आईटीआई अपरेंटिस क्या है | लाभ | अप्रेंटिस एक्ट 1961 की पूरी जानकरी

ITI Apprentice Kya Hai- आईटीआई अपरेंटिस एक ट्रेनिंग पीरियड होता है | इसमें किसी भी कार्य को सीखा जाता है | जिससे उस क्षेत्र में नौकरी को आसानी से प्राप्त किया जा सके | सामान्यतः आईटीआई के बाद अप्रेंटिसशिप कराई जाती है | जो अभ्यर्थी सफलता पूर्वक आईटीआई का कोर्स पूरा कर लेते है उसके बाद उन्हें एक वर्ष या ट्रेड के अनुरूप अप्रेंटिसशिप कराई जाती है | यदि आपको इसके विषय में जानकारी नहीं है, तो इस पेज पर आईटीआई अपरेंटिस क्या है, लाभ और अप्रेंटिस एक्ट 1961 के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है |

बीसीए कैसे करे | योग्यता | कोर्स | फीस | सैलरी | पूरी जानकारी

आईटीआई अपरेंटिस क्या है (What is ITI Apprentice)

प्रत्येक राज्य सरकार के द्वारा और केंद्र सरकार के द्वारा आईटीआई का कोर्स कराया जाता है | आईटीआई में कई ट्रेड होती है | व्यक्ति अपनी रूचि के अनुसार उस ट्रेड में प्रवेश लेते है | आईटीआई होने के बाद उन्हें किसी कम्पनी में या किसी संस्था में उससे सम्बंधित कार्य करना होता है | इससे उनकी स्किल में बढ़ोत्तरी होती है |

अप्रेंटिसशिप के दौरान उन्हें राज्य सरकार या केंद्र सरकार के द्वारा मानदेय प्रदान किया जाता है | जब उनकी अप्रेंटिसशिप अवधि पूर्ण हो जाती है, तो राज्य राज्य सरकार या केंद्र सरकार के द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है | इस प्रमाण पत्र के आधार पर उन्हें प्राइवेट और सरकारी नौकरी प्राप्त होने में आसानी होती है |

सब इंस्पेक्टर कैसे बने | योग्यता | आयु | शारीरक दक्षता | वेतन | पूरी जानकारी

अप्रेंटिस एक्ट 1961 की जानकारी (Apprentice Act 1961)

भारत सरकार ने रोजगार प्रदान करने के लिए अप्रेंटिस एक्ट 1961 को लागू किया है | इसके अंतर्गत उद्योगों में प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है | अप्रेंटिस की अवधि को केन्द्रीय शिक्षुता परिषद द्वारा निर्धारित किया जाता है | इसमें अभ्यर्थी को वह सभी सुविधाएँ प्रदान की जाती है, जिससे वह अपने क्षेत्र में कुशल बन सके |

फूड टेक्नोलॉजी में करियर कैसे बनाये | योग्यता | कोर्स | सैलरी

अप्रेंटिस कैसे करें

भारत सरकार ने राष्ट्रीय प्रशिक्षु प्रशिक्षण कार्यक्रम को शुरू किया है | इसके अंतर्गत जो भी प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहता है उसे राष्ट्रीय प्रशिक्षु प्रशिक्षण योजना में पंजीकरण करवाना होगा | इसके बाद जिस संस्थान में आपको प्रशिक्षण के लिए भेजा जायेगा | वहां पर आपको जाकर जॉइंट करना होगा | इस प्रकार से आप अप्रेंटिसशिप कर सकते है |

क्रिमिनोलॉजी (Criminology) में करियर कैसे बनाये | सिलेबस | जॉब | सैलरी

अप्रेंटिसशिप से लाभ (Benefits of Apprenticeship)

अप्रेंटिसशिप से लाभ इस प्रकार है-

1. अभ्यर्थी को प्रैक्टिकल नॉलेज अधिक हो जाता है |

2. प्रैक्टिकल नॉलेज अधिक होने से अभ्यर्थिओं की स्किल में वृद्धि होती है, इससे वह नौकरी प्राप्त करने की अधिक योग्यता प्राप्त करते है |

3. नौकरी हेतु साक्षात्कार में अप्रेंटिसशिप वाले अभ्यर्थी को वरीयता प्रदान की जाती है |

4. अधिकतर जिस संस्थान में अप्रेंटिसशिप प्राप्त करते है, उसी संस्थान में उन्हें नौकरी आसानी से प्राप्त हो जाती है |

5. रेलवे की अप्रेंटिसशिप में पद रिक्त होने पर रेलवे अप्रेंटिसशिप धारक को पहले अवसर प्रदान किया जाता है |

6. अप्रेंटिसशिप को अनुभव प्रमाण पत्र के रूप में भी उपयोग किया जाता है |

आईटीआई (ITI) की आधिकारिक वेबसाइट :- यहाँ क्लिक करें

अप्रेंटिसशिप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट :- यहाँ क्लिक करे

राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (NRA) क्या है | विशेषताएं | लाभ | अधिकारिक वेबसाइट

2 thoughts on “आईटीआई अपरेंटिस क्या है | लाभ | अप्रेंटिस एक्ट 1961 की पूरी जानकरी”

  1. Pingback: एग्जाम की खोज किसने और कब की? » परिभाषाएँ और व्याख्या हिंदी में

  2. Pingback: जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top