अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?

International Women’s Day 2021- दुनियाभर में प्रतिवर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों के साथ विश्व शांति को बढ़ावा देना है। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति प्रशंसा, सम्मान और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। वर्तमान समय में महिलाएं लगभग सभी क्षेत्रो में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है, परन्तु पहले यह स्थिति नहीं थी, क्योंकि पहले महिलाओं को पढ़ने और नौकरी करने की आजादी नहीं थी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास, थीम, मनानें का कारण के बारें में आपको यहाँ जानकारी दे रहे है|

ये भी पढ़े: व्हाट्सएप प्राइवेसी पॉलिसी के साथ व्हाट्सएप का उपयोग करना सुरक्षित है?

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 थीम (International Women’s Day Theme 2021)

प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन एक खास थीम पर किया जाता है| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत से यह खास दिन किसी न किसी थीम के साथ प्रतिवर्ष  मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पहली थीम ‘सेलीब्रेटिंग द पास्ट, प्लानिंग फ़ॉर द फ्यूचर’ थी। इस वर्ष की थीम “एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता जरूरी (Gender equality today for a sustainable tomorrow)”| इस बार महिला दिवस की थीम में लैंगिक समानता (gender equality) पर विशेष जोर दिया गया है| इसका मुख्य करना यह है, कि पिछले कुछ समय से दुनियाभर में लैंगिक समानता को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं|

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास (International Women’s Day History)

पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन 28 फरवरी 1909 में सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका द्वारा मनाया गया था| वर्ष 1910 में सोशलिस्ट इंटरनेशनल द्वारा कोपनहेगन में महिला दिवस की स्थापना हुई और 1911 में ऑस्ट्रि‍या, डेनमार्क, जर्मनी और स्विटजरलैंड में लाखों महिलाओं द्वारा रैली निकाली गई थी। जिसका उद्देश्य नौकरी में भेदभाव समाप्त करने तथा सरकारी संस्थानों में समान अधिकार के साथ मताधिकार जैसे अनेक मुद्दे थे।

वर्ष 1913-14 प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रूसी महिलाओं द्वारा पहली बार शांति की स्थापना के लिए फरवरी माह के अंतिम रविवार को महिला दिवस मनाया गया। यूरोप भर में भी युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन हुए।

वर्ष 1917 तक विश्व युद्ध में रूस के 2 लाख से अधिक सैनिको की मृत्यु हुई|रूसी महिलाओं ने फिर रोटी और शांति के लिए इस दिन हड़ताल की। हालांकि राजनेता इस आंदोलन के खिलाफ थे, फिर भी महिलाओं ने एक नहीं सुनी और अपना आंदोलन जारी रखा और इसके फलस्वरूप सरकार को महिलाओं को वोट देने के अधिकार की घोषणा भी करनी पड़ी।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनानें का कारण (Reason For Celebrating International Women’s Day)

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है- वर्ष 1908 में एक महिला मजदूर आंदोलन के कारण महिला दिवस मनाने की परंपरा की शुरूआत हुई। इस दिन लगभग पंद्रह हज़ार से अधिक महिलाओं ने न्यूयार्क शहर मेंनौकरी के घंटे कम करने, वेतन को बेहतरऔर कुछ अन्य अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। एक वर्ष बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमेरिका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया।

वर्ष 1910 में कोपेनहेगन में कार्य करनें वाली महिलाओं का एक अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें इस दिन को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाने का सुझाव दिया गया और धीरे धीरे यह दिन दुनिया भर में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में लोकप्रिय होने लगा। इस दिन को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता 1975 में मिली, जब संयुक्त राष्ट्र ने इसे एक थीम के साथ मनाने की शुरूआत की।

महत्वपूर्ण जानकारी (Important Information)

  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन सबसे पहले वर्ष 1909 में अमेरिका में हुआ था।
  • रूसी महिलाओं ने वर्ष 1917 में प्रथम विश्व युद्ध के प्रति विरोध व्यक्तकर महिला दिवस मनाया था, उस समय रूस के नेता ज़ार निकोलस II ने पेट्रोग्रेड मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट के जनरल खाबलो को निर्देश दिया, कि वह जारी विरोध-प्रदर्शन को रुकवाएं और जो भी महिला इसका विरोध करे उसे गोली मार दें। परन्तु इस धमकी से कोई भी महिला नहीं डरी और अपनें सामनें आने वाली मुसीबतों का डटकर सामना किया।
  • महिलाओं के इस अदम्य साहस से परास्त होकर रूसी नेता ज़ार को अपने हथियार डालने पड़े, साथ ही उन्हें अपनी सत्ता भी त्यागनी पड़ी।
  • यूनाइटेड नेशन्स ने आधिकारिक तौर पर, 8 मार्च1975 को पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था।
  • दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को छुट्टी दी जाती है। युगांडा, कंबोडिया, अफगानिस्तान, क्यूबा, वियतनाम, रूस, बेलरूस और यूक्रेन ऐसे देश हैं, जहां 8 मार्च को आधिकारिक छुट्टी होती है।
Scroll to Top