ब्लैक बॉक्स (Black Box) क्या होता है | अविष्कारक | भाग | इसकी खोज कैसे होती है

ब्लैक बॉक्स (Black Box) हवाई जहाज का एक पार्ट है | जो हवाई जहाज के दुर्घटना ग्रस्त हो जानें पर उनकी जाँच अर्थात दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में सहायता प्रदान करता है | हवाई जहाज का अविष्कार मानव की प्रमुख खोजों में से एक है | आज के समय में एक देश से दूसरे देश में जाने के लिए या लम्बी दूरी की यात्रा कम समय में तय करने के लिए हवाई जहाज का ही उपयोग किया जाता है | इस पेज पर हवाई जहाज में लगे हुए ब्लैक बॉक्स (Black Box) क्या होता है, अविष्कारक, इसके भाग और इसकी खोज के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है|

एस-400 मिसाइल सिस्टम क्या है | मारक क्षमता | विशेषताएं

ब्लैक बॉक्स क्या होता है (What is Black Box)

हवाई जहाज में होने वाली गतिविधियों को रिकॉर्ड करने के लिए ब्लैक बॉक्स का उपयोग किया जाता है | इस ब्लैक बॉक्स में फ्लाइट के डाटा को और उड़ते समय हवाई जहाज की क्या स्थित थी को रिकार्ड किया जाता है | इस बॉक्स को सुरक्षा प्रदान करने के लिए विमान के पिछले भाग में लगाया जाता है | दुर्घटना के समय यह बॉक्स सुरक्षित रहे इसके लिए इसे टाइटेनियम धातु से बनाया जाता है|

राष्ट्रीय शोक क्या होता है | National Mourning Rules in India | राजकीय अंत्येष्टि

ब्लैक बॉक्स की आवश्यकता (Black Box Required)

हवाई जहाज की यात्रा प्रारम्भ होने के बाद वर्ष 1953-54 में कई विमान हादसे का शिकार हो गए | इससे बहुत ही अधिक मात्रा में जन और धन की हानि हो रही थी | जब कभी भी दुर्घटना होती थी उस समय दुर्घटना के कारणों का पता नहीं किया जा सकता था | सही कारण की जानकारी करने के बाद उस गलती को सुधारना बहुत ही आवश्यक था | इसके लिए विमान में एक उपकरण लगाया गया | यह उपकरण हवाई यात्रा के समय सभी प्रकार की गतिविधिओं को रिकार्ड करता रहता है | यदि कोई दुर्घटना हो जाती थी तो इस रिकार्डिंग के द्वारा कारणों का पता लगाया जाता है | आज के समय में इस उपकरण को ही हवाई जहाज का ब्लैक बॉक्स कहते है |

रेड क्रॉस (Red Cross) क्या है | स्थापना | उपयोगिता | Red Cross Society In India

ब्लैक बॉक्स का आविष्कार किसने किया  (Who Invented Black Box)

ब्लैक बॉक्स के अविष्कारक David Ronald de Mey Warren AO है, जो कि आस्ट्रेलिया के एक महान वैज्ञानिक थे | इनका जन्म 20 मार्च 1925 को हुआ था और इनका देहांत 19 जुलाई 2010 को हुआ था |

ब्लैक बॉक्स के भाग (Black Box Part)

ब्लैक बॉक्स के दो भाग होते है-

  • फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर
  • कॉकपिट वोइस रिकॉर्डर

1. फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर (Flight Data Recorder)

फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर के माध्यम से हवाई जहाज की ऊँचाई, दिशा, ईंधन, केबिन का तापमान, गति जैसी विभिन्न प्रकार की 88 चीजों का डाटा का स्टोर किया जाता है | इसमें 25 घंटों से अधिक के डाटा को स्टोर किया जा सकता है | इस बॉक्स के द्वारा 11000°C के तापमान को एक घंटे तक सहन किया जा सकता है | अगर तापमान 260°C हो तो इसे यह लगातार 10 घंटे तक सहन कर सकता है| यदि हम ब्लैक बॉक्स के रंग (Black Box Colour) की बात करे, तो इसका रंग काला न होकर यह लाल या गुलाबी रंग का होता है| जिससे इसे इसे खोजने में आसानी होती है |

2. कॉकपिट वोइस रिकॉर्डर (Cockpit Voice Recorder)

कॉकपिट वोइस रिकॉर्डर के द्वारा विमान की आवाज को रिकॉर्ड किया जाता है | यह अंतिम 2 घंटों की आवाज को स्टोर करता है | इन आवाजों में आपातकालीन अलार्म की आवाज, इंजन की आवाज, केबिन की आवाज को स्टोर किया जाता है | जब कभी भी विमान की दुर्घटना हो जाती है उस समय इन आवाजों का परीक्षण कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जाता है |

गिरफ़्तारी कैसे होती है | गिरफ़्तारी व्यक्ति के अधिकार | चार्जशीट | रिमांड की जानकारी

ब्लैक बॉक्स को कैसे खोजा जाता है (How To Find Black Box)

जब विमान दुर्घटना होती है, तो ब्लैक बॉक्स कही भी गिर सकता है | यह विमान से अलग होने के बाद 30 दिन तक बिना विद्युत् के अपना कार्य कर सकता है | यह जिस भी स्थान पर गिरता है वहां से यह एक बीप की आवाज निकालता रहता है | इस आवाज की तरंग को खोजी दल द्वारा अपने उपकरणों के माध्यम से 2 से 3 किमी की दूरी से ही पहचान की जा सकती है | यदि ब्लैक बॉक्स पानी में भी गिर जाता है, तो वह 14000 फीट गहरे पानी से भी सिग्नल भेजनें का कार्य 30 दिनों तक करता रहता है|

Debit Card और Credit Card क्या है | अंतर | लाभ | कार्य कैसे करता है

3 thoughts on “ब्लैक बॉक्स (Black Box) क्या होता है | अविष्कारक | भाग | इसकी खोज कैसे होती है”

  1. Pingback: मौसम मोबाइल ऐप (Mausam Mobile App) क्या है | डाउनलोड प्रोसेस

  2. Pingback: H1B वीजा क्या होता है | वैलिडिटी | लॉटरी सिस्टम | अप्लाई कैसे करे

  3. Pingback: प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना और आवेदन प्रकिया? » परिभाषाएँ और व्याख्या हिंदी में

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top