संसद सत्र क्या होता है | मानसून सत्र | शीतकालीन सत्र | बजट सत्र की जानकारी

संसदीय परम्परा में संसद सत्र (Parliament Session) बहुत ही प्रमुख होता है | भारत में संसदीय व्यवस्था इंग्लैण्ड से ली गयी है | एक संसद का निर्माण लोकसभा, राज्य सभा और राष्ट्रपति से मिलकर होता है | संसद सत्र (Parliament Session) राष्ट्रपति के द्वारा बुलाया जाता है | प्रत्येक दो सत्रों के बीच की अवधि छ: महीने से अधिक की नहीं होनी चाहिए | इस पेज पर संसद सत्र क्या होता है, मानसून सत्र, शीतकालीन सत्र, बजट सत्र के विषय में बताया जा रहा है |

निर्वाचन आयोग (Election Commission) क्या है

संसद सत्र क्या होता है (What Is Parliament Session)

लोक सभा (Lok Sabha) और राज्य सभा (Rajya Sabha)के सदस्यों के द्वारा प्रस्ताव को पारित करना | विधेयक पर चर्चा करना, प्रस्ताव पारित करने के लिए समर्थन देना और विधेयक को पास करने के लिए मतदान करना यह सभी संसदीय प्रक्रिया (Parliamentary Process) को जिस समय के लिए निश्चित किया जाता है, उसे संसद सत्र (Parliament Session) कहा जाता है | संसद सत्र (Parliament Session) का प्रारम्भ राष्ट्रपति के अभिभाषण से किया जाता है |

प्रवर्तन निदेशालय (ED) किसे कहते है, यह किस प्रकार कार्य करता है ?  

संसद सत्र के प्रकार  (Types Of Parliament Session)

भारत में मुख्यतः 3 संसद सत्र होते है, जो इस प्रकार है-

  • बजट सत्र (Budget Session)
  • मानसून सत्र (Monsoon Session)
  • शीतकालीन सत्र (Winter Session)

बजट सत्र क्या होता है (What Is Budget Session)

बजट सत्र (Budget Session) का आयोजन फरवरी से मई महीने के बीच में होता है | अधिकांश इसे फरवरी महीने में ही आयोजित किया जाता है | परन्तु विषम परिस्थिति में इसे मई के महीने में भी आयोजित किया जा सकता है | इस सत्र में भारत के एक वर्षीय बजट का निर्माण किया जाता है, इस बजट के अनुरूप ही पूरे वर्ष का वित्तीय लेन- देन किया जाता है | इस सत्र में बजट पेश होने के कारण ही इसे बजट सत्र (Budget Session) के नाम से जाना जाता है |

गाँव की सरकार में शामिल प्रधान, बीडीसी और पंचायत सदस्य को सैलरी

मानसून सत्र क्या होता है (What Is Monsoon Session)

मानसून सत्र (Monsoon Session) का आयोजन जुलाई से सितंबर माह के बीच में किया जाता है | इस अवधि में भारत में मानसून का प्रवेश होता है | इस समय भारत में चारों तरफ वर्षा होती है | इसे वर्षा ऋतु में होने वाला सत्र भी कहा जाता है | बजट सत्र (Budget Session) में जो विधेयक पारित नहीं हो पाता है, उसे मानसून सत्र (Monsoon Session) में पारित करने का प्रयास किया जाता है | भारत में मानसून आने के कारण ही इसे मानसून सत्र (Monsoon Session) कहा जाता है |

शीतकालीन सत्र क्या होता है (What Is Winter Session)

शीतकालीन सत्र (Winter Session) का आयोजन शीत ऋतु के समय होता है | यह सत्र नवंबर के मध्य से दिसंबर के मध्य तक चलता है | शीतकालीन सत्र (Winter Session) तीनों सत्रों में सबसे छोटा सत्र होता है | जो विधेयक मानसून सत्र (Monsoon Session) में पास होने से बच जाते है, उन विधेयकों पर शीतकालीन सत्र (Winter Session) में चर्चा करके पास कराने का प्रयास किया जाता है | शीत ऋतु में इस सत्र का आयोजन किया जाता है इसलिए इसे शीतकालीन सत्र (Winter Session) कहा जाता है |

एनजीएसपी पोर्टल पर शिकायत यहाँ से दर्ज करे

4 thoughts on “संसद सत्र क्या होता है | मानसून सत्र | शीतकालीन सत्र | बजट सत्र की जानकारी”

  1. Pingback: भारत में अदालतों के प्रकार और संरचना » परिभाषाएँ और व्याख्या हिंदी में

  2. Pingback: पेगासस (Pegasus) क्या है | Pegasus Spyware से जासूसी कैसे होती है

  3. Pingback: यूरोपीय संघ (European Union) क्या है | मुद्रा | संगठनात्मक ढांचा | सदस्य देश

  4. Pingback: भारत के प्रधानमंत्री की लिस्ट | List of Prime Minister of India From 1947-2021

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top