एफएटीएफ (FATF) क्या है | FATF Full Form | ब्लैक लिस्ट और ग्रे लिस्ट में अंतर

Financial Action Task Force (FATF)– किसी भी देश के लिए मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) और टेरर फंडिंग बहुत बड़ी समस्या है | इस प्रकार से अर्जित किया गया धन गैर कानूनी कार्यों में प्रयोग किया जाता है | इसको रोकने के लिए देश को कड़े कानून बनाने होते है और उनका अनुपालन कराने की आवश्यकता होती है | जो देश इसको रोकने का प्रयास नहीं करते है उन देशों पर FATF के द्वारा कार्यवाही की जाती है | यदि आपको FATF के विषय में जानकारी नहीं है, तो इस पेज पर एफएटीएफ (FATF) क्या है | FATF Full Form | ब्लैक लिस्ट और ग्रे लिस्ट में अंतर के बारे में बताया जा रहा है |

सीबीआई (CBI) क्या है | CBI Full Form | जांच प्रक्रिया | इतिहास | अधिकार

एफएटीएफ फुल फॉर्म (FATF Full Form)

एफएटीएफ (FATF) का फुल फॉर्म Financial Action Task Force (फाइनेंशियल एक्‍शन टास्‍क फोर्स) है| हिंदी भाषा में इसे वित्तीय कार्यवाही टास्क फोर्स के नाम से जाना जाता है | यह एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है | इसके द्वारा विश्व के सभी देशों के वित्तीय अपराधों को रोकने के लिए नीति-निर्माण का कार्य किया जाता है|

FATF Full Form In HindiThe Financial Action Task Force
एफएटीएफ फुल फॉर्म इन हिंदीवित्तीय कार्यवाही टास्क फोर्स

एफएटीएफ की स्थापना कब हुई (When Was FATF Established)

एफएटीएफ की स्थापना फ्रांस की राजधानी पेरिस में जुलाई 1989 में आयोजित जी-7 के शिखर सम्मेलन में की गयी थी | स्थापना के समय इसका उद्देश्य केवल मनीलॉन्ड्रिंग को रोकना था | अक्टूबर 2001 में इसके कार्य क्षेत्र में विस्तार किया गया है | इसके क्षेत्र में टेरर फंडिंग और मानव तस्करी को भी संम्मिलित कर दिया गया |

प्रवर्तन निदेशालय (ED) क्या है

एफएटीएफ क्या है (What Is FATF)

एफएटीएफ एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जो एक वित्तीय कार्यवाही टास्क फोर्स के रूप में कार्य करता है | इसके द्वारा विश्व में बढ़ते आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग को रोकने का प्रयास किया जाता है, जिससे विश्व में वित्तीय अपराध को रोका जा सके | इसके द्वारा वित्तीय अपराध को रोकने के लिए नियम और कानून का निर्माण किया जाता है | नीति निर्माण के बाद इसे सभी देशों पर लागू किया जाता है | जो देश इसके नियमों का अनुपालन नहीं करते है, उन्हें इस संगठन के द्वारा ग्रे लिस्ट और ब्लैक लिस्ट में डाला जाता है |

FATF सचिवालय पेरिस में OECD (Organisation for Economic Co-operation and Development) मुख्यालय में स्थित है। नवंबर 2015 से, FATF सचिवालय का नेतृत्व कार्यकारी सचिव डेविड लुईस ने किया है।

एफएटीएफ के सदस्य (Members of FATF)

वर्तमान समय में इस संस्था के कुल 37 सदस्य क्षेत्र और 2 क्षेत्रीय संगठन यूरोपियन कमीशन (European Commission) और गल्फ ऑफ को-ऑपरेशन कौंसिल (Gulf Co-operation Council) भी शामिल हैं|  इनके द्वारा विश्व के प्रमुख वित्तीय केंद्रों का प्रतिनिधित्व किया जाता है |

फोन टैपिंग (Phone Tapping) क्या है | यह कैसे होती है | नियम | अधिकार

एफएटीएफ ग्रे लिस्ट क्या होती है (What Is FATF Grey List)

कई देशों में सही कानून नहीं होने के कारण वहां पर टैक्स चोरी जैसी समस्या बहुत ही बड़े स्तर पर होती है | टैक्स चोरी होने के बाद यह पैसा मनी लॉन्ड्रिंग के रूप में विदेश भेज दिया जाता और फिर इसे टेरर फंडिंग के रूप में उपयोग किया जाता है | ग्रे लिस्ट में उन देशों को रखा जाता है जो अपने यहाँ टैक्स चोरी मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग को रोकना तो चाहते है परन्तु कड़े कदम न उठाने के कारण असफल होते रहते है |

FATF के द्वारा उन देशों को ग्रे लिस्ट में डाल कर चेतावनी दी जाती है, कि वह अपने देश में इन समस्याओं से सख्ती से निपटे अन्यथा उन्हें ब्लैक लिस्ट में डाल दिया जायेगा | ग्रे लिस्ट में डालने के बाद एफएटीएफ के द्वारा उन बिन्दुओं की लिस्ट सौंपी जाती है जिस पर सुधार करने की आवश्यकता होती है | इसके बाद एफएटीएफ के द्वारा उस देश की निगरानी की जाती है | कुछ समय के बाद इसकी दोबारा समीक्षा की जाती है |

जब कोई देश ग्रे लिस्ट में होता है, तो उसे आईएमएफ, वर्ल्ड बैंक और एडीबी जैसी अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के द्वारा कर्ज प्रदान नहीं किया जाता है | यदि वह कर्ज के लिए आवेदन करता है तो उसे कई समस्याओं  का सामना करना पड़ता है | उस देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार करने में बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है | कुछ समय के बाद ग्रे लिस्ट में शामिल देश को अंतर्राष्ट्रीय बहिष्कार का भी सामना करना पड़ सकता है |

नैटग्रिड (NATGRID) क्या है | Full Form | एजेंसियां और सर्विस प्रोवाइडर

एफएटीएफ ब्लैक लिस्ट क्या होती है (What Is FATF Black List)

इस लिस्ट में उन देशों को सम्मिलित किया जाता है, जो आतंकवाद (Terrorism) को वित्तीय सहायता  प्रदान करते है | इन देशों में बहुत ही बड़े स्तर पर टैक्स चोरी की जाती है और वहाँ की सरकार के द्वारा कोई भी मजबूत कदम नहीं उठाया जाता है | वह FATF का सहयोग नहीं करते है | ब्लैक लिस्ट में उन देशों को भी शामिल किया जाता है, जिनकों पहले ग्रे लिस्ट में सम्मिलित किया गया होता है | यदि वह एफएटीएफ के अनुसार सुधार नहीं करते है, तो उन्हें ब्लैक लिस्ट में डाल दिया जाता है | इन देशों को टैक्स चोरी का स्वर्ग (Safe Tax Heavens) करार कर दिया जाता है |

जब किसी देश को ब्लैकलिस्ट में सम्मिलित कर लिया जाता है, तो उस देश को अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग मिलना बंद हो जाता है | दूसरे देश के निवेशक ब्लैकलिस्ट वाले देश में अपना निवेश नहीं करते है, जिससे उस देश पर व्यापक असर पड़ता है | अर्थव्यवस्था बहुत ही तेजी के साथ गिरने लगती है | देश में आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाता है | इस दशा में उस देश के अंदर बेरोजगारी की समस्या बहुत ही तेजी से बढ़ने लगती है | उस देश में प्रति व्यक्ति आय बहुत ही कम हो जाती है | जिससे चारों तरफ गरीबी और भुखमरी जैसे हालात पैदा हो जाते है |

ब्लैक लिस्ट और ग्रे लिस्ट में अंतर (Different Between Black List and Grey List)

ब्लैक लिस्ट  ग्रे लिस्ट
ब्लैक लिस्ट में सम्मिलत देशों के साथ दूसरे देश सहयोग नहीं करते हैग्रे लिस्ट में शामिल देशों के साथ दूसरे देश कुछ शर्तों के साथ सहयोग करते है
ब्लैक लिस्ट में सम्मिलत देशों को अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के द्वारा कर्ज प्रदान नहीं किया जाता हैइस लिस्ट के देशों को बहुत ही परेशानी से कर्ज प्राप्त होता है
इस लिस्ट में शामिल देश FATF का सहयोग नहीं करते हैग्रे लिस्ट के देश FATF का सहयोग करना चाहते है
ब्लैक लिस्ट के देशों में निवेशक निवेश नहीं करते हैग्रे लिस्ट के देशों में निवेशक कम निवेश करते है
इस लिस्ट के देशों में बेरोजगारी बहुत ही अधिक बढ़ जाती हैयहाँ पर बेरोजगारी कम रहती है
यहाँ पर टैक्स चोरी बहुत ही अधिक होती हैयहाँ पर टैक्स चोरी ब्लैक लिस्ट की अपेक्षा कम होती है

यूरोपीय संघ (European Union) क्या है | मुद्रा | संगठनात्मक ढांचा | सदस्य देशो के नाम

2 thoughts on “एफएटीएफ (FATF) क्या है | FATF Full Form | ब्लैक लिस्ट और ग्रे लिस्ट में अंतर”

  1. Pingback: आईएफएस अधिकारी (IFS Officer) कैसे बनें | योग्यता | चयन प्रक्रिया | परीक्षा पैटर्न

  2. Pingback: ASEEM एप और पोर्टल क्या है | फुल फॉर्म | लाभ | Online Apply Process in Hindi

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top