राष्ट्रीय खेल दिवस कब और क्यों मनाया जाता है, जानें यहाँ से पूरी जानकारी

राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) प्रत्येक देश के द्वारा मनाया जाता है। इससे उस देश के युवाओं को खेल के प्रति आकर्षित करने का प्रयास किया जाता है। खेल के द्वारा बच्चों और युवाओं को स्वस्थ रखने में आसानी होती है। वर्तमान समय में खेल का आयोजन अंतराष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है । इसके द्वारा एक देश की संस्कृति को दूसरे देश की संस्कृति को पहचानने का अवसर मिलता है। इससे उन देशों के बीच पारस्परिक अचार- विचार साझा करने का अवसर प्राप्त होता है, इसके साथ ही आपसी मित्रता का विस्तार होता है। राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) कब और क्यों मनाया जाता है, अर्जुन पुरस्कार, राजीव गांधी खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के विषय में जानकारी दी जा रही है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?

राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है (National Sports Day)

मेजर ध्यानचंद

National Sports Day 2021: भारत का राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतिवर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है। इसे महान हॉकी के खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है।ध्यानचंद जी ने भारत की हॉकी को पूरे विश्व में प्रसिद्ध कराया था।उन्होंने अपना उच्च प्रदर्शन दिखा कर भारत को ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलाया था।भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी के द्वारा पहचान इन्होंने ही दिलाई।इनकी प्रतिभा को सम्मानित करने के लिए ही भारत इनके जन्मदिवस को खेल दिवस के रूप में मनाता है।इस दिवस में भारत के राष्ट्रपति के द्वारा खिलाडियों को पुरस्कार प्रदान किये जाते है।

राष्ट्रीय खेल दिवस मनानें का कारण

मेजर ध्यानचंद सिंह का नाम दुनिया भर में ‘हॉकी के जादूगर’ के नाम से प्रसिद्ध है| यह भारत के एक महान् हॉकी के खिलाड़ी थे, इनका जन्म जन्म 29 अगस्त, 1905 को इलाहाबाद शहर में हुआ था| भारत सरकार ने मेजर ध्यानचंद को सम्मानित करते हुए वर्ष 2012 से राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) के रूप में मनानें का निर्णय लिया।

इसके बाद से ही भारत में प्रतिवर्ष 29 अगस्त को National Sports Day (राष्ट्रीय खेल दिवस) के रूप में मनाया जाता है और इस तिथि को राष्ट्रपति द्वारा राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार दिये जाते हैं।

मेजर ध्यानचंद नें वर्ष 1926 से लेकर वर्ष 1949 तक अंतरराष्ट्रीय स्तर (international) पर हॉकी खेला और इस दौरान इन्होनें अपने करियर में कुल 185 मैचों में 570 गोल किए| वर्ष 1956 में हॉकी का जादूगर कहे जानें वाले मेजर ध्यानचंद्र को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

आपको बता दें कि वह इस पुरस्कार से सम्मानित किये जानें वाले भारत के तीसरे नागरिक थे|

एसपीजी (SPG) सुरक्षा क्या है और यह किसे दी जाती है

अर्जुन पुरस्कार क्या है (What Is Arjun Award)

राष्ट्रपति के द्वारा एक वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया जाता है। अर्जुन पुरस्कार का चयन खिलाडियों के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पिछले तीन वर्षों के प्रदर्शन को ध्यान रखते हुए किया जाता है। इस पुरस्कार को प्रदान करने का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को खेलकूद के प्रति और उत्साहित और सम्मानित करना है। जब किसी खिलाड़ी को यह प्रदान किया जाता है तो अन्य खिलाडियों में अच्छा प्रदर्शन करने की भावना जन्म लेती है।

अर्जुन पुरस्कार पुरस्कार के अंतर्गत अर्जुन की कांस्य प्रतिमा, पारंपरिक पोशाक, एक प्रशस्ति पत्र और 15 लाख रुपये नकद प्रदान किये जाते है। इससे पूर्व खिलाड़ियों को 5 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती थी। प्रतिवर्ष 15 खिलाडियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

वर्ष 1961 और 2010 में 19 खिलाड़ियों को यह सम्मान प्रदान किया गया था | वर्ष 2020 में 27 खिलाडियों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है|

द्रोणाचार्य पुरस्कार क्या है (What Is Dronacharya Award)

द्रोणाचार्य पुरस्कार को खिलाड़ी या टीम को प्रशिक्षण प्रदान करने वाले कोच को प्रदान किया जाता है। जिस टीम का प्रदर्शन अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अच्छा रहता है, उनके कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। द्रोणाचार्य पुरस्कार के अंतर्गत एक कांस्य की प्रतिमा, औपचारिक पोशाक, प्रमाण पत्र और 10 लाख रुपये नगद प्रदान किये जाते है। इससे पूर्व में यह राशि 07 लाख 50 हजार रुपए प्रदान की जाती थी |

राजीव गांधी खेल रत्न क्या है (What Is Rajiv Gandhi Khel Ratna Award)

भारत का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार ‘राजीव गांधी खेल रत्न’ (Rajiv Gandhi Khel Ratna) है। इस अवार्ड का नाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ‘श्री राजीव गांधी’ जी के नाम पर रखा गया है। इस पुरस्कार के लिए खिलाड़ी का चुनाव प्रतिवर्ष खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा गठित एक समिति द्वारा किया जाता है। खिलाड़ी का चयन करते समय उसके 4 साल के राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय प्रदर्शन को देखा जाता है।

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के अंतर्गत एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और 25 लाख रुपए नगद राशि प्रदान की जाती है, इससे पूर्व में यह राशि 7.5 लाख रुपए प्रदान की जाती थी। वर्ष 2020 में राजीव गांधी खेलरत्न पांच खिलाड़ियों को प्रदान किया गया था।

यह 5 खिलाड़ी क्रिकेटर रोहित शर्मा, पहलवान विनेश फोगाट, पैरालम्पियन मरियाप्पन थांगावेलु, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल है|

QR कोड क्या है ठगों से कैसे रहें सावधान। QR Code Scams

1 thought on “राष्ट्रीय खेल दिवस कब और क्यों मनाया जाता है, जानें यहाँ से पूरी जानकारी”

  1. Pingback: टोक्यो पैरालंपिक्स में भारत ने रचा इतिहास, जानिए इससे जुड़े मुख्य तथ्य

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top