एस-400 मिसाइल सिस्टम क्या है | मारक क्षमता | विशेषताएं | पूरी जानकारी

S-400 Missile System Kya Hai- किसी भी देश के लिए सेना के साथ उन्नत हथियार सेना की ताकत को दोगुना कर देते है| वर्तमान में भारत और चीन के बीच काफी तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। ऐसे में भारत भी चीन से टक्कर लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है| वर्ष 2018 में भारत और रूस के बीच एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम S-400 की डील फाइनल (Deal final) हुई थी। भारत नें अमेरिकी प्रतिबंधों अर्थात ट्रंप प्रशासन की चेतावनी को दरकिनार करते हुए अक्टूबर 2018 में एस-400 हवाई रक्षा मिसाइल प्रणाली की 5 यूनिट खरीदने के लिए रूस के साथ हस्ताक्षर किए थे। एस- 400 मिसाइल सिस्टम दुनिया की सबसे उन्नत वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली है, और अब यह रूसी मिसाइल सिस्टम नवम्बर 2021 से भारत का हिस्सा बनेगी| आईये जानते है, S-400 मिसाइल सिस्टम क्या है, मारक क्षमता, विशेषताएं, कार्य कैसे करती है, पूरी जानकारी के बारे में|

Rafale Fighter Jet क्या है | मारक क्षमता | खासियत | रडार की पकड़ से दूर | पूरी जानकारी

एस-400 मिसाइल सिस्टम क्या है (S-400 Missile System Kya Hai)

S-400 मॉर्डन वारफेयर का सबसे उन्नत हथियारों में से हैं| S- 400 मिसाइल सिस्टम का पूरा नाम S- 400 ट्रायम्फ है, इस मिसाइल की SA-21 ग्रोलर के नाम से भी जाना जाता है। यह एक प्रकार का एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम है, जो दुश्मन के एयरक्राफ्ट को आसमान में ही गिरा सकता है| रूस में इस मिसाइल का परीक्षण -50 से लेकर -70 डिग्री तक के तापमान में किया गया है| इस सिस्टम में रडार, मिसाइल और लॉन्चर लगे हुए हैं, और इसकी बनावट ऐसी है कि इसका पता लगाना और इसे नष्ट कर पाना नामुमकिन है| सबसे खास बात यह है कि हमले के लिए पूरे सिस्टम को कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है|

S-400 सिस्टम रूस के S-300 का अपग्रेडेड वर्जन है। इस मिसाइल सिस्टम को अल्माज-आंते ने तैयार किया है, जो रूस में 2007 के बाद से ही सेवा में है। यह एक ही राउंड में 36 वार करने में सक्षम है। S-400  मिसाइल 600 किलोमीटर की दूरी से 300 लक्ष्यों की पहचान कर उससे होने वाले खतरे का पता लगाकर उन पर चारो तरफ से हमला करनें में सक्षम है| प्रत्येक  S-400 सिस्टम में 4 तरह के मिसाइल लगे होते हैं, इनका टारगेट 400 किलोमीटर, 250 किलोमीटर, 150 किलोमीटर और 40 किलोमीटर होता है|

यह मिसाइल जमीन से 100 फीट ऊपर उड़ रहे खतरे की पहचान कर सकता है, और यदि इसकी अधिकतम क्षमता की बात करें तो 40 हजार फीट ऊपर उड़ रहे टारगेट को पहचान कर उसे ध्वस्त कर सकता है| यह दुश्मन के क्रूज, एयरक्राफ्ट और बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने में पूरी तरह से सक्षम है| आपको बता दें कि रूस द्वारा निर्मित इस S-400 मिसाइल सिस्टम की कीमत लगभग 5.5 बिलियन यूएस डॉलर है|

यूरोपीय संघ (European Union) क्या है | मुद्रा | संगठनात्मक ढांचा | सदस्य देशो के नाम

S-400 मिसाइल सिस्टम की विशेषताएं (S-400 Missile System Features)

1.एस-400 सिस्टम S-300 का अपग्रेडेड वर्जन है

2.हमले के दौरान इसे तैयार करनें में मात्र 5 से 10 मिनट का समय लगता है

3.यह एक ऐसा अनोखा डिफेंस सिस्टम है, जो एक साथ 36 मिसाइलों को एक साथ मार गिराने में सक्षम है

4.इस डिफेन्स सिस्टम से एक साथ तीन मिसाइलें दागी जा सकती हैं, और इसके प्रत्येक चरण में 72 मिसाइलें शामिल हैं, इसका मतलब यह है कि एक बार 216 मिसाइलो से हमला किया जा सकता है

5. S- 400 को सतह से हवा में मार करने वाला दुनिया का सबसे सक्षम मिसाइल सिस्टम माना जाता है

6. इस मिसाइल से 400 किमी. की रेंज में आने वाली मिसाइलों और 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों को नष्ट करनें की क्षमता है, इसमें अमेरिका के सबसे उन्नत फाइटर जेट F-35, F-16 और F-22 को भी गिराने की क्षमता है|

7. S- 400 प्रणाली से विमानों सहित क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों तथा ज़मीनी लक्ष्यों को भी निशाना बनाया जा सकता है

8. मिसाइल सिस्टम की अधिकतम रफ्तार 8 किलोमीटर प्रति सेकंड है, जबकि इसके नवीनतम संस्करण में यह हाइपरसोनिक गति से हमला कर सकती है

क्रिमिनोलॉजी (Criminology) में करियर कैसे बनाये | सिलेबस | जॉब | सैलरी

एस-400 मिसाइल सिस्टम कार्य कैसे करता है ( How Does A S-400 Missile System Work)

1.एस-400 सिस्टम देश में होने वाले किसी भी संभावित हवाई हमले का पता लगाता है, चूँकि यह सिस्‍टम अत्‍या‍धुनिक रडारों से लैस है। उपग्रहों के माध्यम से यह दुश्मनों की जानकारी एकत्र करता है। इसके आधार पर यह आसानी से बताया जा सकता है, कि लड़ाकू विमान किस स्थान से हमला कर सकते हैं।

2. यह एंटी-मिसाइल दागकर दुश्मन के 400 किमी के दायरे में आने वाले विमानों और मिसाइलों को हवा में ही खत्म कर सकता है। यह लड़ाकू विमान, ड्रोन, मिसाइल सभी का लक्ष्‍य भेदने में सक्षम है।

3. एस-400 के रडार 100 से 300 टारगेट ट्रैक कर सकते हैं, इसके साथ ही यह 600 किमी तक की रेंज में ट्रैकिंग कर सकता है। इसमें लगी मिसाइलें 30 किमी ऊंचाई और 400 किमी की दूरी में किसी भी टारगेट को भेद सकती हैं। इस सिस्टम से ज़मीनी ठिकानों को भी निशाना बनाया जा सकता है।

4. इस मिसाइल की सबसे खास बात यह कि एक ही समय में यह 400 किमी दूरी तक 36 टारगेट को एक साथ मार सकती है। इसमें 12 लॉन्चर होते हैं, यह तीन मिसाइल एक साथ दाग सकता है और इसे तैनात करने में 5 मिनट लगते हैं।

5. इस सिस्टम में 4 तरह की मिसाइल होती हैं, जिसमें से एक मिसाइल 40 किमी की रेंज वाली, 120 किमी, तीसरी 250 किमी और चौथी 400 किमी की रेंज वाली होती है|

6. यह सुरक्षा प्रणाली भारत के लिए चीन और पाकिस्तान की न्यूक्लियर सक्षम बैलिस्टिक मिसाइलों से कवच की भांति कार्य करेगा, यहाँ तक कि यह सिस्टम पाकिस्तान की सीमा में उड़ रहे विमानों को भी ट्रैक करनें में पूरी तरह से सक्षम है|

सीबीआई (CBI) क्या है | CBI Full Form | जांच प्रक्रिया | इतिहास | अधिकार

3 thoughts on “एस-400 मिसाइल सिस्टम क्या है | मारक क्षमता | विशेषताएं | पूरी जानकारी”

  1. Pingback: ब्लैक बॉक्स (Black Box) क्या होता है | अविष्कारक | भाग | इसकी खोज कैसे होती है

  2. Pingback: H1B वीजा क्या होता है | वैलिडिटी | लॉटरी सिस्टम | अप्लाई कैसे करे

  3. Pingback: राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से प्रेम करते है? तो आपको पता होनी चाहिए »परिभाषाएँ और व्याख्या हिंदी में

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top