मेट्रो स्मार्ट कार्ड (Metro Smart Card) क्या है | लाभ | रिचार्ज | यूज कैसे करें

देश के कई बड़े शहरों में मेट्रो ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। दिल्ली, मुंबई और लखनऊ जैसे शहरों इस ट्रेन के चलनें से रोजाना ऑफिस या किसी कार्य के लिए जानें वाले लोगो के लिए एक बहुत बड़ी सुविधा है।

हालाँकि मेट्रो में प्रतिदिन सफ़र करनें वाले लोगो को टिकट के लिए लाइन से बचनें के लिए मेट्रो स्मार्ट कार्ड की सुविधा दी गयी है।

यहाँ तक कि कोरोना काल में सिर्फ उन्ही लोगो को मेट्रो में यात्रा करनें की अनुमति दी गयी है, जिनके पास मेट्रो स्मार्ट कार्ड है। ऐसे में यदि आपको मेट्रो की यात्रा करनी हो तो आपको Metro Smart Card के विषय में जानकारी अवश्य होनी चाहिए।

वाशिंग मशीन: आपके घर के लिए एक पूर्ण खरीदारी गाइड

मेट्रो स्मार्ट कार्ड (Metro Smart Card) क्या है, इससे लाभ, रिचार्ज और यूज करनें के बारें में यहाँ पूरी जानकारी दी जा रही है।

Debit Card और Credit Card क्या है | अंतर | लाभ | कार्य कैसे करता है

स्मार्ट कार्ड क्या है (What is Metro Smart Card)

मेट्रो स्मार्ट कार्ड एक प्रकार का प्लास्टिक कार्ड है। इस कार्ड के द्वारा आप मेट्रो में यात्रा कर सकते है।

यदि आप एक बार इस कार्ड को बनवा लेते है तो आप मेट्रो की यात्रा करने के लिए रोज- रोज टोकन लेने की परेशानी से बच सकते है।

अभी हाल ही मेट्रो प्रशासन के द्वारा केवल मेट्रो स्मार्ट कार्ड धारकों को ही यात्रा करने की एडवाइजरी जारी की गयी है।

मेट्रो स्मार्ट कार्ड को आपको रिचार्ज करना होता है। रिचार्ज करने के लिए आप अपने बैंक एकाउंट या अन्य किसी वॉलेट एकाउंट का प्रयोग कर सकते है।

जब आपके Metro Smart Card में 100 रूपये शेष बचते है तो इसे ऑटो रिचार्ज की सुविधा के द्वारा रिचार्ज किया जा सकता है।

इससे आपको बार- बार चेक करने की आवश्यकता नहीं होती है कि आपके मेट्रो स्मार्ट कार्ड में कितनी राशि शेष है।

ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन रिन्यू कैसे करें | प्रोसेस | दस्तावेज | पूरी जानकारी

स्मार्ट कार्ड के लाभ (Benefits of smart card)

मेट्रो स्मार्ट कार्ड (Metro Smart Card) से होनें वाले लाभ इस प्रकार है-

  • यदि आप मेट्रो स्मार्ट कार्ड को बनवा लेते है, तो आपको टोकन लेने के लिए लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं रहती है।
  • मेट्रो स्मार्ट कार्ड का प्रयोग करने से आपके समय की बहुत ही बचत होती है।
  • इसके प्रयोग से हमे कैश लेकर चलने की आवश्यकता नहीं होती है।
  • टोकन को खरीदने में अक्सर हमे खुले पैसों की आवश्यकता होती थी तो मेट्रो स्मार्ट कार्ड के द्वारा इस समस्या को समाप्त किया जा सकता है।
  • यदि आप मेट्रो ट्रैन से यात्रा करने के लिए स्मार्ट कार्ड का प्रयोग करते हैं, तो आपको हर यात्रा पर 10 प्रतिशत की छूट मिलती है|
  • मेट्रो स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज कराने पर भी कई कंपनियों द्वारा कैशबैक भी दिया जाता है|

पीक और नॉन पीक आवर्स (Peak And Non Peak Hours)

मेट्रो प्रशासन द्वारा पीक और नॉन पीक आवर्स इस प्रकार है-

सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक के समय और शाम 5 बजे से लेकर रात 9 बजे तक के समय को पीक आवर्स कहा जाता है।

पीक आवर्स के लिए निर्धारित समय को छोड़कर शेष समय को नॉन पीक आवर्स कहा जाता है।

बिना एटीएम कार्ड के ATM से पैसे कैसे निकाले

मेट्रो कार्ड रिचार्ज कैसे करे (How To Recharge Metro Card)

मेट्रो स्मार्ट कार्ड को अपने बैंक एकाउंट, Rupay कार्ड, Paytm , OLA MONEY PayZapp BHARAT QR PayZapp वॉलेट और अन्य वॉलेट एकाउंट के द्वारा रिचार्ज किया जा सकता है|

सभी वॉलेट एकाउंट में रिचार्ज करने का तरीका अलग- अलग होता है, आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी वॉलेट एकाउंट का प्रयोग कर सकते है|

स्मार्ट कार्ड का यूज कैसे करें (How use Smart Card)

जब आप यात्रा करने के लिए मेट्रो स्टेशन जायेंगे वहाँ पर गेट के द्वारा इंट्री करने के लिए आपको अपने मेट्रो स्मार्ट कार्ड को दिखाना होगा। आप जैसे ही अंदर जायेंगे आपके सामने मशीन रखी होगी आपको इस मशीन में अपना मेट्रो स्मार्ट कार्ड स्वैप करना होगा।

इससे आपके कार्ड के एकाउंट से धन राशि काट ली जाएगी। अब आपको मेट्रो ट्रेन आने पर अपने निर्धारित स्थान पर बैठना है और जब आपका स्टेशन आ जाये तब आपको अपने स्टेशन पर ट्रेन से नीचे उतर कर गेट के पास लगी मशीन के सामने अपने कार्ड को स्कैन करना है। इससे आप मेट्रो स्टेशन से बाहर निकल पाएंगे।

कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 क्या है | विशेषताएं | CCPA द्वारा सजा का प्रावधान

2 thoughts on “मेट्रो स्मार्ट कार्ड (Metro Smart Card) क्या है | लाभ | रिचार्ज | यूज कैसे करें”

  1. Pingback: e-RUPI क्या है | कार्य कैसे करता है | शुरुआत | फायदे की पूरी जानकारी

  2. Pingback: EWS सर्टिफिकेट क्या होता है | फुल फॉर्म | पात्रता | दस्तावेज | ऑनलाइन अप्लाई

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top