D.El.Ed क्या है | योग्यता व फीस | कैसे करें?

भारतीय संविधान के अनुसार 6 से 14 वर्ष तक की आयु की शिक्षा सरकार द्वारा निशुल्क कराई जाती है। इसके अंतर्गत विद्यालयों को दो स्तर में विभाजित किया गया है प्राथमिक स्तर अथवा उच्च प्राथमिक स्तर।  प्राथमिक स्तर तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए डीएलएड(D.El.Ed) कोर्स का निर्माण किया गया है इस कोर्स को करने के बाद अभ्यर्थी प्राथमिक स्तर के अध्यापक बनने के पात्र हो जाते हैं। 

D.El.Ed  का फुल फॉर्म डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन होता है यह एक राज्यस्तरीय डिप्लोमा कोर्स है। 

D.El.Ed कोर्स उन अभ्यर्थियों के लिए है जो टीचिंग लाइन में अपनी रुचि रखते हैं इस कोर्स को करने के लिए कम से कम 10+2 के बाद स्नातक होना आवश्यक  है।

UP TGT और PGT ऑनलाइन आवेदन आज से प्रारम्भ

उत्तर प्रदेश में D.El.Ed को ही BTC के नाम से जाना जाता है BTC इस कोर्स का पुराना नाम है। 

प्रारंभिक शिक्षा में टीचर बनने के लिए न्यूनतम योग्यता वाला कोर्स निर्धारित किया गया है डीएलएड को अलग अलग नाम से भी जाना जाता है जैसे राजस्थान में बीएसटीसी।

उत्तर प्रदेश में भी पहले इसको बीटीसी के नाम से जाना जाता था जो अब D.El.Ed हो गया है यह कोर्स अलग-अलग राज्यों में विभिन्न नामों से भी जाना जाता है ।

बीसीए कैसे करे | योग्यता | कोर्स | फीस | सैलरी | पूरी जानकारी 

D.El.Ed क्या है? | डी एल एड के लिए योग्यता | फीस कितनी है?

आप इस लेख के माध्यम से D.El.Ed क्या है, योग्यता, फीस ,आयु सीमा, एप्लीकेशन फॉर्म फीस, कोर्स फीस, चयन प्रक्रिया ,काउंसलिंग ,एग्जाम डेट /परीक्षा तिथि आदि की जानकारी सर्वश्रेष्ठ भाषा में प्राप्त कर पाएंगे ।

डीएलएड क्या है  D.El.Ed की पूरी जानकारी हिंदी में देखने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

D.El.Ed क्या है What is DL.EL.Ed ?

D.El.Ed(डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) एलिजिबिलिटी(eligibility) क्राइटेरिया का एक ऐसा कोर्स है जो आपको प्राथमिक स्तर के शिक्षक बनने की पात्रता प्रदान करता है।


इस कोर्स को रेगुलर या फिर डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से कर सकते हैं।

डीएलएड कोर्स के उम्मीदवारों को बाल विकास, शिक्षण विधि और समग्र बाल विकास में शिक्षकों की भूमिका जैसे विषयों को पढ़ाया जाता है।

D.El.Ed 2 वर्षीय कोर्स है तथा इसे 4 सेमेस्टर में विभाजित किया गया है और हर वर्ष के अंत में एक इंटर्नशिप भी शामिल होती है।

D.El.Ed कोर्स पूर्ण होने के बाद TET (टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) CTET (सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) परीक्षा को पास करना होता है।

आपको बता दें कि टीईटी राज्य सरकार और सीटेट केंद्र सरकार के द्वारा करवाया जाता है आप चाहे तो दोनों ही परीक्षाओं में भाग ले सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में निकाली गई  वैकेंसी में टीईटी परीक्षा पास करने के बाद सुपर टेट एग्जाम पास करना आवश्यक होता है उसके बाद ही आप प्राइमरी के टीचर बन सकते हैं।

यूपीटीईटी क्या है और उसकी तैयारी कैसे करें? विस्तार में जानने के लिए यहाँ क्लिक करे।  

D.El.Ed Admission form date 2021-2023 eligibility criteria

कोर्स  अवधि2 वर्ष
सेशन2021 -2022
योग्यता12 वी पास होना जरूरी है
चयन प्रकिया प्रवेश परीक्षा मेरिट आधारित
आयु  सीमा18 से 35 साल
ऑनलाइन फॉर्म जारी होने की  तिथिराज्य के अनुसार
कोर्स का नामDiploma in elementary education
(प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा)
Important information about D.El.Ed Admission

D.El.Ed प्रवेश 2021: प्रवेश परीक्षा अनुसूची

परीक्षा का नामअनुमानित परीक्षा तिथि
NIOS D.El.Ed प्रवेश परीक्षाजून 2021
ओडिशा D.El.Ed प्रवेश परीक्षानवंबर 2021
उत्तर प्रदेश D.El.Ed प्रवेशपरीक्षा अगस्त 2021
चंडीगढ़ D.El.Ed प्रवेश परीक्षाजुलाई 2021
D.El.Ed In different states

जो छात्र निम्न आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं उन्हें मान्यता प्राप्त स्कूल बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए|

कला विज्ञान और वाणिज्य Arts Science Commerce के छात्र भी आवेदन करने के लिए पात्र हैं अधिक जानकारी के लिए आप D.El.Ed अधिकारिक विज्ञापन 2021 को क्लिक कर देख सकते  है ।

12वीं कक्षा में आप को कम से कम 50% अंक लाने जरूरी हैं SC, ST, OBC, PH अभ्यर्थियों के लिए 5 %अंकों की छूट दी गई है।

जनरल  श्रेणी के लिए50%
आरक्षित श्रेणी के लिए45%
Minimum mark required

D.EL.Ed course fees

D.El.Ed  कॉलेज की 10200₹ प्रतिवर्ष है तथा प्राइवेट कॉलेजों की फीस 41000₹ प्रति वर्ष निर्धारित की गई है।

D.El.Ed  काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज

D.El.Ed  मे काउंसलिंग कराने हेतु सभी अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण मूल प्रमाण पत्र ले जाने की आवश्यकता होती है।

  1. D.El.Ed 2021 एडमिट कार्ड
  2.  10वीं की मार्कशीट
  3.  12वीं की मार्कशीट
  4.  आधार कार्ड
  5. OBC/SC/ST उम्मीदवारों के लिए जाति प्रमाण पत्र
  6.  जन्म प्रमाण पत्र की तारीख
  7.  चरित्र प्रमाण पत्र
  8. 2 रंगीन पासपोर्ट आकार  फोटो

D.El.Ed syllabus डीएलएड पाठ्यक्रम           

D.El.Ed के पूरे पाठ्यक्रम को चार भागों(4 semesters) में विभाजित किया गया है

 प्रथम सेमेस्टर First Semester 

  1. बाल विकास एवं सीखने की प्रक्रिया
  2. अधिगम के सिद्धांत
  3. सामाजिक अध्ययन
  4. संस्कृत गणित
  5. हिंदी
  6. विज्ञान
  7. Computer
  8. कला /संगीत /शारीरिक शिक्षा
  9. Internship 

 द्वितीय सेमेस्टर Second Semester

  1. वर्तमान भारतीय समाज और प्रारंभिक शिक्षा
  2. प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास
  3. सामाजिक  अध्ययन
  4. विज्ञान
  5. गणित
  6. हिंदी
  7. अंग्रेजी
  8. समाजोपयोगी उत्पादक कार्य
  9. कला संगीत शारीरिक शिक्षा
  10. Internship

 Click Here to read: SUPER TET आवेदन और इसकी तैयारी कैसे करें

तृतीय सेमेस्टर Third Semester

  1. सैनिक मूल्यांकन क्रियात्मक शोध एवं नवाचार
  2. समावेशी शिक्षा
  3. विज्ञान शिक्षण
  4. गणित शिक्षण
  5. सामाजिक अध्ययन शिक्षण
  6. हिंदी शिक्षण
  7. संस्कृत शिक्षण
  8. उर्दू शिक्षण
  9. कंप्यूटर शिक्षा
  10. कला एवं संगीत शिक्षण
  11. शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य शिक्षा
  12. Internship 

 चतुर्थ सेमेस्टर Fourth Semester 

  1. आरंभिक स्तर पर भाषा लेखन, पठन एवं गणितीय क्षमता विकास
  2. शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन
  3. विज्ञान शिक्षण
  4. गणित शिक्षण
  5. सामाजिक अध्ययन शिक्षण
  6. हिंदी शिक्षण
  7. अंग्रेजी शिक्षा
  8. शांति शिक्षा एवं सतत विकास
  9. कला एवं संगीत शिक्षण
  10. शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्यशिक्षा 
  11. Internship

D.El.Ed कोर्स के बाद करियर(Career after D.El.Ed) 

डीएलएड कोर्स में तृतीय सेमेस्टर के बाद आप Teacher Eligibility test(TET) टेस्ट में सम्मिलित हो सकते हैं Teacher Eligibility Test केंद्र और राज्य सरकार अलग-अलग आयोजित करती है आप दोनों परीक्षाओं में भाग ले सकते हैं राज्य सरकार द्वारा आयोजित होने वाले Teacher Eligibility test pass करने के बाद आप केवल राज्य  के अंदर प्राइमरी के अध्यापक बन सकते हैं।

केंद्र सरकार द्वारा आयोजित होने वाले Central Teacher Eligibility Test के द्वारा आप केंद्र सरकार और राज्य सरकार के अधीन विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर चयनित होने के पात्र हैं।

Read this too: जीएनएम और एएनएम क्या है | योग्यता | कोर्स | वेतन | अंतर

D.El.Ed 2021 में प्रवेश कैसे प्राप्त करें।

प्रत्येक वर्ष डीएलएड प्रशिक्षण परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज उत्तर प्रदेश के द्वारा D.El.Ed कोर्स में प्रवेश हेतु अधिसूचना जारी की जाती है. 

इसमें  निर्धारित समय अवधि में आपको आवेदन करना होता है अंतिम तिथि के बाद परीक्षा नियामक मेरिट लिस्ट जारी करता है सभी आवेदक अपनी मेरिट लिस्ट को वेबसाइट(http://updeled.gov.in/) की सहायता से देख सकते हैं।

कुछ समय के बाद परीक्षा नियामक प्राधिकारी के द्वारा काउंसलिंग कराई जाती है इसमें पहले से निर्धारित मेरिट तक कि छात्रों को प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान किया जाता है यदि प्रथम मेरिट लिस्ट में सभी सीटें नहीं भर पाती हैं  दूसरी तथा तीसरी काउंसलिंग आयोजन किया जाता है।

काउंसलिंग के बाद सभी छात्रों को मेरिट के अनुसार कॉलेज का आवंटन किया जाता है फिर सभी छात्र काउंसलिंग के बाद अपने अपने कॉलेजों में आवश्यक डॉक्यूमेंट ले जाकर प्रवेश प्राप्त करते हैं।

 Conclusion  निष्कर्ष

यदि आप डीएलएड का कोर्स कर के अध्यापक का पद पाना चाहते है तो आपको 10 +2  उत्तीर्ण होना आवश्यक है। 
कक्षा 12 के बाद आप D.El.Ed के लिए आवेदन कर सकते है।

परीक्षा में सफल होने के बाद आपको 2 वर्ष(4 सेमेस्टर प्रत्येक 6 महीने)  का कोर्स करना होगा।

यह कोर्स रेगुलर और डिस्टेंस दोनों माध्यम से किया जा सकता है। 

आपको हमने लेख के माध्यम से सरल और स्पष्ट भाषा में  बताने का प्रयास किया है यदि इससे संबंधित जो भी जानकारी है प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमसे पूछ सकते है।

यदि आपको यह लेख जानकारीपूर्ण और रोचक लगा तो अपने मित्रों और परिवार में जरूर शेयर करें हमें इससे आगे बढ़ने में प्रोत्साहन और बल  मिलेगा, धन्यवाद।

13 thoughts on “D.El.Ed क्या है | योग्यता व फीस | कैसे करें?”

  1. Pingback: UP TGT और PGT के ऑनलाइन आवेदन आज से प्रारम्भ » 16 मार्च से 11 अप्रैल

  2. Pingback: BCA Course : कैसे करे | योग्यता | कोर्स | फीस | सैलरी | पूरी जानकारी

  3. Pingback: कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) क्या है | चयन प्रक्रिया | उद्देश्य | लाभ | पूरी जानकारी

  4. Pingback: मेडिकल लैब टेक्नीशियन कैसे बने | योग्यता | कोर्स | चयन प्रक्रिया | शिक्षण संसथान

  5. Pingback: राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (NRA) क्या है | विशेषताएं | लाभ | अधिकारिक वेबसाइट

  6. Pingback: यूजीसी (UGC) क्या है | UGC फुल फॉर्म | कार्य | मुख्यालय | आधिकारिक वेबसाइट

  7. Pingback: CTET | सीटीईटी पात्रता प्रमाण पत्र वैधता अब आजीवन » परिभाषाएँ और व्याख्या हिंदी में

  8. Pingback: UP DELEd 2021: यूपी डीएलएड कोर्स एडमिशन शेड्यूल जारी, यहाँ देखे पूरी डिटेल

  9. Pingback: आंगनबाड़ी योजना क्या है, संचालन कैसे किया जाता है? » परिभाषाएँ और व्याख्या हिंदी में

  10. Pingback: NCC कैसे ज्वाइन करे | फुल फार्म | लाभ | चयन प्रक्रिया | पूरी जानकारी

  11. Pingback: डीएलएड क्या होता है | TET |  कोर्स | शिक्षक भर्ती आधार | पूरी जानकारी 

  12. Pingback: यूपी बीएड काउंसिलिंग 2021 नोटिफिकेशन जारी, रजिस्ट्रेशन 17 सितंबर से शुरू

  13. Pingback: यूपीटीईटी क्या है और उसकी तैयारी कैसे करें? » TET Exam ki taiyaari kaise kare

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top