टोक्यो पैरालंपिक्स में भारत ने रचा इतिहास, जानिए इससे जुड़े मुख्य तथ्य

India creates history in Tokyo Paralympics- टोक्यो में आयोजित ओलिंपिक खेलों के बाद पैरालिंपिक खेलों (Paralympic Games) का समापन 5 सितंबर को समापन बड़ी धूमधाम के साथ हुआ। भारत नें जिस प्रकार ओलिंपिक खेलों में उम्दा प्रदर्शन किया उससे कहीं अधिक दमदार प्रदर्शन पैरा एथलीटों (Para Athletes) ने पैरालिंपिक खेलों में किया है| सबसे ख़ास बात यह है, कि भारत नें पैरालिंपिक खेलों के इतिहास में अभी तक इतनें पदन कभी नहीं जीते थे| दरअसल भारत नें इस बार टोक्यो पैरालिंपिक खेलों (Tokyo Paralympic Games) में कुल 19 पदक जीतकर विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन कर दिया है| ऐसे में हमारे लिए यहाँ जानना भी आवश्यक है, कि भारत के किस खिलाड़ी नें कौन सा पदक जीता है, इसकी सूची यहाँ दी जा रही है| तो आईये जानते है, टोक्यो पैरालंपिक्स में भारत ने रचा इतिहास, जानिए इससे जुड़े मुख्य तथ्य ?

राष्ट्रीय खेल दिवस कब और क्यों मनाया जाता है, जानें यहाँ से पूरी जानकारी

टोक्यो पैरालंपिक्स में भारत द्वारा जीते गये मेडल (Medals won by India in Tokyo Paralympics)

टोक्यो पैरालिंपिक में भारत के खिलाड़ियों नें वास्तव में ऐसा कर दिखाया है, जिसकी उम्मीद शायद किसी को नहीं थी| आपको बता दें, भारत के कुछ खिलाड़ी ऐसे भी जो किसी न किसी रूप से दिव्यांग थे, परन्तु उनके हौसले के आगे हर चट्टान टूटकर चकनाचूर हो गई । टोक्यो पैरालिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों नें कुल 19 पदक (19 Medals) जीतनें में सफलता प्राप्त की है| इसमें 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक पर अपना परचम लहराया|

हालाँकि भारत नें वर्ष 2016 आयोजित रियो पैरालिंपिक (Rio Paralympics) खेलों में 4 पदक जीते थे, परन्तु इस बार भारत नें इससे करीब 5 गुनें अधिक पदक जीतकर पैरालिंपिक खेलों में एक नया इतिहास रच दिया है|  टोक्यो पैरालिंपिक की शुरुआत से पहले भारत ने इन खेलों में कुल 12 पदक जीते थे, परन्तु जापान की राजधानी टोक्यो पैरा एथलीट खिलाड़ियों की बेहतरीन प्रदर्शन के कारण यह संख्या बढ़कर 31 हो गई और भारत एक ही बार में 19 पदक जीतने में सफल रहा।

डिजिटल करेंसी क्या होती है | What is Digital Currency in Hindi  

इन खिलाड़ियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन (These Players Performed Well)

टोक्यो में आयोजित पैरालिंपिक खेलों (Paralympic Games) में भारतीय एथलीटो नें 2-2 पदक अपनें नाम किये है| इसमें शूटर अवनि लेखरा नें निशानेबाजी (Shooting) की अलग-अलग प्रतियोगिताओं (Competitions) में गोल्ड और ब्रांज मेडल अपनें नाम किया, जबकि पुरुष निशानेबाज सिंघराज अधाना (Singhraj Adhana) ने भी 2 पदकों अपना कब्ज़ा जमाया| जिसमें से 1 सिल्वर मेडलऔर 1 ब्रांज मेडल शामिल है। अवनि के अलावा सुमित अंतिल (Sumit Antil), मनीष नरवाल (Manish Narwal), प्रमोद भगत (Pramod Bhagat) और कृष्णा नागर (Krishna Naagar  ) ने गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीता है।

GOOGLE ने बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल के बदले नियम, यहाँ पढ़े पूरी खबर

पैरालिंपिक खेलों में मेडल जीतनें वाले खिलाड़ियों की लिस्ट (List of Medal Winners in Paralympic Games)

1.स्वर्ण पदक विजेताओं की सूची (List of Gold Medal Winners)

1.अवनि लेखरावुमेंस 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग स्टैंडिंग एसएच1
2.सुमित अंतिलमेंस जेवलिन थ्रो एफ 64
3.मनीष नरवालपी4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएच 1
4.प्रमोद भगतबैडमिंटन मेंस सिंगल्स एसएल 3
5.कृष्णा नागरबैडमिंटन मेंस सिंगल्स एसएच 6

2. रजत पदक विजेताओं की सूची (List of Silver Medal Winners)

1.भाविनाबेन पटेलवुमेंस सिंगल्स टेबल टेनिस – क्लास 4
2.निशाद कुमारमेंस हाई जंप टी 47
3.देवेंद्र झाझरियामेंस जेवलिन थ्रो एफ 46
4.योगेश काथुनियामेंस डिस्कस थ्रो एफ 56
5.सिंघराज अधानापी4 मिक्स्ड 50मीटर पिस्टल एसएच 1
6.मरियप्पन थंगावेलुमेंस हाई जंप टी 63
7.प्रवीण कुमारमेंस हाई जंप टी 64
8.सुहास एल यतिराजबैडमिंटन मेंस सिंगल्स एसएल 4

e-RUPI क्या है | कार्य कैसे करता है | शुरुआत | फायदे

3. कांस्य पदक विजेताओं की सूची (List of Bronze Medalists)

1.सुंदर सिंह गुर्जरमेंस जेवलिन थ्रो एफ 46
2.सिंघराज अधानामेंस 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग एसएच 1
3.शरद कुमारमेंस हाई जंप टी 63
4.अवनि लेखरावुमेंस 50मीटर राइफल 3 पोजिशन शूटिंग एसएच 1
5.हरविंदर सिंहमेंस इंडिविजुअल रिकर्व आर्चरी
6.मनोज सरकारबैडमिंटन मेंस सिंगल्स एसएल 3

पेगासस (Pegasus) क्या है | Pegasus Spyware से जासूसी कैसे होती है?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top