यूजीसी (UGC) क्या है | UGC फुल फॉर्म | कार्य | मुख्यालय | आधिकारिक वेबसाइट

UGC शिक्षा के क्षेत्र में भारत सरकार का एक वैधानिक निकाय है| जब भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुई उस समय यहाँ पर उच्च शिक्षा के लिए अच्छी व्यवस्था नहीं थी | यूजीसी को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का प्रसार- प्रचार और उस पर नीति निर्धारण करने का अधिकार प्रदान किया गया | जब से UGC की स्थापना की गयी तब से अभी तक भारत ने उच्च शिक्षा में बड़े स्तर पर सुधार किये है| इसका परिणाम यह हुआ, कि अब भारत के नागरिकों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की आवश्यकता नहीं होती है|

देश में पिछले कई वर्षो से कई विदेशी छात्र भारत में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आते रहते है और यहाँ रहकर शिक्षा ग्रहण करनें के पश्चात भारतीय डिग्री प्राप्त करते है| यूजीसी (UGC) क्या है, UGC फुल फॉर्म, कार्य, मुख्यालय और आधिकारिक वेबसाइट के बारें में आज हम यहाँ आपको विस्तार से जानकारी दे रहे है|

राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (NRA) क्या है | विशेषताएं | लाभ | अधिकारिक वेबसाइट

यूजीसी का फुल फॉर्म (UGC Full Form in Hindi)

यूजीसी का फुल फॉर्म ‘University Grants Commission’ है | हिंदी भाषा में इसे ‘विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग’ के नाम से जाना जाता है | इस आयोग के द्वारा भारत में संचालित यूनिवर्सिटियों को अनुदान प्रदान किया जाता है | इन सभी यूनिवर्सिटियों को UGC द्वारा निर्धारित की गयी नीतियों को पूर्ण रूप से अनुपालन करना होता है | भारत सरकार ने उच्च शिक्षा के लिए मानकों का निर्धारण करने के लिए इस आयोग की स्थापना की है|

UGC Full Form in EnglishUniversity Grants Commission
यूजीसी फुल फॉर्म इन हिंदीविश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग

यूजीसी क्या है (What Is UGC)

यूजीसी को विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग कहा जाता है | इसकी स्थापना एक वैधानिक निकाय के रूप में की गयी है | UGC भारत में उच्च शिक्षा पर पूर्ण रूप से नियंत्रण रखती है | इसके द्वारा बनाये गए नियमों को प्रत्येक राज्य की यूनिवर्सिटी को अनिवार्य रूप से मानना होता है | यदि राज्य या केंद्रीय विश्‍वविद्यालय इसकी नीतियों का उल्लंघन करते है तो उन पर नियमानुसार कार्यवाही की जाती है | यूजीसी पर केद्रीय मानव संसाधन विकास (HRD) का पूर्ण नियंत्रण रहता है | इसकी नीतियों को प्रभावित केंद्र सरकार के मानव संसाधन विकास (HRD) विभाग के द्वारा किया जाता है|

कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) क्या है

यूजीसी की स्थापना (Establishment of UGC)

UGC की स्थापना वर्ष 1945 में प्रोफेसर वेद प्रकाश द्वारा की गयी थी, जो की एक महान शिक्षाविद थे| स्थापना के समय इसे केवल अलीगढ़ विश्वविद्यालय, बनारस विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय में एजुकेशन सिस्टम को नियंत्रित और देख-रेख करने का कार्य सौंपा गया था|

1947 में भारत को आजादी मिलनें के बाद भारतीय विश्वविद्यालयी शिक्षा में सुधारों और विस्तारों का सुझाव देने के लिए वर्ष 1948 में ‘विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग’ की स्थापना की गयी, उस समय इसके अध्यक्ष डॉ एस. राधाकृष्णन जी थे| इनके द्वारा भारत सरकार से यह अनुशंसा की गयी, कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का पुनर्गठन यूनाइटेड किंगडम के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के आधार पर किया जाए | इस प्रकार से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग में पूर्णकालिक अध्यक्ष और अन्य सदस्यों की नियुक्ति का मार्ग स्पष्ट हुआ|

केन्द्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा के संस्थानों को अनुदान प्रदान करने के लिए भारत सरकार ने वर्ष 1952 में एक निर्णय लिया| इस निर्णय के अनुसार ऐसी संस्थाओं को अनुदान से सम्बंधित सभी कार्य विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को प्रदान कर दिए गए|

UGC की आधिकारिक रूप से घोषणा 28 दिसंबर 1953 को तत्कालीन शिक्षा मंत्री प्राकृतिक संसाधन और वैज्ञानिक अनुसंधान मंत्री श्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के द्वारा की गयी थी | यूजीसी को वर्ष 1956 में संसद में प्रस्ताव पास करा कर भारत सरकार के एक संवैधानिक निकाय के रूप में स्थापित कर दिया गया|

बीसीए कैसे करे | योग्यता | कोर्स | फीस | सैलरी | पूरी जानकारी

यूजीसी का मुख्यालय (UGC Headquarters)

UGC का मुख्यालय नई दिल्ली में बहादुर शाह जफर मार्ग पर है| यहाँ पर मुख्यालय के अतिरिक्त ब्यूरो 35 फिरोज शाह रोड तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण कैंपस से भी इसका संचालन किया जाता है|

यूजीसी के क्षेत्रीय कार्यालय (Regional Office of UGC)

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को पूरे भारत में विस्तारित करने के लिए छ : कार्यालयों की स्थापना की गयी है, जो इस प्रकार है-

1. पुणे (Pune)

2. हैदराबाद (Hyderabad)

3. कोलकाता (Kolkata)

4. भोपाल (Bhopal)

5. गुवाहाटी (Guwahati)

6. बैंगलूरू (Bangalore)

यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET Exam)

यूजीसी के द्वारा राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा (National Eligibility Test – NET) का आयोजन किया जाता है | इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य यूनिवर्सिटीज एवं महाविद्यालयों के लिए योग्य शिक्षकों को तैयार करना है | इस परीक्षा का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाता है | यदि अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल हो जाता है, तो यूनिवर्सिटीज एवं महाविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है |

नई शिक्षा नीति 2020 क्या है कब लागू होगी ?

यूजीसी के कार्य (Functions Of UGC)

  • यूजीसी भारत के विश्वविद्यालयों में अनुसंधान, शिक्षण और परीक्षा हेतु मानकों का निर्धारण करता है
  • अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की शिक्षा व्यवस्था को बनाये रखना
  • भारत की शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए भारत सरकार को सुझाव देना
  • यूनिवर्सिटी और महाविद्यालय को अनुदान प्रदान करना
  • यूनिवर्सिटी और महाविद्यालय की जाँच करवाना

यूजीसी से मान्यता प्राप्त संस्थानों की सूची कैसे देखे (UGC Approved University List)

जब हम किसी भी यूनिवर्सिटी या कॉलेज में एडमिशन लेने जाते है, तो हमें एडमिशन लेने से पहले Fake Universities List को जरूर चेक कर लेना चाहिए | इससे आपका समय और पैसा दोनों की बचत होगी | यदि आपके कॉलेज को यूजीसी द्वारा मान्यता नहीं प्राप्त है, तो आपकी डिग्री की कोई भी वैल्यू नहीं होगी | इसे Fake Degree ही माना जाएगा और आपको इसके आधार पर कई भी जॉब नहीं प्रदान की जाएगी |

Fake Universities List को जानने के लिए आपको यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा वहां पर आपको Fake Universities List का ऑप्शन प्राप्त होगा| वहां से आप इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते है, प्रतिवर्ष इसको अपडेट किया जाता है |

यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट:- https://www.ugc.ac.in/hindi_new/

UGC Official Website

UGC Approved University List :-  https://www.ugc.ac.in/privatuniversity.aspx

D.El.Ed क्या है | योग्यता व फीस | कैसे करें?

4 thoughts on “यूजीसी (UGC) क्या है | UGC फुल फॉर्म | कार्य | मुख्यालय | आधिकारिक वेबसाइट”

  1. Pingback: नैक मूल्यांकन (NAAC Rating) क्या है | NAAC Full Form | Grading System

  2. Pingback: भारत की टॉप यूनिवर्सिटीज 2021 | इंजीनियरिंग | मैनेजमेंट कालेजों की सूची

  3. Pingback: जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करे

  4. Pingback: भारत में आईआईटी संस्थान की सूची | List of IIT Institute in India

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top