यूरोपीय संघ (European Union) क्या है | मुद्रा | संगठनात्मक ढांचा | सदस्य देशो के नाम

यूरोपीय संघ (European Union- EU) विश्व की एक बड़ी अर्थव्यवस्था का एक संगठनात्मक ढांचा है, दरअसल यूरोपीय संघ विश्व के 27 देशों का एक समूह है| हालाँकि  कुछ समय पूर्व इसके सदस्यों की संख्या 28 थी, परन्तु 31 जनवरी 2020 को इंग्लैण्ड के द्वारा इसकी सदस्यता को छोड़ दिया गया है | European Union की मुद्रा यूरो (EURO) है | इसमें अध्यक्ष की नियुक्ति प्रत्येक 6 माह के लिए की जाती है| यूरोपीय संघ (European Union) क्या है, मुद्रा, संगठनात्मक ढांचा और इसके सदस्य देशो के नाम के बारें में आज हम यहाँ विस्तार से चर्चा करेंगे|

रेड क्रॉस (Red Cross) क्या है | स्थापना | उपयोगिता | Red Cross Society In India

यूरोपीय संघ क्या है (What Is European Union)

यूरोपीय संघ आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत एक 27 देशों का एक समूह है | इन सभी देशों में आपस में प्रशासकीय साझेदारी की जाती है | European Union (EU) का विकास कई संधियों के द्वारा किया गया है | इसका जन्म वर्ष 1957 में रोम की संधि यूरोपीय आर्थिक परिषद के द्वारा किया गया था | यूरोपीय आर्थिक परिषद का निर्माण 6 देशों ने मिलकर किया था | इसका उद्देश्य खनिज और कोयला और इस्पात उद्योग व्यापार को आसान बनाना था | इससे इन सभी देशों को एकल बाजार उपलब्ध हो गया जिसमें स्वतंत्र रूप से व्यापार करने की सुविधा प्रदान की गयी है|

सीबीडीटी (CBDT) क्या है | CBDT फुल फार्म | केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड

यूरोपीय संघ का विकास (Development Of European Union)

1.अभी तक दो विश्व युद्ध हो चुके है, जिसमें लाखों लोगों की मृत्यु हो चुकी है | दूसरे विश्व युद्ध के पश्चात अमेरिका और सोवियत संघ (रूस) दो प्रमुख शक्ति बनकर उभरे थे और यह दोनों अपने को सुपर पावर बनाना चाहते थे| अतः द्वितीय विश्व के बाद शीत युद्ध का प्रारम्भ हो गया था | इस युद्ध में सबसे अधिक हानि यूरोप के देशों को उठानी पड़ी थी, इसलिए वह अपने को सुरक्षित और तेजी से आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहते थे|

2. द्वितीय विश्व के बाद जर्मनी का विभाजन कर दिया गया था | इसे ‘पूर्वी जर्मनी’ और ‘पश्चिमी जर्मनी’ के नाम से जाना जाता था | उस समय यूरोप के कोयला एवं स्टील उद्योग के लिए आपसी संघर्ष को रोकने के लिए यूरोपीय आर्थिक परिषद की स्थापना की गयी इसके संस्थापक देश फ्रांस, पश्चिमी जर्मनी, बेल्जियम, इटली, नीदरलैंड्स और लक्समबर्ग थे |

3. वर्ष 1957 में यूरोपियन इकानामिक कम्यूनिटी और यूरोपीय परमाणु उर्जा कम्यूनिटी का गठन किया गया|

4. वर्ष 1967 में यूरोपियन इकानामिक कम्यूनिटी, यूरोपीय परमाणु उर्जा कम्यूनिटी और यूरोपीय आर्थिक परिषद का विलय कर दिया गया, इसे यूरोपियन कम्यूनिटी (EC) नाम दिया गया|

5. वर्ष 1973 में डेनमार्क, आयरलैंड एवं ब्रिटेन के द्वारा इसकी सदस्यता ग्रहण की गयी, नार्वे जनमत संग्रह के कारण इसका भाग नहीं बन सका था|

6. वर्ष 1979 में यूरोपीय संसद का गठन किया गया, इसके सदस्यों को लोकतांत्रिक पद्धति से चुनने का प्रावधान किया गया|

7. वर्ष 1980 में यूनान, स्पेन एवं पुर्तगाल ने इसकी सदस्यता ग्रहण की |

8. वर्ष 1985 में इसके सदस्य देशों के बीच श्लेगेन संधि हुई | इसके अनुसार सदस्य देश के नागरिकों को एक- दूसरे देश में बिना पासपोर्ट के जाने की अनुमति दी गयी |

9. वर्ष 1986 सिंगल यूरोपियन एक्ट का निर्माण किया गया इसके अंतर्गत यूरोपीय संघ के झंडे का प्रावधान किया गया |

10. वर्ष 1990 में बर्लिन की दीवार को गिरा दिया गया और पूर्वी जर्मनी और पश्चिमी जर्मनी का एकीकरण कर दिया गया|

संसद सत्र क्या होता है | मानसून सत्र | शीतकालीन सत्र | बजट सत्र की जानकारी

11. एक नवंबर 1993 को मस्त्रिख की संधि को लागू किया गया | इसके अनुसार यूरोपियन कम्यूनिटिज को आधिकारिक रूप से यूरोपियन कम्यूनिटी घोषित कर दिया गया | अब इसके द्वारा सभी अपने सदस्य देशों के लिए विदेश नीति, पुलिस एवं न्याय व्यवस्था के लिए एक ही नीति को लागू किया गया |

12. वर्ष 1995 में आस्ट्रिया, स्वीडन एवं फिनलैंड भी इसके सदस्य बन गए |

13. वर्ष 1997 में एम्स्टर्डम संधि को लागू किया गया इसके अनुसार विदेश नीति एवं लोकतांत्रिक नीतियों में व्यापक परिवर्तन किये गए |

14. वर्ष 2001 में नीस की संधि हुई इसके अनुसार रोम एवं मिस्त्रिख की संधियों में सुधार और उन्हें विस्तारित किया गया |

15. वर्ष 2002 में यूरोपियन कम्यूनिटी के 12 सदस्य देशों ने अपनी राष्ट्रीय मुद्रा के रूप में यूरो को स्वीकार कर लिया |

16. वर्ष 2004 में यूरोप के 10 नए देशों ने इसकी सदस्यता ग्रहण की |

17. वर्ष 2004 को माल्टा और साईप्रस भी इसका हिस्सा बन गए | इसी वर्ष 2004 में रोम में एक संधि की गयी जिसके अनुसार सभी देशों के लिए एकल दस्तावेज तैयार करना था परन्तु जनमत में इसे स्वीकार नहीं किया गया |

18. वर्ष 2007 में रोमानिया एवं बुल्गारिया इसके सदस्य बन गए | स्लोवानिया के द्वारा यूरो को राष्ट्रीय मुद्रा के रूप में स्वीकार किया गया |

19. वर्ष 2007 में लिस्बन समझौता हुआ इसके अंतर्गत पिछली संधियों में सुधार किया गया|

20. वर्ष 2009 में संधि के प्रावधानों को पूरी तरह लागू कर दिया गया|

प्रवर्तन निदेशालय (ED) क्या है | ईडी फुल फॉर्म | कार्य | अधिकार | मुख्यालय

यूरोपीय संघ के सदस्य देश (European Union Member Countries)

यूरोपीय संघ के सदस्य देशो की सूची इस प्रकार है-

क्र०स० देश का नाम
1.जर्मनी
2.डेनमार्क
3.लक्समबर्ग
4.बेल्जियम
5.आयरलैंड
6.फ्रांस
7.इटली
8.नीदरलैंड
9.पुर्तगाल
10.ग्रीस
11.स्पेन
12.फिनलैंड
13.स्वीडन
14.ऑस्ट्रिया
15.साइप्रस
16.लातविया
17.चेक गणतंत्र
18.पोलैंड
19.एस्टोनिया
20.हंगरी
21.क्रोएशिया
22.लिथुआनिया
23.रोमानिया
24.माल्टा
25.स्लोवाकिया
26.स्लोवेनिया
27.बुल्गारिया

यूरोपीय संघ की मुद्रा स्वीकारनें वाले देश (Countries Accepting Currency of EU)

European Union की मुद्रा यूरो (मुद्रा चिह्न €; बैंक कोड: EUR) है | इस मुद्रा को केवल 19 देशों के द्वारा अपनी राष्ट्रीय मुद्रा के रूप में स्वीकार किया गया है, शेष 8 देशों की अपनी अलग राष्ट्रीय मुद्रा है | European Union में कुल 27 सदस्य है और यूरो मुद्रा वाले देशों को यूरोजोन (Eurozone) कहा जाता है| यूरो को राष्ट्रीय मुद्रा के रूप में स्वीकार करने वाले देश इस प्रकार है-

क्र०स० देश का नाम
1.आस्ट्रिया
2.बेल्जियम
3.साइप्रस
4.एस्टोनिया
5.फिनलैंड
6.फ्रांस
7.जर्मनी
8.ग्रीस
9.आयरलैंड
10.इटली
11.लाटविया
12.लिथुआनिया
13.लग्ज़म्बर्ग
14.माल्टा
15.नीदरलैंड
16.पुर्तगाल
17.स्लोवेनिया
18.स्लोवाकिया
19.स्पेन

यूरोपीय संघ का संगठनात्मक ढांचा (European Union Organizational Structure)

यूरोपीय संघ का निर्माण काउंसिल ऑफ यूरोपियन यूनियन, यूरोपियन कमीशन, एवं यूरोपियन पार्लियामेंट से मिलकर होता है, यह तीनों ही इस संगठन का प्रमुख भाग है|

1. यूरोपियन कमीशन (आयोग)

इसके द्वारा यूरोपीय संघ के प्रतिदिन के कार्यों को पूरा किया जाता है | इसमें 27 कमीश्नर होते है जो कि अपने- अपने देश का प्रतिनिधित्व करते है | इसके अध्यक्ष और प्रतिनिधि यूरोपीय परिषद द्वारा नामित किये जाते है | इसके लिए यूरोपीय संसद की स्वीकृति आवश्यक होती है|

सीबीआई (CBI) क्या है | CBI Full Form | जांच प्रक्रिया | इतिहास | अधिकार

2. काउंसिल ऑफ यूरोपियन यूनियन (यूरोपीय परिषद)

इसे काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स के नाम से सम्बोधित किया जाता है | इसके पचास प्रतिशत सदस्य न्यायिक व्यवस्था का भाग होते है | इनके द्वारा सुरक्षा नीतियों का भी निर्माण किया जाता है | बड़े- बड़े राजनैतिक निर्णय इसी के द्वारा लिए जाते है, इसकी बैठक 1 वर्ष में 4 बार होती है, जिसकी अध्यक्षता यूरोपीय संघ के अध्यक्ष के द्वारा की जाती है| यूरोपीय संघ के अध्यक्ष का कार्यकाल 6 महीने के लिए होता है, जो नियमानुसार परिवर्तित होता रहता है|

3. यूरोपियन पार्लियामेंट (संसद)

यूरोपियन पार्लियामेंट में 785 सदस्य होते है और इनका चुनाव सीधे संबंधित देश की जनता के द्वारा किया जाता है| चुने हुए सदस्य संसद में देश के अनुसार न बैठ कर दल के अनुसार बैठते है| प्रत्येक देश के लिए सीटों की संख्या निश्चित होती है, सदस्यों में प्रस्तावों को स्वीकार या अस्वीकार करने की शक्ति होती है| यूरोपीय संसद के अध्यक्ष द्वारा स्पीकर का कार्य भी किया जाता है | विदेशी मामलों में यूरोपीय संघ का प्रतिनिधित्व अध्यक्ष के द्वारा किया जाता है | प्रत्येक 2 वर्ष 6 महीने के लिए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को चुना जाता है|

यूरोपीय संघ आधिकारिक वेबसाइट :- यहाँ क्लिक करें

फोन टैपिंग (Phone Tapping) क्या है | यह कैसे होती है | नियम | अधिकार

Scroll to Top