैसे प्राप्त करे | ऑनलाइन अप्लाई | डाउनलोड

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top