H1B वीजा क्या होता है | वैलिडिटी | लॉटरी सिस्टम | अप्लाई कैसे करे

What Is H1B Visa In Hindi- अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नें एच-1 बी वीजा जारी करनें पे प्रतिबन्ध लगा दिया था| राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा लिए गये इस निर्णय को चुनावी नजरिये से देखा जा रहा था, क्योंकि इस निर्णय को वहां स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के  अवसर उपलब्ध होनें की पूरी तरह से संभावनाएं बढ़ जाती है|  हालाँकि अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडन नें वीजा से जुड़े ट्रंप के तीन नीतिगत फैसलों को रद कर दिया गया है। ऐसे में भारतीय आइटी पेशेवरों को काफी राहत मिलेगी। H1B वीजा क्या होता है, इसकी वैद्यता, इसे प्राप्त करनें के लिए लॉटरी सिस्टम और अप्लाई करनें के बारें में आपको यहाँ पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है|

ब्लैक बॉक्स (Black Box) क्या होता है

विषयसूची

महत्वपूर्ण जानकारी- H1B वीजा याचिकाओं का वेतन-आधारित चयन 9 मार्च 2021 को प्रभावी होने की संभावना थी, परन्तु बाइडन प्रशासन नें फिलहाल इसे समीक्षा करनें हेतु 31 दिसंबर 2021 तक रोक दिया है।

H1B वीजा क्या होता है (What is H1B Visa)

भारत, चीन और दुनिया के विभिन्न देशो के आईटी प्रोफेशनल्स नौकरी के लिए अमेरिका जाते हैं और इसके लिए उन्हें H1B वीजा प्राप्त करना होता है| आपको बता दें, कि H1B वीजा के माध्यम से अमेरिकी कंपनियां उच्च कुशल विदेशी कामगारों को रोजगार के अवसर प्रदान करती है| दूसरे शब्दों में, अमेरिकी कंपनियों में अमेरिका के आलावा किसी अन्य देश अर्थात विदेशी कामगारों को मिलने वाले वीजा को H1B वीजा कहते हैं| यह वीजा एक तरह से अमेरिका में कार्य करनें के लिए वर्क परमिट है|  इस वर्क परमिट के बिना कोई भी विदेशी व्यक्ति अमेरिका में किसी कंपनी में काम नहीं कर सकता|

अमेरिकी H1B वीजा के लिए कोई भी विदेशी व्यक्ति अप्लाई कर सकता है, इसके साथ ही इसका सबसे बड़ा लाभ यह है, कि इस वीजा के आधार पर कोई भी वीजाधारक अपने जीवनसाथी और बच्चों को अमेरिका ला सकते हैं अर्थात H1B वीजाधारक जिस समय तक अमेरिका में रह सकता है, उसका परिवार भी उस समय तक अमेरिका में निवास कर सकता है| मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, H1B वीजा में लगभग 70 प्रतिशत भारतीय पेशेवरों को दिए जाते हैं, इसके बाद चीन का नंबर आता है|  

एस-400 मिसाइल सिस्टम क्या है | मारक क्षमता | विशेषताएं | पूरी जानकारी

H1B वीजा के लिए योग्यता (H1B Visa Eligibility 2021)

H1B वीजा प्राप्त करनें के लिए आवेदक के पास कम से कम बैचलर (Graduation) की डिग्री होना आवश्यक है| इसके साथ ही आपके पास कार्य करनें का अच्छा अनुभव भी होना चाहिए| लगभग 12 वर्ष के अनुभवी व्यक्ति को वीजा प्राप्त करनें की शर्तों में कुछ ढील भी दी जाती है|  

अमेरिका में जिस व्यक्ति को कार्य करनें के लिए बुलाया जा रहा है, उस व्यक्ति के पास योग्यता से सम्बंधित वैलिड डाक्यूमेंट्स होनें चाहिए| सबसे ख़ास बात यह है, कि  H1B वीजा प्राप्त करनें के लिए कोई व्यक्ति आवेदन नहीं कर सकता है, बल्कि उस व्यक्ति की तरफ से कंपनी को आवेदन करना होता है|

H1B वीजा की वैलिडिटी कितनी होती है (H1B Visa Validity)

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि H1B वीजा की वैद्यता 3 वर्ष होती है अर्थात यह 3 वर्ष के लिए जारी किया जाता है, जिसे अधिकतम 6 साल तक बढ़ाया जा सकता है| H-1B वीजा एक गैर अप्रवासी वीजा है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में आव्रजन और राष्ट्रीयता अधिनियम की धारा 101 (15) के तहत दिया जाता है| अमेरिकी कानून के मुताबिक एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 65,000 विदेशी नागरिकों को एच-1बी वीजा दिया जा सकता है|

यूरोपीय संघ (European Union) क्या है | मुद्रा | संगठनात्मक ढांचा | सदस्य देशो के नाम

H1B वीजा की प्रक्रिया (H1B Visa Process)

H-1B वीजा का आवेदन अमेरिकी कम्पनियों द्वारा 2 तरीकों से किया जा सकता है, जो इस प्रकार है-

H-1B वीजा की नियमित प्रक्रिया – नियमित प्रक्रिया के अंतर्गत वीजा प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी है, परन्तु प्रक्रिया काफी लम्बी प्रक्रिया है| इस प्रक्रिया द्वारा वीजा आवेदन के लिए USCIS द्वारा कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है, इसमें एक महीने से लेकर 6 महीने तक का समय लग सकता है|

H-1B वीजा की प्रीमियम प्रक्रिया – एच-1बी प्रीमियम प्रक्रिया वीजा प्राप्त करने की काफी तेज प्रक्रिया है। प्रीमियम वीजा के लिए अमेरिकी सरकार 1,225 डॉलर का अतिरिक्त शुल्क लेती है।

भारत की न्यायपालिका में अदालतों के प्रकार और संरचना

H1B वीजा लॉटरी सिस्टम क्या है (What Is H1B Visa Lottery System)

अब अमेरिका द्वारा H1B वीजा के लिए लॉटरी सिस्टम प्रक्रिया अपनाई जाएगी| यदि हम दूसरे शब्दों में कहें, तो इस वर्ष वीजा के चयन के लिए लॉटरी सिस्टम का उपयोग होगा| दरअसल दुनिया में इंटरनेट की उपलब्धता बढ़नें से भारत, पाकिस्तान और चीन जैसे देशों में नौकरियों की कमी के कारण अमेरिका नागरिकता एवं आव्रजन सेवाएं (USCIS) द्वारा प्राप्त आवेदनों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी देखनें को मिली है| जिसके कारण कम्प्यूटरीकृत लॉटरी प्रणाली की शुरुआत हुई, जिसमें योग्य आवेदकों को अनियमित रूप से चुना जाता है। इस वर्ष  नए वेतन-आधारित एच-1बी वीजा के मुताबिक, अब आवेदकों को उनके वेतन के आधार पर चयनित किया जाएगा।

H1B वीजा अप्लाई कैसे करें (How To Apply For H1B Visa)

1. H1B वीजा पंजीकरण (Registration) के लिए आपको अमेरिका नागरिकता एवं आव्रजन सेवाएं (USCIS) में आपको एक अकाउंट बनाना होगा।

2. इसके पश्चात आवेदक को 10 डॉलर नॉन-रिफंडेबल एच-1बी रजिस्ट्रेशन शुल्क (Registration Fees) का भुगतान करना होगा।

3. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान आवेदक अर्थात आपसे कुछ महत्वपूर्ण जानकारी पूछी जाएगी।

4. सिर्फ चयनित पंजीकरण वाले ही एच-1बी कैप-विषय याचिका दायर करने के पात्र होंगे।

गिरफ़्तारी कैसे होती है | गिरफ़्तारी व्यक्ति के अधिकार | चार्जशीट

2 thoughts on “H1B वीजा क्या होता है | वैलिडिटी | लॉटरी सिस्टम | अप्लाई कैसे करे”

  1. Pingback: पेगासस (Pegasus) क्या है | Pegasus Spyware से जासूसी कैसे होती है

  2. Pingback: भारतीय पासपोर्ट का स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करे, जानें यहाँ से पूरी जानकरी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top