एसपीजी (SPG) सुरक्षा क्या है?

Special Protection Group- SPG 

किसी भी देश की सुरक्षा व्यवस्था ही उस देश की उन्नति की जानकारी प्रदान करती है | देश में कई महत्वपूर्ण व्यक्ति होते है, जिनकों बहुत ही कड़ी सुरक्षा की आवश्यकता होती है | भारत में सुरक्षा व्यवस्था गृहमंत्रालय के द्वारा निर्धारित की जाती है | गृहमंत्रालय यह तय करता है कि किसे कौन सी सुरक्षा प्रदान करनी है | भारत में व्यक्ति विशेष की सुरक्षा को कई स्तरों में विभाजित किया जाता है | इन्हीं में से एक स्तर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (Special Protection Group – SPG) है | एसपीजी (SPG) सुरक्षा क्या है, यह किसे और क्यों दी जाती है? इसके बारें में आपको यहाँ पूरी जानकारी दे रहे है|

एसपीजी क्या है (What Is SPG)

SPG (एसपीजी) एक सशस्त्र सेना बल है| यह सुरक्षा भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और उनके परिवार को प्रदान की जाती है| इस सुरक्षा को अमेरिका के राष्ट्रपति की सुरक्षा के बराबर माना जाता है| इस सुरक्षा में बहुत एलर्ट जवानों की तैनाती की जाती है| इनके जवानों को वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग प्रदान की जाती है, इस प्रकार की ट्रेनिंग अमेरिका में ‘युनाइटेड स्टेट सीक्रेट सर्विस एजेंट्स’ को प्रदान की जाती है|

भारतीय संविधान में कितनी अनुसूचियां है?

एसपीजी की आवश्यकता (SPG Required)

वर्ष 1981 से पूर्व भारत के प्रधानमंत्री के आवास की सुरक्षा पुलिस उपायुक्त (DCP) के द्वारा की जाती थी | प्रधानमंत्री को नई दिल्ली से बाहर जाने पर इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाती थी | वर्ष 1981 के अक्टूबर महीने में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के  द्वारा एक विशेष टास्क फोर्स (STF) का गठन किया गया | इसके द्वारा भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जाती थी |

कुछ समय के पश्चात पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर 1984 को हत्या कर दी गयी थी | इस हत्या से भारत की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे | इसके बाद इस घटना की समीक्षा की गयी उसमें समीक्षा सचिवों की एक समिति के द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री की सुरक्षा को विशेष टास्क फोर्स (STF) और प्रत्यक्ष नियंत्रण के अंतर्गत विशेष अधिकारियों के समूह को सौंप दिया गया | यह विशेष समूह प्रधानमंत्री को नई दिल्ली और बाहर दोनों जगह सुरक्षा प्रदान करते थे |

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है

एसपीजी की स्थापना कब हुई (Establishment of SPG)

गृह मंत्रालय ने 18 फरवरी 1985 को बीरबल नाथ समिति का निर्माण किया | गृह मंत्रालय ने इस समिति से प्रधानमंत्री की सुरक्षा को सुधारने के लिए सुझाव मांगे | बीरबल नाथ समिति ने मार्च 1985 में अपनी रिपोर्ट गृहमंत्रालय को सौंप दी | इस रिपोर्ट के आधार पर गृहमंत्रालय ने स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट (SPU) के गठन के लिए अपनी सिफारिश भारत के राष्ट्रपति को सौंप दी | राष्ट्रपति ने कैबिनेट सचिवालय के अंतर्गत 30 मार्च 1985 को 819 पदों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी | इस सुरक्षा समूह का नामकरण स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) किया गया | इसके निदेशक के रूप में पुलिस महानिरीक्षक को चुना गया |

हॉर्टिकल्चर (Horticulture) क्या होता है | योग्यता | कोर्स | रोजगार | वेतन

इंटेलिजेंस ब्यूरो के तत्कालीन संयुक्त निदेशक (VIP Security) एस. सुब्रमण्यम ने 8 अप्रैल,1985 को SPG (एसपीजी) के निदेशक के रूप में पद संभाला | अप्रैल 1985 से 2 जून 1988 तक स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप ने बिना कानून के ही अपना कार्य किया था | इसके प्रावधान ब्लू बुक में निहित है | इस ब्लू बुक में प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए दिशानिर्देश प्रदान किये गए है |

बीसीए कैसे करे | योग्यता | कोर्स | फीस | सैलरी | पूरी जानकारी 

इसके कुछ वर्षों के बाद 21 मई 1991 को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी गयी | हत्या के बाद SPG (एसपीजी) अधिनियम में संसोधन किया गया | इस संसोधन के अंतर्गत पूर्व प्रधानमंत्री और उनके परिवार को 10 वर्ष की अवधि के लिए सुरक्षा प्रदान कर दी गयी | वर्ष 2002 में Special Protection Group के अधिनियम में पुनः संसोधन किया गया | इस संसोधन में पूर्व प्रधानमंत्री की सुरक्षा की अवधि को कम करके एक वर्ष कर दिया गया | इसमें यह प्रावधान किया गया था कि इस अवधि को खतरे के स्तर के आधार पर बढ़ाया जा सकता है | यह अवधि भारत के गृहमंत्रालय के आदेशानुसार बढ़ाई जा सकती है |

एसपीजी सुरक्षा किसे दी जाती है (Who Is Given SPG Protection)

SPG (एसपीजी) सुरक्षा भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री और उनके परिवार को प्रदान की जाती है | भारत में कई आतंकवादी संगठन इन्हें नुकसान पहुँचाने का प्रयास करते रहते है |

एसपीजी सुरक्षा क्यों दी जाती है (Why SPG Protection Is Given)

भारत के प्रधानमंत्री एक विशेष व्यक्ति है, यह देश की नीति का निर्माण करते है, यह नीति किसी के हित में और किसी अहित में हो सकती है | जिस व्यक्ति का अहित होगा वह भारतीय प्रधानमंत्री को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा | इसलिए प्रधानमंत्री को SPG (एसपीजी) सुरक्षा प्रदान करना आवश्यक है |

एसपीजी की आधिकारिक वेबसाइट (SPG Official Website)

अधिक जानकारी के लिए आप SPG (एसपीजी) की आधिकारिक वेबसाइट spg.nic.in पर विजिट कर सकते है |

यहां पर आपको SPG सुरक्षा क्या है, यह किसे और क्यों दी जाती है, Special Protection Group के विषय में जानकारी दी गयी है, इससे सम्बंधित यदि आप किसी अन्य जानकारी को प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते है, आपके द्वारा पूछे गए प्रश्नों और दिए गए सुझावों पर तत्काल उत्तर देने का प्रयास किया जायेगा |

धारा 144 (Section 144) क्या है

Scroll to Top