पेगासस (Pegasus) क्या है | Pegasus Spyware से जासूसी कैसे होती है?

Pegasus Spyware Kya Hai- संसद का मानसून सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले सामने आई पेगासस (Pegasus) जासूसी मामले की रिपोर्ट से देश में सियासी उफान आ गया है | पेरिस के एक मीडिया संगठन फॉरबिडेन स्टोरीज और एमनेस्टी इंटरनेशनल ने दुनिया के 16 मीडिया संस्थानों के साथ मिलकर रिपोर्ट तैयार की गई और इस रिपोर्ट को सार्वजनिक करते हुए दावा किया गया, कि पेगासस की मदद से दुनिया भर में 50 हजार से ज्यादा नंबरों को हैक किया गया है | हालाँकि वर्तमान समय में भारत में भी हलचल मची हुई है| ऐसे में लोगो के मन में यह प्रश्न उठ रहा है, कि आखिर पेगासस जासूसी क्या है? तो आईए जानते है कि पेगासस (Pegasus) क्या है | Pegasus Spyware से जासूसी कैसे होती है|

फोन टैपिंग (Phone Tapping) क्या है

पेगासस क्या है और जासूसी कैसे होती है (What is Pegasus)

पेगासस (Pegasus) एक प्रकार का सर्विलांस सॉफ्टवेयर है, जिसे इज़राइल की सुरक्षा कंपनी NSO ग्रुप द्वारा निर्मित किया गया है| इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से किसी भी व्यक्ति का फोन हैक करनें के पश्चात उसकी सभी गतिविधियों पर नज़र रखी जा सकती है| इस सॉफ्टवेयर द्वारा जिस व्यक्ति की जासूसी करनी होती है, उसके फोन में इस सॉफ्टवेयर को इंस्टाल करना होता है| इसके लिए सॉफ्टवेयर की मदद से सम्बंधित व्यक्ति के पास  SMS WHATSAPP पर कोई लिंक या वीडियो मैसेज भेजा जाता है |

इसमें इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है, उस व्यक्ति की दिलचस्पी जिस विषय में अधिक होती है, उसी विषय से जुड़ा हुआ SMS या Whatsapp भेजा जाता है ताकि वह तुरंत क्लिक कर दे| ऐसा करते ही उस व्यक्ति का फोन रीमोट कंट्रोल पर ले लिया जाता है और यह रीमोट एक्सेस ट्रोज़न की तरह कार्य करता है| एक बार आपका फोन हैक होने के बाद कॉन्टेक्ट लिस्ट से लेकर आपके मैसेज, वीडियो , बातचीत, ईमेल, कॉल रिकॉडिंग आदि को बड़ी आसानी से देखा जा सकता है|

प्रवर्तन निदेशालय (ED) क्या है | ईडी फुल फॉर्म | कार्य | अधिकार | मुख्यालय    

साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक़, पेगासस सॉफ्टवेयर की मदद से किसी के फोन को हैक करने के और भी तरीके  हो सकते है| यह बेहद उन्नत सॉफ्टवेयर है और इसे बनाने वाली कंपनी NSO का गठन 2009  में हुआ था और यह अति उन्नत निगरानी टूल का निर्माण करती है | दुनिया के कई देशों की सरकारे इसकी ग्राहक है |

फॉरबिडेन स्टोरीज  और एमनेस्टी इंटरनेशनल ने दुनिया के 16 मीडिया संस्थानों के साथ मिलकर जो रिपोर्ट तैयार कर सार्वजनिक की है , उसके मुताबिक कई देशों के हजारों लोगो की जासूसी पेगासस की मदद से की गई है | जिन लोगो के नंबरों को हैक किया गया उसमे सऊदी अरब के शाही परिवार के सदस्य भी सामिल है | इसके आलावा 45  देशों के 600 से अधिक राजनेता –सरकारी अफसरों, 85 मानवधिकार कार्यकर्ता , 189 पत्रकार , 64 बिजनेस एक्जक्यूटिव आदि शामिल है |

संसद सत्र क्या होता है | मानसून सत्र | शीतकालीन सत्र | बजट सत्र की जानकारी

पेगासस को खरीद कौन सकता है (Who Can Buy Pegasus)

एनएसओ (NSO) कंपनी के अनुसार, इस सॉफ्टवेयर को सिर्फ अधिकृत सरकारों को ही बेंचा जाता है और इसे इसे खरीदने वाले देशों की संख्या 40 से 60 के बीच है| इस सॉफ्टवेयर का सबसे अधिक उपयोग जांच एजेंसियों द्वारा किया जाता है, जिनकी संख्या लगभग 51 प्रतिशत है| इसके अलावा लॉ एनफोर्समेंट एजेंसीज 38 प्रतिशत और लगभग 11 प्रतिशत सेना द्वारा किया जाता है।

एनएसओ अपनी वेबसाइट पर यह दावा करती है, कि इस तकनीक के माध्यम से जाँच एजेंसियों को आतंकवाद और अपराध को रोकने में काफी मदद मिलती है।पेगासस के अनुसार, वह इसे स्वयं ऑपरेट नहीं करती है और उनके पास इससे सम्बंधित कोई डाटा उपलब्ध नहीं है। जिन्हें पेगासस सॉफ्टवेयर का लाइसेंस बेचा जाता है, वह इसका उपयोग स्वयं करते हैं और इससे सम्बंधित पूरा डाटा भी उन्हीं के पास होता है।

आरटीआई के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे | RTI Online Apply In Hindi

पेगासस स्पाईवेयर की कीमत (Pegasus Spyware Price)

पेगासस स्पाईवेयर (Pegasus Spyware) की कीमत कितनी है, इसके बारें में कम्पनी नें कोई खुलासा नहीं किया है| खरीदनें वाले देशों को यह अलग-अलग कीमत पर बेंचा जाता है| अनुमान के आधार पर एक लाइसेंस की कीमत 70 से 80 लाख रुपये तक हो सकती है। मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2016 के एक अनुमान के अनुसार पेगासस के जरिए 10 लोगों की जासूसी के लिए एनएसओ ग्रुप ने कम से कम 9 करोड़ रुपये की मांग की थी, जिसमें इंस्टलेशन फीस लगभग 3.75 करोड़ रुपये भी शामिल है।

H1B वीजा क्या होता है | वैलिडिटी | लॉटरी सिस्टम | अप्लाई कैसे करे

पेगासस से आपका फोन कितना सुरक्षित है (How Secure Is Your Phone With Pegasus)

पेगासस स्पाईवेयर (Pegasus Spyware) सॉफ्टवेयर द्वारा आपके फोन से एसएमएस रिकॉर्ड (SMS Record), कॉन्टैक्ट डिटेल (Contact Detail), कॉल हिस्ट्री (Call History), कैलेंडर रिकॉर्ड (Calendar Record), ईमेल (E-Mail), व्हाट्सएप (Whatsapp) और ब्राउजिंग हिस्ट्री तक को खंगालनें के साथ ही आपके डाटा की चोरी कर सकता है|

इसके साथ-साथ आपके फोन के कैमरे द्वारा फोटो खींचने के साथ ही वाइस रिकार्डिंग, स्क्रिनशॉट बिना किसी असुविधा के लिया जा सकता है| आपको बता दें, कि पेगासस सॉफ्टवेयर हर तरह की डिवाइस जैसे एंड्रॉयड, आइओएस, विंडोज फोन, ब्लैकबेरी, सिंबियन और यहां तक कि टाइजन पर भी बड़ी सरलता से कार्य करता है।

भारतीय संविधान में कितनी अनुसूचियां है?

10 thoughts on “पेगासस (Pegasus) क्या है | Pegasus Spyware से जासूसी कैसे होती है?”

  1. Pingback: सुबह जल्दी उठने की आदत कैसे डालें, जानिये यह 10 तरीके

  2. Pingback: GOOGLE ने बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल के बदले नियम, यहाँ पढ़े पूरी खबर

  3. Pingback: टोक्यो पैरालंपिक्स में भारत ने रचा इतिहास, जानिए इससे जुड़े मुख्य तथ्य

  4. Pingback: भारतीय पासपोर्ट का स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करे, जानें यहाँ से पूरी जानकरी

  5. Pingback: उत्तर प्रदेश शासनादेश (GO) पोर्टल ऑनलाइन कैसे देखे, यहाँ पढ़े पूरी जानकारी    

  6. Pingback: UN (संयुक्त राष्ट्र संघ) क्या है | उद्देश्य | कार्य | सदस्य देशो की सूची

  7. Pingback: चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) क्या होता है | नवंबर 2021 में चंद्र ग्रहण कब लगेगा  

  8. Pingback: संविधान किसे कहते है | परिभाषा | लिखित संविधान | अलिखित संविधान | विशेषताएं

  9. Pingback: नवंबर 2021 में चंद्र ग्रहण कब लगेगा | Last Lunar Eclipse 2021 in India

  10. Pingback: राज्यसभा सांसद कैसे बनते हैं | चुनाव प्रक्रिया | आयु | कार्यकाल | पूरी जानकारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top