हाईवे साथी एप (Highway Saathi App) क्या है?

Highway Saathi App Ki Poori Jankari- हाईवे साथी एप (Highway Saathi App) क्या है? टेक्नोलाजी के इस दौर में जिस प्रकार से नई तकनीक से निर्मित वाहनों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है, ठीक उसी तीव्रता से सड़क पर होनें वाली दुर्घटनाए भी लगातार बढ़ती जा रही है। 

हालाँकि सड़कों पर होनें वाले इन हादसो पर अंकुश लगाने के लिए सरकार द्वारा लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे है, इसके साथ ही एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के लिए कुछ आवश्यक नियम भी निर्धारित किये जा रहे है। 

इसी क्रम में सरकार नें यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर चलनें वाले वाहनों के लिए ‘हाईवे साथी’ (Highway Saathi) ऐप की अनिवार्यता कर दी गयी है। 

यदि आप यमुना एक्सप्रेस-वे पर यात्रा करने जा रहे है, तो आपके मोबाइल में ‘हाईवे साथी एप’ डाउनलोड करना जरूरी होगा, क्योंकि इस एप के बिना आपको यमुना एक्सप्रेस-वे पर जानें नहीं दिया जाएगा।

हाईवे साथी एप (Highway Saathi App) क्या है, लाभ, उद्देश्य और इस एप को डाउनलोड करनें के बारें में आपको यहाँ पूरी जानकारी देने का भरपूर प्रयास कर रहे है। 

हाईवे साथी एप इंटरफ़ेस की कुछ स्कीनशॉट ताकि आपको अंदाजा लग सके कैसा दिखता है यह अप्लीकेशन:

व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी (Scrap Policy) क्या है ?

हाईवे साथी एप क्या है (What Is Highway Saathi App)

एक्सप्रेस-वे पर बढ़ते हुए हादसों को रोकनें के लिए सरकार द्वारा कुछ आवश्यक नियम बनाये गये है।  इन्ही नियमों के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलनें वाले वाहनों के वाहन चालक के मोबाइल में लिए हाईवे साथी ऐप  (Highway Saathi APP) होना अनिवार्य कर दिया गया है। 

इस ऐप के बिना किसी भी वाहन को यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलनें की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

आपको बता दें, की हाईवे साथी ऐप का इस्तेमाल सिर्फ यमुना एक्सप्रेस वे चलनें वाले वाहन ही कर पाएंगे तथा यह एप दो पहिया (Two Wheeler) और चार पहिया (Four Wheeler) वाहनों के साथ-साथ भारी माल वाहक वाहनों के लिए मान्य होगा।  यदि आप इस एप्लीकेशन के बगैर यात्रा करते हुए पकड़े जाते है, तो चालान के साथ-साथ आपके ऊपर कार्यवाही भी की जा सकती है। 

हाईवे साथी एप काम कैसे करता है (How Does Highway Saathi App Work)

दरअसल, हाईवे साथी ऐप का उद्देश्य यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर बढ़ते हुए हादसो पर रोक लगाना है।  हाल ही में ऐसी कई घटनाएँ हुई है, जिसमें कई लोगो को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।  

यदि आपके मोबाइल में यह एप डाउनलोड है और जैसे ही आप अपना वाहन यमुना एक्सप्रेसवे पर लेकर जायेंगे वैसे ही तुरंत आपके मोबाइल का सर्वर एक्सप्रेसवे (Expressway) के सर्वर से कनेक्ट हो जायेगा। 

इस ऐप के माध्यम से वाहन चालक के मोबाइल नंबर के साथ ही वाहन का नंबर और वाहन से सम्बंधित पूरी जानकारी एक्सप्रेस-वे कंट्रोल रूम को मिल जाएगी और आपके वाहन के मूवमेंट की सारी जानकारी यमुना एक्सप्रेस-वे के अधिकारियों तक पहुंच जाएगी। 

ऐसे में एक्सप्रेस-वे पर यदि आपके साथ कोई घटना होती है, तो इसकी जानकारी एक्सप्रेसवे अथॉरिटी को हो जाएगी, जिससे आपको समय रहते सहायता प्रदान की जाएगी। 

HSRP Online Apply कैसे करे?

हाईवे साथी ऐप का उद्देश्य (Purpose Of Highway Saathi App)

यदि देखा जाये तो सबसे अधिक एक्सीडेंट होनें का मुख्य कारण तेज स्पीड होती है, हालाँकि कभी-कभी यह दुर्घटनाएं वाहनों में तकनीकी खराबी के करना भी होती है। 

सरकार द्वारा इस एप को हाईवे पर लागू करनें का मुखु उदेश्य यमुना एक्सप्रेसवे पर होनें वाले एक्सीडेंटस को कम करना है। 

अक्सर दुर्घटनायें होनें के पश्चात समय पर उपचार न मिलने के कारण अधिकांश लोगो की मृत्यु हो जाती है।  ऐसे में यदि आपके मोबाइल में यह एप डाउनलोड होगा, तो आपके वाहन से सम्बंधित सभी गतिविधियों की पूरी जानकारी एक्सप्रेसवे अधिकारियों को होगी। 

जिसमें वाहन चालक का नाम, मोबाइल नंबर, वाहन का रजिस्ट्रेशन नम्बर आदि सभी जानकारी होंगी।  ऐसे में यदि कोई हादसा होता है, तो हाईवे अथॉरिटी के कर्मचारी आपको तुरंत ही ट्रैक कर लेंगे और समय रहते आपको सहायता उपलब्ध करवाएंगे। 

खराब या दुर्घटनाग्रस्त वाहन हटवा सकेंगे (Removed Crashed Vehicle)

यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रा के दौरान यदि किसी का वाहन ख़राब हो जाता है, तो इस एप की सहायता से आप एक्सप्रेस-वे के कर्मचारियों को सूचना देकर अपने वाहन को हटवा सकते है। 

कई ख़राब वाहन भी दुर्घटनाओं का कारण बनते है।  इस एप द्वारा इसकी भी आशंका समाप्त हो जाएगी और लोगों का सफर और अधिक बेहतर हो सकेगा।  

वायु प्रदूषण में PM 2.5 और PM10 क्या है

Scroll to Top