Debit Card और Credit Card क्या है | अंतर | लाभ | कार्य कैसे करता है

Debit Card और Credit Card क्या है, इसके बारे में लोग जानना पसंद करते है, जानकारी के आभाव में लोग कन्फ्यूज हो जाते है | आज के समय में लोगों द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग करना अधिक पसंद किया जा रहा है| ऑनलाइन शॉपिंग के बाद लोग डिजिटल पेमेंट भी करते है | डिजिटल पेमेंट करने के लिए लोगों द्वारा डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड का उपयोग किया जाता है|

जब हम किसी मॉल में शॉपिंग के लिए जाते है, तो वहां पर कैश लेकर नहीं जाते है | हम अपने डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड को लेकर जाते है | मॉल में जो भी खरीददारी करते है, उसका भुगतान हम डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के द्वारा ही करते है | Debit Card और Credit Card क्या है, अंतर, लाभ, कार्य कैसे करता है? इसके विषय में जानकारी प्रदान की जा रही है|

फोन टैपिंग (Phone Tapping) क्या है | यह कैसे होती है | नियम | अधिकार

डेबिट कार्ड क्या है और कैसे मिलता है (What Is A Debit Card And How To Get It)

डेबिट कार्ड एक प्लास्टिक का कार्ड होता है | इसे प्लास्टिक मनी भी कहा जाता है | जब किसी बैंक में अपना नया खाता खोलते है तो फॉर्म में हमसे डेबिट कार्ड का प्रयोग करने के विषय में जानकारी को माँगा जाता है | यदि हम डेबिट कार्ड की सुविधा प्रयोग करना चाहते है, तो उसके सामने टिक का निशान लगा देते है | बैंक में खाता खुलने के बाद डेबिट कार्ड को डाक के माध्यम से घर भेजा जाता है | स्टेट बैंक में इसे डाक के द्वारा ही प्रदान किया जाता है और कई अन्य बैंकों में यह तुरंत ही पासबुक के साथ उपलब्ध करा दिया जाता है |

डेबिट कार्ड का प्रयोग (Debit Card Use)

डेबिट कार्ड का यूज करने के लिए बैंक द्वारा कुछ गाइडलाइन जारी की जाती है, जिसकी जानकारी उपयोगकर्ता को होना आवश्यक है | बैंक के द्वारा एक पिन नंबर जारी किया जाता है | यह एक गुप्त कोड होता है | इस गुप्त कोड की जानकारी केवल उपयोगकर्ता को ही होनी चाहिए | उपयोगकर्ता को यह निर्देश दिया जाता है कि बैंक द्वारा दिए गए पिन नंबर को वह अपनी इच्छा के अनुसार बदल ले जिससे इसकी जानकारी किसी को नहीं हो पायेगी | इस पिन को कुछ समय के बाद बदलते रहना चाहिए | इससे यदि किसी को भी इसकी जानकारी हो गयी तो वह इसका गलत उपयोग नहीं कर पायेगा |

डबल म्यूटेंट (Double Mutant) वैरिएंट क्या है?

डेबिट कार्ड यूज करते समय सावधानियां (Precautions While Using Debit Card)

1.डेबिट कार्ड का यूज करते समय इस प्रकार की सावधानी रखनी चाहिए-

2.डेबिट कार्ड का प्रयोग करते समय जब पिन डाले उस समय आपके आस- पास कोई भी व्यक्ति नहीं होना चाहिए |

3.जब आप मॉल में शॉपिंग का भुगतान डेबिट कार्ड के माध्यम से करें तो चेक कर ले कि भुगतान मशीन के ऊपर कैमरा तो नहीं लगा है | कैमरे से आपके पिन नंबर की जानकारी लीक हो सकती है |

4.डेबिट कार्ड के प्रयोग के बाद कैंसल का बटन अवश्य दबाना चाहिए | इससे आगे के प्रोसेस को रोका जाता है | इससे उस समय आपके डेबिट कार्ड का कोई भी उपयोग नहीं कर पायेगा|

व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी (Scrap Policy) क्या है

डेबिट कार्ड से लाभ (Benefit of Debit Card)

1.डेबिट कार्ड उपयोग करने से आपको नगद राशि लेकर चलने की आवश्यकता नहीं रहती है | इससे नगद राशि खोने और चोरी होने की सम्भावना नहीं रहती है|

2.डेबिट कार्ड के द्वारा आप जब चाहे तब एटीएम के द्वारा नगद राशि को प्राप्त कर सकते है|

3.डेबिट कार्ड की सुविधा का प्रयोग करने के लिए बैंक के द्वारा वार्षिक रूप से कुछ सुविधा शुल्क लिया जाता है | यह सुविधा शुल्क सभी बैंकों में अलग- अलग हो सकता है |

क्रेडिट कार्ड क्या होता है (What is Credit Card)

क्रेडिट कार्ड भी एक प्लास्टिक कार्ड होता है | यह देखने में डेबिट कार्ड की ही तरह लगता है | डेबिट कार्ड को बैंक के द्वारा अपने ग्राहकों को जारी किया जाता है | इस कार्ड के द्वारा आप एक तय सीमा तक उधार या लोन ले सकते है | इस प्रकार से जो भी राशि आप लेते है उसका भुगतान आपको निर्धारित समय में करना होता है |

क्रेडिट कार्ड का उपयोग भी आप डेबिट कार्ड की ही तरह कर सकते है जब तक उसकी तय सीमा पूरी नहीं हो जाती है | तय सीमा पूरी होने के बाद आपको बैंक में भुगतान करना होता है उसके बाद आप दोबारा से इसे यूज कर सकते है | पैसे निकालने की लिमिट आप अपनी क्षमता के अनुसार तय कर सकते है |

आपने एक महीने के अंदर जितने भी पैसे खर्च किये या निकाले है | उसका भुगतान आपको महीने के अंत में करना होता है | इसके लिए बैंक के द्वारा एक तिथि का निर्धारण किया जाता है | आपको उस तिथि तक भुगतान करना आवश्यक होता है | इस तिथि के बाद बैंक के द्वारा पेनॉलिटी लगायी जाती है | पेनॉलिटी में आपको अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होता है |

HSRP Online Apply कैसे करे

क्रेडिट कार्ड से लाभ (Benefit of Credit Card)

1.जब आपके बैंक अकाउंट में पैसे नहीं होते है उस समय भी आप क्रेडिट कार्ड के द्वारा अपने बिल का भुगतान कर सकते है |

2.क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आप कोई भी वस्तु की खरीदारी ईएमआई में कर सकते है | आपकी ईएमआई की कटौती आपके क्रेडिट कार्ड से होती रहती है |

3.यदि आप किसी मुसीबत में आ जाते है उस समय आपको कैश की आवश्यकता होती है, तो आप क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कैश निकाल सकते है |

डेबिट और क्रेडिट कार्ड में अंतर (Difference Between Debit And Credit Card In Hindi)

क्र०सं०डेबिट कार्डक्रेडिट कार्ड
1.डेबिट कार्ड के द्वारा आप अपने खाते से पैसे निकाल सकते हैक्रेडिट कार्ड में आपको पैसे उधार दिए जाते है
2.डेबिट कार्ड माध्यम से आप जो भी राशि निकालते है उस पर आपको किसी प्रकार का ब्याज नहीं देना होता हैक्रेडिट कार्ड के द्वारा आप जो भी राशि निकालते है उस पर आपको ब्याज देना होता है
3.डेबिट कार्ड के द्वारा आप अपने खाते की पूरी राशि का प्रयोग कर सकते हैक्रेडिट कार्ड में आप तय सीमा तक ही राशि का उपयोग कर सकते है
4.डेबिट कार्ड का उपयोग आप देश के बाहर भी कर सकते हैक्रेडिट कार्ड का उपयोग केवल देश के अंदर ही कर सकते है
5.डेबिट कार्ड का सर्विस चार्ज कम होता हैक्रेडिट कार्ड का सर्विस चार्ज अधिक होता है

राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (NRA) क्या है | विशेषताएं | लाभ | अधिकारिक वेबसाइट

12 thoughts on “Debit Card और Credit Card क्या है | अंतर | लाभ | कार्य कैसे करता है”

  1. Pingback: किसान क्रेडिट कार्ड योजना क्या है » परिभाषाएँ और व्याख्या हिंदी में

  2. Pingback: ब्लैक बॉक्स (Black Box) क्या होता है | अविष्कारक | भाग | इसकी खोज कैसे होती है

  3. Pingback: बिना एटीएम कार्ड के ATM से पैसे कैसे निकाले, कार्ड-लेस कैश विड्रॉल इन हिंदी

  4. Pingback: e-RUPI क्या है | कार्य कैसे करता है | शुरुआत | फायदे की पूरी जानकारी

  5. Pingback: एलआईसी क्रेडिट कार्ड कैसे प्राप्त करे | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Reward Points

  6. Pingback: एचडीएमआई (HDMI) केबल क्या है | HDMI Full Form | प्रकार | लाभ | कीमत

  7. Pingback: एलपीजी गैस सब्सिडी ऑनलाइन कैसे चेक करें | शिकायत | स्टेटस | पूरी जानकारी

  8. Pingback: Whatsapp से पैसे ट्रांसफर कैसे करे | रजिस्टर और पैसे भेजने का तरीका

  9. Pingback: भारत में सरकारी और प्राइवेट बैंक की सूची 2021  

  10. Pingback: एसबीआई सेविंग अकाउंट ऑनलाइन कैसे खोले, यहाँ से जानें पूरा प्रोसेस

  11. Pingback: भारत में विदेशी बैंक की सूची 2021 | List of Foreign Banks in India 2021

  12. Pingback: केवाईसी (KYC) क्या है | KYC Full Form | भारत में केवाईसी क्यों महत्वपूर्ण है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top