बीसीए कैसे करे | योग्यता | कोर्स | फीस | सैलरी | पूरी जानकारी

प्रतिस्पर्धा के इस दौर में विद्यार्थी 12th/बारहवीं कक्षा तक आते आते सोचते है, कि वह वर्तमान समय में कौन सा स्ट्रीम चुने और जो उनके जीवन के लिए अच्छा भी साबित हो। आज कल की दुनिया डिजिटल वर्ल्ड, कंप्यूटर और प्रौद्योगिकी पर ज़्यादा आधारित है। भारत ने डिजिटल दुनिया की तरफ बहुत पहले ही अपने कदम बढ़ा दिया था।

यदि आपने 12th की परीक्षा पास कर ली है और कंप्यूटर से सम्बंधित कोर्स करना चाहते है तो बीसीए (BCA) आप के लिए एक अच्छा कोर्स है। जिसमे आपको कंप्यूटर साइंस की जानकारी के साथ साथ कुछ प्रोग्रामिंग लैंग्वेज (Programming Language) भी पढ़ाई जाएगी कुछ कॉलेज में इसके अतिरिक्क आपको पर्सनॅलिटी डेवलपमेंट और अंग्रेजी भाषण(English Speaking) की भी शिक्षा दी जाएगी।

जिन विद्यार्थियों को कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी की ओर ज़्यादा रुचि है, वे छात्र/छात्राएं BCA का कोर्स कर सकते है और कंप्यूटर के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते है।

जैसा कि हम सभी जानते हैं आज के समय में हर कोई एक बेहतर नौकरी और अच्छी सैलरी पाना चाहता है। किन्तु अच्छी नौकरी और मोटी सैलरी के लिए आपको इसके लायक बनाना होगा। वर्तमान समय में कंप्यूटर की ज्ञान होना कितना ज़रूरी है हम सब अच्छे से जानते है। मोबाइल के रिचार्ज से लेकर पुलिस केस तक आज कंप्यूटर और इंटरनेट के माध्यम से किया जा सकता है।

Cloud Computing Career 2024: कैसे बनाएं सफल करियर | पूरी जानकारी

तो कंप्यूटर के शिक्षा के लिए BCA एक अच्छा विकल्प है, क्योकि स्कूल से लेकर कॉलेज में हमें कंप्यूटर की बेसिक जानकारी ही दी जाती है और BCA कोर्स में आपको कंप्यूटर के बारे में विस्तार से पढ़ाया जायेगा। तो चलिए आपको देते है BCA कोर्स की जानकारी और बताते है कोर्स की अवधि, फीस, सैलरी और भविष्य में आगे जाने की सम्भावनाएं।

Bachelor of Computer Applications in hindi

बीसीए क्या है (What Is BCA)

बी.सी.ए कोर्स 3 साल का होता है। बी.सी.ए का फुल फार्म “बैचलर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन” (Bachelor of Computer Applications) हैं।
आप यह कोर्स सरकारी या प्राइवेट दोनों कॉलेज से कर सकते है। इस BCA कोर्स में कंप्यूटर साइंस और कंप्यूटर से जुड़ी जानकारी प्रदान की जाती है।
जो विद्यार्थि कम्प्यूटर के क्षेत्र मे अपनी रुची रखते है, और जिन्हे अभियांत्रिकी यानि “Engineering” से सम्बन्धित ऐसा कोर्स करना हो जो कम्प्यूटर सम्बन्धित हो तो BCA डिप्लोमा कोर्स उनके करियर के  लिए काफी बेहतर साबित होगा, जिसकी मान्यता गवर्नमेंट या प्राइवेट नौकरी मे भी है।

BCA कोर्स में आपको सॉफ्टवेयर, वेबसाइट, मोबाइल एप्लीकेशन और विभिन्न तरह के कंप्यूटर टूल्स बनाना सिखाया जाता है।

SUPER TET 2021 आवेदन तिथि और इसकी तैयारी कैसे करें

बी.सी.ए करने के लिए योग्यता (Eligibility For BCA)

बीसीए कोर्स करने के लिए योग्यताए इस प्रकार है:-  

  • प्रवेशार्थी 12th में किसी भी स्ट्रीम से पास होने के बाद  BCA कोर्स कर सकते है। चाहे विद्यार्थी साइंस साइड का हो या आर्ट, BCA बीसीए कोर्स कर सकता है। 
  • परीक्षार्थी को अंग्रेजी (English) सहित न्यूनतम 50% Marks के साथ 12th की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • 12th में विद्यार्थी को न्यूनतम 50% या उससे अधिकतम अंक लाने होंगे। 
  • कभी – कभी प्रतिष्ठित कॉलेज (Reputed college) में कटऑफ प्रतिशत अगर ज़्यादा हुआ, तो उसके अनुसार विद्यार्थी को एडमिशन मिल जाता है। 
  • BCA कोर्स को करने में तीन वर्ष लगते है और यह 6 सेमेस्टर में विभाजित है।
  • अगर 12th में math ओर computer जैसे Subject है तो और अच्छा है।  कंप्यूटर से related प्राथमिक ज्ञान पहले से ही उनके पास मौजूद होती है तो एडमिशन मिलने में आसानी होती है।

बीसीए कोर्स में क्या- क्या विषय होते है (What are the subjects in BCA course)

  • BCA कोर्स में सॉफ्टवेयर से संबंधित विषयो पर पढ़ाई होती है। इसमें कंप्यूटर बेसिक सिखाने के साथ विभिन्न प्रकार की कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज (Computer programming language) पढ़ाया जाता है।
  • BCA कोर्स के निम्नलिखित पाट्यक्रम (Following courses)विषय है :-
    • कम्युनिकेशन सॉफ्ट स्किल
    • प्रिंसिपल्स ऑफ़ मैनेजमेंट
    • डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स
    • नेटवर्किंग वर्ल्ड
    • वाइड वेब डेटा स्ट्रक्चर
    • एडवांस्ड  सी भाषा प्रोग्रामिंग
    • डेटाबेस मैनेजमेंट  गणित
    • विसुअल बेसिक
    • एजाइल सिस्टम
    • पाइथन स्क्रिप्टिंग
    • डिजिटल मार्केटिंग
    • एंड्राइड डेवलपमेंट
    • बिज़नेस एकाउंटिंग
    • ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग कंप्यूटर आर्गेनाइजेशन एंड आर्किटेक्चर
    • ऑपरेटिंग सिस्टम
    • कंप्यूटर ग्राफ़िक्स एंड एनीमेशन
    • इनफार्मेशन सिक्योरिटी
    • जावा
    • ओरेकल
    • और भी बहुत कुछ।

UP TGT और PGT ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ

बीसीए कोर्स फीस (BCA Course Fees)

  • बीसीए के लिए औसत कोर्स शुल्क कम से कम 15,000 से 2 लाख प्रति वर्ष हो सकता है, यह कम या ज्यादा हो सकती है।
  • सरकारी कॉलेज में प्रवेश लेने लिए आपकी फीस औसतन 15,000 से 20,000 रुपए होगी है। प्राइवेट कॉलेजों में फीस सरकारी कॉलेजों की तुलना में अधिक होती है।
  • अगर आप इस कोर्स को प्राइवेट कॉलेज करते है तो उसमे आपकी फीस लगभग 30 हजार से 1 लाख तक हो सकती है। 
  • प्राइवेट कॉलेज की फीस कॉलेज के अनुसार ही होती है और सभी कालेजो को फीस अलग-अलग होती है| 

बीसीए (BCA) करने के फायदे (Benefits of doing BCA)

  • आपको कंप्यूटर फील्ड में एक स्नातक डिग्री मिल जाती हैं |
  • आपको कंप्यूटर प्रोग्रामिंग का ज्ञान होने के कारण आप खुद सॉफ्टवेर, वेबसाइट,एप आदि बना सकते हैं |
  • बीसीए  करने के बाद आप उच्च शिक्षा जैसे MCA, MBA कर सकते हैं |
  • BCA करने के बाद आपको अच्छी सैलरी या पैकेज मिल जाता हैं|
  • आपको BCA करने के बाद नौकरी आसानी से मिल जाती है।
  • BCA करने के बाद आप अपनी खुद कि कंपनी भी खोल सकते हैं| 

बी.सी.ए आवेदन कैसे करे (How To Apply For BCA)

  • BCAकोर्स में एडमिशन प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश परीक्षा यानी (Common entrance test)आयोजित किया जाता है। यह Common entrance test मई और जून के महीनो में निर्धारित किया जाता है। और कुछ  कॉलेजों में मेरिट बेसिस पर एडमिशन दिया जाता है।
  • कुछ कॉलेज में बारहवीं कक्षा के नतीजे को ध्यान में रखकर एडमिशन दिया जाता है। यह एडमिशन मेरिट बेसिस और 12th कक्षा के प्रतिशत को ध्यान में रखकर दिए जाते है। BCA एंट्रेंस टेस्ट में लॉजिकल क्षमता और रीजनिंग शक्ति पर ज़ोर दिया जाता है। 
  • इसके अंतर्गत न्यूमेरिकल एबिलिटी और कंप्यूटर संबंधित ज्ञान की परीक्षा ली जाती है। यह सारे टेस्ट 12th लेवल को ध्यान में रखकर लिए जाते है।

बीसीए कोर्स कैसे करे (How To Do BCA Course)

जैसे आपका कॉलेज में एडमिशन हो जाता है, उसके बाद आपको कॉलेज में  3 साल तक BCA Course की पढाई करनी होगी| इस कोर्स में आपको कंप्यूटर से संबंधित सभी चीजें सिखाई जाती हैं| जिसमे आपको computer basic, networking, website devalpment, prososing इत्यादि  के बारे में  पढाया जाता है| जिसमे कुल 6 Semester होते है| जिसमे आपको लास्ट सेमेस्टर का project submit  करना होता है| प्रोज़ेक्ट complate करने के बाद ही आपकी BCA पूरा होता हैं|

D.El.Ed क्या है | योग्यता व फीस | कैसे करें?

बीसीए में क्या सिखाया जाता है (What is taught at BCA)

  • BCA  में आपको सॉफ्टवेयर कैसे बनता है ये सिखाया जाता है|
  • बीसीए में आपको कंप्यूटर प्रोग्रामिंग(programming language) भी पढ़ाया जाता है ताकि आप कंप्यूटर प्रोग्राम स्वयं बना सके।
  • B.C.A में कंप्यूटर बेसिक और कंप्यूटर नेटवर्क के बारे में भी बताया जाता है।
  • इस कोर्स में आप वेबसाइट डिजाइन करना सीख सकेंगे है।

बीसीए में कितने विषय होते हैं (How many subjects are there in BCA)?

  • Modern operating environment
  • Financial accounting
  • Principal of management
  • Business communication
  • Laboratory Course Tally / MS Office
  • Mathematics

सब इंस्पेक्टर कैसे बने | योग्यता | आयु | शारीरक दक्षता | वेतन | पूरी जानकारी

इंटर्नशिप के लिए अप्लाई करे (Apply For Internship)

जैसा कि आप BCA कि डिग्री को पूरा कर लेते हैं या बीसीए कोर्स पूरा करने के पश्चात आप किसी भी कंपनी में इंटर्नशिप कर सकते है आपके कॉलेज में  ऐसी कंपनी भी आ सकती है जिसमें आप इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते है| उन कंपनी में आपको एक एप्लीकेशन कैसे बनाई जाती है, वेब डिजाइनिंग आदि के बारे में पूरी तरह से परफेक्ट कर दिया जाता है जब आप यह सभी चीजें अच्छी तरह से सीख जाते है, तो उसके बाद आप किसी भी कंपनी में जॉब कर सकते है| 

किस तरह की नौकरी मिलती है BCA के बाद (Job Opportunities After BCA Course)

  • कम्प्यूटर सिस्टम एनालिस्ट( Computer System Analyst)
  • कम्प्यूटर प्रोग्रामर(Computer Programmer)
  • इनफार्मेशन सिस्टम मैनेजर (Information System Manager)
  • डाटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन (Database Administration)
  • सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर (System Administrator)
  • किसी भी कालेज या इन्सटीट्यूट में शिक्षक या लेक्चरर (Teacher Or Lecturer In Any Organisation Or Institute)
  • साफ्टवेयर डेवलपर या साफ्टवेयर प्बलिशर (Software Developer Or Software Publisher)

वेतन (Salary)

BCA कोर्स पूरा करने के बाद ज़्यादातर IT Sector Companies में 25000 से 40000  तक वेतन मिलता है। यदि आपकी जॉब Google, Microsoft, Facebook जैसी बड़ी कम्पनी में मिलती है, तो आपकी सेलरी 50,000-1,00,000 हो सकती है। आपकी योग्यता, आपका ज्ञान और आपके इंटरव्यू पर आपकी सैलरी निर्धारित की जाती है। समय के साथ साथ अगर आप कंपनी में अच्छा कम करेंगे तो निश्चित तौर पर आपके वेतन में वृद्धि अवश्य होगी।

प्रमुख शिक्षण संस्थान (Institute For BCA Course) | Best Colleges For BCA

नई शिक्षा नीति 2020 क्या है कब लागू होगी ?

23 thoughts on “बीसीए कैसे करे | योग्यता | कोर्स | फीस | सैलरी | पूरी जानकारी”

  1. Pingback: जीएनएम और एएनएम क्या है | योग्यता | कोर्स | वेतन | अंतर

  2. Pingback: NCC कैसे ज्वाइन करे | फुल फार्म | लाभ | चयन प्रक्रिया | पूरी जानकारी

  3. Pingback: कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) क्या है | चयन प्रक्रिया | उद्देश्य | लाभ | पूरी जानकारी

  4. Pingback: मेडिकल लैब टेक्नीशियन कैसे बने | योग्यता | कोर्स | चयन प्रक्रिया | शिक्षण संसथान

  5. Pingback: राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (NRA) क्या है | विशेषताएं | लाभ | अधिकारिक वेबसाइट

  6. Pingback: व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी (Scrap Policy) क्या है | लाभ | उद्देश्य | पूरी जानकारी »

  7. Pingback: फूड टेक्नोलॉजी में करियर | योग्यता | कोर्स | सैलरी » परिभाषाएँ और व्याख्या हिंदी में

  8. Pingback: नई शिक्षा नीति 2020 क्या है कब लागू होगी ? » परिभाषाएँ और व्याख्या हिंदी में

  9. Pingback: Fastag ऑनलाइन रिचार्ज कैसे करे, यहाँ से जाने रिचार्ज की पूरी प्रक्रिया »

  10. Pingback: आंगनबाड़ी योजना क्या है, संचालन कैसे किया जाता है? » परिभाषाएँ और व्याख्या हिंदी में

  11. Pingback: सब इंस्पेक्टर कैसे बने | योग्यता | आयु | शारीरक दक्षता | वेतन | पूरी जानकारी »

  12. Pingback: यूपीटीईटी क्या है और उसकी तैयारी कैसे करें? » TET Exam ki taiyaari kaise kare

  13. Pingback: क्रिमिनोलॉजी (Criminology) में करियर कैसे बनाये | सिलेबस | जॉब | सैलरी

  14. Pingback: D.El.Ed क्या है | योग्यता व फीस | कैसे करें? » परिभाषाएँ और व्याख्या हिंदी में

  15. Pingback: SUPER TET 2021 आवेदन तिथि और इसकी तैयारी कैसे करें »

  16. Pingback: आईटीआई अपरेंटिस क्या है | लाभ | अप्रेंटिस एक्ट 1961 की पूरी जानकरी

  17. Pingback: एग्जाम की खोज किसने और कब की? » परिभाषाएँ और व्याख्या हिंदी में

  18. Pingback: एसपीजी (SPG) सुरक्षा क्या है | यह किसे और क्यों दी जाती है?

  19. Pingback: यूजीसी (UGC) क्या है | UGC फुल फॉर्म | कार्य | मुख्यालय | आधिकारिक वेबसाइट

  20. Pingback: UP TGT और PGT ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ » परिभाषाएँ और व्याख्या हिंदी में

  21. Pingback: यूपी बीएड काउंसिलिंग 2021 नोटिफिकेशन जारी, रजिस्ट्रेशन 17 सितंबर से शुरू

  22. Pingback: डीएलएड क्या होता है | TET |  कोर्स | शिक्षक भर्ती आधार | पूरी जानकारी 

  23. Pingback: यूपी ANM के 5000 पदों पर भर्ती कैसे होगी | योग्यता | आयु | सैलरी | आवेदन कैसे करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top