सीएजी (CAG) का मतलब क्या है | CAG Full Form | कार्य और शक्तियाँ

सीएजी (CAG) पद को संविधान के अनुच्छेद 149-151 में वर्णित किया गया है | यह एक संवैधानिक प्राधिकारी है | सीएजी के द्वारा भारत सरकार और राज्य सरकार के सभी वित्तीय लेन- देन की जाँच नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के द्वारा की जाती है | सीएजी (CAG) एक स्वतंत्र संस्था है | यह भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा का प्रमुख के रूप में कार्य करता है | सीएजी (CAG) का मतलब क्या है, CAG फुल फार्म, कार्य और शक्तियाँ के विषय में इस पेज पर विस्तार से पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है|

सीबीडीटी (CBDT) क्या है | CBDT फुल फार्म | केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड

सीएजी फुल फॉर्म (CAG Full Form In Hindi)

CAG का फुल फॉर्म Comptroller and Auditor General of India है | यह भारत के सार्वजनिक विभागों या संस्थाओं का ऑडिट करने का अधिकार रखता है | यह स्वतंत्र संस्था के रूप में कार्य करता है इसके कार्यों में किसी भी प्रकार का राजनैतिक हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता है | इसकी नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है |

सीएजी की स्वायत्तता (Autonomy Of CAG)

1.राष्ट्रपति के द्वारा एक बार CAG की नियुक्ति कर देने के बाद उसे केवल संवैधानिक प्रक्रिया के अनुसार ही हटाया जा सकता है | सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश भी इसी प्रक्रिया के द्वारा हटाए जाते है |

2.कैग का कार्यकाल छः वर्ष का होता है | यदि इसी अवधि में वह 65 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेता है तो वह अपने पद से त्याग पत्र दे देते है |

3.CAG जब अपने पद से सेवानिवृत्त हो जाते है तब वह किसी भी सरकारी विभाग में कार्य नहीं कर सकते है |

4.एक बार कैग का चयन होने पर उनके वेतन और अन्य भत्तों में कटौती नहीं की जा सकती है | यह सभी भारत की संचित निधि से प्रदान किये जाते है|

सीबीआई (CBI) क्या है | CBI Full Form | जांच प्रक्रिया | इतिहास | अधिकार

सीएजी द्वारा आडिट (Who Audits By CAG)

सीएजी की लेखापरीक्षा के अंतर्गत आने वाले संगठनों में भारतीय रेल (Indian Railway), रक्षा (Defence) और डाक (Post) और दूरसंचार (Telecom) सहित सभी संघ और राज्य सरकारों (State Government) के विभाग (Department) शामिल होनें के अलावा संघ और राज्य सरकार द्वारा नियंत्रित लगभग 1,500 सार्वजनिक वाणिज्यक उद्यम जैसे सरकारी कंपनियां और निगम भी शामिल हैं। साथ ही संघ और राज्य सरकार द्वारा नियंत्रित और स्वामित्व वाले लगभग 400 गैर वाणिज्यिक स्वायत्त निकाय और प्राधिकरणों की लेखा परीक्षा का दायित्व भी इसी का है।

सीएजी के कार्य और शक्तियाँ (CAG Power and Function)

1.सीएजी के द्वारा भारत सरकार और राज्य सरकार की संचित निधि से संबंधित खातों की जाँच की जाती है, इसके साथ ही इसे आकस्मिक निधि और सार्वजनिक खाते की भी जाँच करने का अधिकार प्राप्त है

2.कैग किसी भी विभाग के सभी ट्रेडिंग, विनिर्माण, लाभ- हानि खातों, बैलेंस शीट को चेक कर सकते है

3.यह सभी निकायों, प्राधिकरणों, सरकारी कंपनियों, निगमों और निकायों की आय-व्यय का परीक्षण करता है

4.केंद्र सरकार के खातों की जाँच करने के उपरांत अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को प्रदान करता है और यह अपनी सलाह भी राष्ट्रपति को देता है | राज्य सरकार के खातों की जाँच की रिपोर्ट राज्यपाल को प्रदान की जाती है

5.इसके द्वारा दी गयी रिपोर्ट को संसद में पेश किया जाता है, जिस पर विस्तार से चर्चा कराई जा सकती है

6.संसद की लोक लेखा समिति इसके द्वारा दी गयी रिपोर्ट को विशेष दर्जा देती है

प्रवर्तन निदेशालय (ED) क्या है | ईडी फुल फॉर्म | कार्य | अधिकार | मुख्यालय

सीएजी अपना कार्य कैसे करते है (How Do CAG Work)

सीएजी को भारतीय लेखा तथा लेखापरीक्षा विभाग (आईएएंडएडी) द्वारा सहायता प्रदान की जाती है | इस विभाग में लगभग 600 अधिकारी होते है इन्हें सिविल सेवा परीक्षा द्वारा सीधे नियुक्त किया जाता है | इसके साथ ही कुछ अधिकारीयों को ग्रुप बी से इसमें पदोन्नत किया जाता है | इसके साथ ही इस विभाग में ग्रुप बी, ग्रुप सी के लगभग 47000 लेखापरीक्षा अधिकारी और सहायक लेखापरीक्षा अधिकारी तथा सहायक स्टाफ होते है|

CAG की आधिकारिक वेबसाइट:- यहाँ क्लिक करें

फोन टैपिंग (Phone Tapping) क्या है | यह कैसे होती है | नियम | अधिकार

1 thought on “सीएजी (CAG) का मतलब क्या है | CAG Full Form | कार्य और शक्तियाँ”

  1. Pingback: Horticulture/हॉर्टिकल्चर क्या है, कोर्स, रोजगार, वेतन ? » परिभाषाएँ और व्याख्या हिंदी में

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top