सीबीडीटी (CBDT) क्या है | CBDT फुल फार्म | केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड

किसी भी देश की आय का मुख्य स्रोत टैक्स होता है | यह टैक्स देश के नागरिकों द्वारा चुकाया जाता है, जिसका उपयोग सरकार नागरिकों को सुरक्षा और सुविधा प्रदान करने में करती है | भारत में टैक्स से सम्बंधित कार्य सीबीडीटी (CBDT) केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के द्वारा किया जाता है | सीबीडीटी को केन्द्रीय राजस्व बोर्ड अधिनियम 1963 के द्वारा अधिकार प्रदान किये गये है | इसके द्वारा वह टैक्स की गतिविधियों को सरल करने और टैक्स प्राप्त करने का कार्य करता है | इस पेज पर सीबीडीटी (CBDT) क्या है, CBDT फुल फार्म, केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के बारें में पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है|

सीबीआई (CBI) क्या है | CBI Full Form | जांच प्रक्रिया | इतिहास | अधिकार

सीबीडीटी फुल फॉर्म (CBDT Full Form)

सीबीडीटी (CBDT) का फुल फॉर्म Central Board of Direct Taxes है | हिंदी भाषा में इसे केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के नाम से जाना जाता है | समाचार पत्रों और टीवी चैनलों में इसे केवल CBDT के नाम से ही सम्बोधित किया जाता है|

सीबीडीटी क्या है (What Is CBDT)

सीबीडीटी (CBDT) वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग का एक अंग है | सीबीडीटी की स्थापना 1 जनवरी 1964 को की गयी थी | सीबीडीटी को केन्द्रीय राजस्व बोर्ड अधिनियम 1963 के द्वारा शक्तियां प्रदान की गयी | इसके द्वारा प्रत्यक्ष करों के लिए नीति और योजनाओं का निर्माण किया जाता है | आयकर विभाग के लिए दिशा निर्देश केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के द्वारा ही प्रदान किये जाते है | भारत में सीबीडीटी प्रत्यक्ष कर कानून का पालन करवाने में मुख्य भूमिका का निर्वहन करती है |

प्रवर्तन निदेशालय (ED) क्या है | ईडी फुल फॉर्म | कार्य | अधिकार | मुख्यालय

सीबीडीटी की स्थापना (Establishment of CBDT)

केंद्रीय राजस्व बोर्ड अधिनियम 1924 के द्वारा केंद्रीय राजस्व बोर्ड की स्थापना की गयी थी | स्थापना के समय केंद्रीय राजस्व बोर्ड को प्रत्यक्ष कर तथा अप्रत्यक्ष कर को प्राप्त करने और नीति निर्माण करने का अधिकार प्रदान किया गया था | प्रत्यक्ष कर तथा अप्रत्यक्ष कर का प्रबंधन केवल एक बोर्ड के द्वारा नहीं संचालित नहीं किया जा सका | बोर्ड के द्वारा कई कमियों का उजागर होने लगी |

इसके लिए केंद्रीय राजस्व बोर्ड को दो भागों में विभाजित कर दिया गया | यह विभाजन 1 जनवरी 1964 को लागू किया गया | यह दोनों भाग केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड तथा केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड के नाम से प्रचलित हुए | केद्रीय राजस्व बोर्ड का विभाजन केद्रीय राजस्व बोर्ड अधिनियम 1963 की धारा 3 के अंतर्गत किया गया था |

फोन टैपिंग (Phone Tapping) क्या है | यह कैसे होती है | नियम | अधिकार

सीबीडीटी का संगठनात्मक ढांचा (CBDT Organizational Structure)

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड में एक अध्यक्ष और छः सदस्य होते है

1.अध्यक्ष

2.सदस्य (राजस्व)

3.सदस्य (अन्वेषण)

4.सदस्य (आयकर)

5.सदस्य (विधि और कम्प्यूटीकरण)

6.सदस्य (लेखा एवं न्यायिक)

7.सदस्य (कर्मी और सर्तकता)

सीबीडीटी के अध्यक्ष और सदस्य कौन-कौन हैं (Chairman and Members of CBDT)

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रमोद चंद्रा मोदी ​है| सीबीडीटी के सदस्य (प्रशासन) श्री प्रभाष शंकर, सदस्य (लेखापरीक्षा और न्यायिक) श्री के एम प्रसाद, सदस्य (आयकर एवं राजस्व) श्री एस. के. गुप्ता (अतिरिक्त प्रभार), सदस्य (अन्वेषण) श्री प्रमोद चंद्रा मोदी (अतिरिक्त प्रभार), सदस्य (विधि) श्रीमती सीमा खुराना पात्रा, सदस्य (कर दाता सेवाएं एवं पद्धति) श्री एस. के. गुप्ता है |

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट:- यहाँ क्लिक करें

डबल म्यूटेंट (Double Mutant) वैरिएंट क्या है?

7 thoughts on “सीबीडीटी (CBDT) क्या है | CBDT फुल फार्म | केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड”

  1. Pingback: सीएजी (CAG) का मतलब क्या है | CAG फुल फार्म | कार्य और शक्तियाँ

  2. Pingback: सब्सिडी (Subsidy) किसे कहते हैं | Subsidy के प्रकार | गणना कैसे की जाती है

  3. Pingback: कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 क्या है | विशेषताएं | CCPA द्वारा सजा का प्रावधान

  4. Pingback: पीपीपी (PPP) मॉडल क्या होता है | PPP फुल फॉर्म | प्रकार | फायदे और नुकसान

  5. Pingback: गोल्ड इटीएफ (Gold ETF) क्या है | गोल्ड बॉन्ड और गोल्ड इटीएफ में क्या अंतर है

  6. Pingback: झटपट बिजली कनेक्शन योजना क्या है » परिभाषाएँ और व्याख्या हिंदी में

  7. Pingback: यूरोपीय संघ (European Union) क्या है | मुद्रा | संगठनात्मक ढांचा | सदस्य देश

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top