प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना क्या है | लाभ | विशेषताएं | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana (PMJAY)- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के अंतर्गत द्वितीय घटक है | इसे पीएम-जय (PMJAY) के नाम से जाता जाता है | इस योजना की शुरुआत भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 23 सितंबर 2018 को झारखंड की राजधानी रांची में की गयी थी | आपको बता दें, कि विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत (पीएम-जय) है | इसका मुख्य उद्देश्य प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ़्त इलाज प्रदान करना है | प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना क्या है, लाभ, विशेषताएं और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के विषय में जानकारी प्रदान की जा रही है|

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्या है | पात्रता | दस्तावेज | ऑनलाइन आवेदन

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना क्या है (What Is PMJAY Scheme)

Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana Kya Hai- भारत की जनसँख्या लगभग 130 करोड़ से अधिक है | इस बड़ी जनसँख्या में गरीब व्यक्तियों को अच्छी स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना एक चुनौती पूर्ण कार्य है | अधिकांश देखा गया है गरीब व्यक्ति इलाज के आभाव में किसी रोग का शिकार हो जाते है | महंगे इलाज के कारण वह अपना इलाज कराने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाता है | ऐसे लोगों के लिए भारत सरकार ने आयुष्मान भारत प्रोग्राम के अंतर्गत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जय) के द्वारा इलाज प्रदान किया जा रहा है | इस समय भारत में कोरोना बहुत ही तेजी से फ़ैल रहा है | पीएम-जय योजना के द्वारा कोरोना की जाँच मुफ्त में कराई जा सकती है | इससे अपना और अपने परिवार को इस महामारी से बचाया जा सकता है |

यदि जाँच में पॉजिटिव रिपोर्ट आती है, तो उसको इलाज मुफ्त में कराया जा सकता है | कोरोना के समय यह योजना गरीब लोगों के लिए एक वरदान के रूप में साबित होने वाली है | इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इसके बारे में जानकारी होनी अतिआवश्यक है|

राष्ट्रीय वयोश्री योजना क्या है | पात्रता | लाभ | उद्देश्य | ऑनलाइन अप्लाई प्रोसेस

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का पूर्व नाम (Former Name Of PMJAY Scheme)

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जय) का पूर्व नाम राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (NHPS) है | पूर्ववर्ती राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना (RSBY) की शुरुआत वर्ष 2008 में किया गया था | इनका विलय पीएम-जय में कर दिया गया है | इससे राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना (RSBY) में सम्मिलित परिवारों को स्वतः PMJAY में सम्मिलित कर लिया गया है | SECC 2011 के डेटाबेस में यह अभी शामिल नहीं है | PMJAY एक पूर्ण सरकारी वित्त पोषित योजना है | इस योजना में लगने वाली धनराशि को केंद्र और राज्य सरकारों में विभाजित की गयी है |

आंगनबाड़ी योजना क्या है, संचालन कैसे किया जाता है?

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की विशेषताएं (PMAJY Scheme Features)

1. PMJAY विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा या आश्वासन योजना है | यह पूर्ण रूप से सरकारी धन द्वारा वित्त-पोषित है |

2. इस योजना के द्वारा सार्वजनिक व निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में माध्यमिक और तृतीयक स्वास्थ्य उपचार प्राप्त किया जा सकता है |

3. इस योजना के अंतर्गत इलाज होने पर प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक की धन राशि प्रदान की जाती है |

4. PMJAY के द्वारा लगभग 50 करोड़ लाभार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है |

पीएम-जय से चिकित्सा उपचार में अस्पतालों के ख़र्चे को कम करने में सहायता प्रदान होती है|

5. पीएम-जय के द्वारा सभी स्वास्थ्य सेवाएँ निशुल्क प्रदान की जाती है |

6. अस्पताल में भर्ती होने से 3 दिन पहले और 15 दिन बाद तक का उपचार और दवाइयाँ मुफ्त में प्रदान की जाती है |

7. इसमें परिवार के सदस्यों या महिला और पुरुष की कोई भी सीमा निर्धारित नहीं की गई है | अथार्त परिवार के सभी सदस्य इसका लाभ ले सकते है |

8. इस योजना में पहले से उपस्थित गम्भीर बीमारियों को पहले दिन से ही सम्मिलत किया जाता है |

9. PMJAY को एक पोर्टेबल योजना के रूप में लांच किया गया है, इससे इस योजना का लाभ भारत के किसी भी सार्वजनिक या निजी सूचीबद्ध अस्पताल में लिया जा सकता है |

10. PMJAY में 1393 शुल्कों को सम्मिलित किया गया है जैसे दवाइयाँ, चिकित्सकों की फीस, कमरे का शुल्क, ओ-टी और आई-सी-यू शुल्क इत्यादि यह सभी शुल्क लाभार्थी को नहीं देना होता है |

11. यदि लाभार्थी निजी अस्पतालों से अपना इलाज कराता है तो भी उसे सरकारी अस्पताल के बराबर ही लाभ दिया जाता है|

राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (NDHM) क्या है

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभ (Benefits Of PMJAY Scheme )

1. अस्पताल में भर्ती से पूर्व होने वाला खर्च

2. रोग के परिक्षण के लिए की गयी जाँच उपचार और परामर्श

3. दवाइयाँ और चिकित्सा में लगने वाला खर्च

4. गंभीर स्वास्थ्य सेवाएँ

5.  प्रयोगशाला जांच

6. चिकित्सा आरोपण सेवाएं यदि आवश्यकता हो

7. अस्पताल में बेड चार्ज

8. अस्पताल में भोजन का खर्च

कोरोना कवच पॉलिसी क्या है | प्रीमियम | बीमा की राशि | समय अवधि

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना रजिस्ट्रेशन (PMJAY Online Registration Process)

भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी इस योजना के अंतर्गत देश के गरीब और वंचित वर्ग के लोगो को शामिल किया जायेगा| जिसके कारण इस स्कीम की कोई पात्रता आधारित नामांकन प्रक्रिया नहीं है। यदि आप इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करना चाहते है, तो सबसे पहले आपको यहाँ जानना होगा, कि आप इसके लिए पात्र है अथवा नहीं| अपनी पात्रता की जानकारी के लिए स्टेप्स इस प्रकार है-

  1. सबसे पहले आपको पीएम जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होगा।

2. होम पेज पर आपको “AM I Eligible” के विकल्प पर क्लिक करना है।

3. अब आपके सामनें एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर Generate OTP पर क्लिक करना है|

4. पात्रता की जांच करने के लिए आपके सामने नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपने राज्य और नाम/राशन कार्ड/मोबाइल नंबर दर्ज करना है।  इसके बाद एजेंट द्वारा आपके दस्तावेजों के माध्यम से पात्रता की जांच जन सेवा केंद्र (CSC) से लॉगिन से की जाएगी।

शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया (PMJAY Complaint Filing Process)

  1. सबसे पहले आपको पीएम जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। 

2. होम पेज पर आपको मेनू बार से पोर्टल के सेक्शन से “ग्रीवेंस पोर्टल” के अंतर्गत “रजिस्टर योर ग्रीवेंस एबी-पीएमजेएवाई” के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

3. आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा, जिसमें आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण दर्ज करना होगा|

4. सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको डिक्लेरेशन चेक बॉक्स पर क्लिक करनें के पश्चात सबमिट पर क्लिक करना है।

5. इस प्रकार आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की अधिक जानकारी हेतु – यहाँ क्लिक करें

Scroll to Top