GOOGLE ने बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल के बदले नियम, यहाँ पढ़े पूरी खबर

आज के इस बदलते टेक्नोलॉजी के दौर में हम अपनें लगभग कार्य इन्टरनेट की सहयता से घर बैठे बड़ी सरलता से कर लेते है| यहाँ तक की कोरोनाकाल के दौरान बच्चों और किशोरों को स्कूल से जुड़ने में भी इन्टरनेट अपनी अहम् भूमिका निभा रहा है| यदि हम सर्च इंजन की बात करे, तो भारत में गूगल का प्रयोग सबसे अधिक किया जा रहा है| यहाँ तक कि बच्चों और किशोरों द्वारा अपना अधिकांश समय सोशल मीडिया, यू-ट्यूब में व्यतीत करते है| हालाँकि इन्टरनेट के बढ़ते उपयोग से ऑनलाइन बाल शोषण और सुरक्षा को लेकर अभिभावकों के लिए चिंता का कारण बन चुका है| इस प्रकार बच्चों के साथ बढ़ते डिजिटल क्राइम को रोकने के उद्देश्य से google के ऑनर अल्फाबेट नें गोपनीयता सुरक्षा को और बेहतर बनानें के लिए कई बदलावों की घोषणा की हैं| तो आईये जानते है, GOOGLE ने बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल के बदले नियम के बारें में |

पेगासस (Pegasus) क्या है | Pegasus Spyware से जासूसी कैसे होती है?

गूगल और यू-ट्यूब के नियमों में बदलाव का करण (Reason For Changes Rules of Google & YouTube)

GOOGLE ने बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल के बदले नियम- वैश्विक महामारी कोरोना के कारण दुनिया के विभिन्न देशों में लॉकडाउन लगाना पड़ा, जिसमें भारत भी शामिल है|  लॉकडाउन के दौरान घरो में कैद बच्चों के लिए इन्टरनेट ही एक ऐसा माध्यम बना, जिसमें उन्होंने अपना अधिकांश समय व्यतीत किया| आपको बता दें, कि बच्चों को स्कूल, दोस्तों और अपनें सगे सम्बन्धियों से निरंतर सबंध बनाये रखने में प्रौद्योगिकी ने काफी मदद की है|

सबसे ख़ास बता यह है, कि जिन बच्चों को हम मोबाइल और इन्टरनेट का अधिक यूज़ करनें के लिए मना करते थे, स्कूलों द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई के कारण उन्हें अभिभावक द्वारा ही मोबाइल फ़ोन उपलब्ध कराये गये है| ऐसे में बच्चे अपना अधिकांश समय मोबाइल में ही व्यतीत करते है|  ऐसे में बच्चों के माता-पिता और शिक्षकों  को उनकी सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर चिंतित हैं, कि आखिर उन्हें सुरक्षित कैसे रखा जा सकता है|

बच्चों द्वारा इन्टरनेट के लगातार बढ़ते उपयोग के लेकर उनकी सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर गूगल नें अपने नियमों में बदलाव करनें की घोषणा की है|  दरअसल गूगल नें ऑनलाइन सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए Google Search और Youtube इस्तेमाल पर प्रतिबंधित लगाया जाएगा। इसके साथ ही गूगल नें बच्चों के लिए इन्टरनेट सुरक्षा को लेकर नए फीचर्स रोलआउट करनें का निर्णय लिया है| 

आरटीआई के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे | RTI Online Apply In Hindi

गूगल द्वारा नियमों में किये जानें वाले बदलाव (Changes To Be Made By Google In The Rules)

1.गूगल द्वारा 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को सभी प्रकार के ऐड देखने पर प्रतिबंध लगाया जायेगा अर्थात गूगल द्वारा अलग-अलग उम्र के लोगो के लिए उनकी ऐज के अनुसार वर्गीकृत (Categorized) किया जायेगा।

2. अवयस्क अर्थात 18 वर्ष से कम ऐज के लोग गूगल अकाउंट का इस्तेमाल कुछ सीमति फीचर्स के साथ ही कर सकते है, परन्तु वह एक स्टैंडर्ड गूगल अकाउंट नहीं बना पाएंगे।

व्हाट्सएप प्राइवेसी पॉलिसी के साथ व्हाट्सएप का उपयोग करना सुरक्षित है?

3. 13 से 17 वर्ष के बच्चे यूट्यूब (YouTube) डिफॉल्ट अपलोड का उपयोग नहीं कर पाएंगे, क्योंकि गूगल द्वारा अपनी डिफॉल्ट अपलोड सेटिंगस में संशोधन कर दिया जायेगा| हालाँकि उनके द्वारा सर्च किये जानें वाले टॉपिक को फिल्टर करने की सुविधा होगी। 

4. बच्चों के लिए गूगल की तरफ से नए फीचर रोलआउट किये जायेंगे, इस नए फीचर को सेफ सर्च (Safe Search) का नाम दिया गया है|  Safe Search में बच्चों का गूगल अकाउंट फैमिली मेम्बर के अकाउंट से लिंक रहेगा, जिससे बच्चों द्वारा सर्च की जानें वाली चीजों और उनके द्वारा की जानें वाली सभी गतिविधियों के बारें में घरवालों को पूरी जानकारी आसानी से मिल जाएगी|   

5. लगभग सभी बच्चों द्वारा नए-नए गेम्स या सॉफ्टवेयर डाउनलोड करनें के लिए Google Play Store का उपयोग सबसे अधिक किया जाता है| गूगल नें सुरक्षा की दृष्टि से गूगल प्ले स्टोर पर भी सेफ्टी सेक्शन की सुविधा दी है| इससे बच्चों के अभिभावकों को उनके बच्चे द्वारा डाउनलोड किये जानें वाले ऐप के साथ ही डेटा यूज करनें की पूरी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी| गूगल की इस सुविधा से अभिभावक यह तय कर पाएंगे, कि बच्चे के लिए कौन सा एप सुरक्षित है|

मोबाइल या कंप्यूटर से डिलीट फाइल कैसे वापस लाये ?

Scroll to Top