राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (NDHM) क्या है | उद्देश्य | हेल्थ आईडी | डिजि डॉक्टर

National Digital Health Mission (NDHM)– राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (NDHM) की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी नें 74 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए अपनें 86 मिनट के भाषण में किया| नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन के अंतर्गत भारत के प्रत्येक नागरिक को हेल्थ आईडी दी जाएगी, जिसमें उस व्यक्ति के स्वास्थ्य का पूरा लेखा-जोखा उपलब्ध होगा। राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन क्या (NDHM) है, उद्देश्य, हेल्थ आईडी और डिजि डॉक्टर  के बारें में आपको यहाँ विस्तार से जानकारी दे रहे है|

पीएम डिजिटल हेल्थ मिशन कार्ड कैसे प्राप्त करे | ऑनलाइन अप्लाई | डाउनलोड

राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन क्या है (What Is NDHM)

राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (National Digital Health Mission)  के अंतर्गत प्रत्येक भारतीय को एक स्वास्थ्य कार्ड (Health Card) दिया जायेगा| इस कार्ड में उस व्यक्ति से सम्बंधित पूरा रिकार्ड रखा जायेगा| जैसे कि वह व्यक्ति किस प्रकार की बीमारी से ग्रसित है, उसके द्वारा अभी तक कौन-कौन से टेस्ट कराये गये है| इसके साथ ही किस डॉक्टर ने कौन सी दवा दी, डाक्टर द्वारा दी जानें वाली रिपोर्ट में क्या लिखा हुआ है आदि|

जंक फूड: समस्या, प्रभाव, और समाधान

डिजिटल मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार ने लोगों तक आसानी से स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है। इस योजना के शुरू होने के बाद देश में रोगियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का पूरा विवरण एक स्वास्थ्य कार्ड में आ जाएगा। इस कार्ड के माध्यम से सरकार के पास भी एक रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा। हर नागरिक के स्वास्थ्य, डॉक्टर का लेखा-जोखा एक एप या वेबसाइट के जरिए संचालित होगा, परन्तु यह रिकॉर्ड्स उस व्यक्ति तक ही सीमित रहेंगे। जब एक व्यक्ति अपने रिकॉर्ड दिखाने की अनुमति देगा तभी दूसरा डॉक्टर या व्यक्ति उस नागरिक की सारी जानकारी देख पाएगा।

कोरोना कवच पॉलिसी क्या है | प्रीमियम | बीमा की राशि | समय अवधि | पूरी जानकारी

हेल्थ आईडी क्या है (What Is Health ID)

देश के प्रत्येक नागरिक को एक यूनिक हेल्थ आईडी दी जाएगी| यह आईडी राज्यों, अस्पतालों, पैथालॉजिकल लैब और फार्मा कंपनियों में उपयुक्त होगी। यह आईडी पूरी रूप से स्वैच्छिक तरीके से कार्य करेगी। सबसे खास बात यह है कि आईडी में नागरिक से सम्बंधित जो भी जानकारी होगी वह अपने आप सरकारी कम्यूनिटी क्लाउड में स्टोर हो जाएगी| यह एक तरह से डिजिलॉकर की भांति कार्य करेगा|

ब्लैक फंगस क्या है | किसे खतरा है | लक्षण | जोखिम कैसे कम करें?

एनडीएचएम हेल्थ आईडी कैसे बनेगी (NHDM Health ID)

राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (NHDM) हेल्थ आईडी कार्ड (IdentityCard) बनाने के लिए आधार (Aadhar Card) कार्ड तथा मोबाइल नंबर (Mobile Number) की सहायता से एक यूनिक आईडी (Unique ID) बनेगी और उस आईडी से आपका हेल्थ अकाउंट बन सकेगा| आपको बता दे,कि राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन की शुरुआत नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (National Health अथॉरिटी-NHA) द्वारा  की गयी है| राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन को सर्वप्रथम चंडीगढ़, लद्दाख, दादरा और नगर हवेली, दमन, दीव, पुडुचेरी, अंडमान, निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप में एक पायलट प्रोजेक्ट के तोर पर लॉन्च किया गया था|

डिजि डॉक्टर क्या है (What Is Digi Doctor)

NDHM के इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारत के प्रत्येक डॉक्टर को एक यूनिक नंबर दिया जायेगा, जो उनके रजिस्ट्रेशन नंबर से बिल्कुल अलग होगा| राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद की ओर से हर डॉक्टर को रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा। इसके साथ ही डॉक्टर को डिजिटल हस्ताक्षर दिया जाएगा, जिसकी सहायता से वह मरीजों को प्रिसक्रिप्शन लिख पाएंगे

पर्सनल हेल्थ रिकार्ड (Personal Health Record)

पर्सनल हेल्थ रिकार्ड में नागरिक की सभी स्वास्थ्य सबंधी जानकारियां जैसे जन्म से लेकर प्रतिरक्षा, सर्जरी, प्रयोगशाला टेस्ट तक सभी जानकारी होंगी जिसे हर नागरिक की हेल्थ आईडी से लिंक किया जाएगा। इसे पर्सनल हेल्थ रेकॉर्ड इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इसमें अपने डाटा का स्वामित्व किसी व्यक्ति के पास ही होगा। इस रिकॉर्ड के माध्यम से एक कंसेट मैनेजर कार्य करेगा, जिसके तहत यदि कोई डॉक्टर भी डाटा या मरीज की रिपोर्ट देखना चाहेगा तो उस व्यक्ति के पास एक मैसेज आयेगा आएगा कि डॉक्टर उनकी रिपोर्ट देखना चाहते है|

कोरोना की जांच कैसे होती है | RT-PCR या मॉलिक्युलर टेस्ट | समय | खर्च

राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन का उद्देश्य (Objective of NDHM)

  • सभी स्तरों पर स्वास्थ्य से सम्बंधित सेवाओं में सुलभता सुनिश्चित करना।
  • राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में शासन में दक्षता, पारदर्शिता और प्रभावशीलता लाना।
  • देश के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रतिपादन में नियमित सुधार सुनिश्चित करना।
  • नागरिको को यह डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली का लाभ देने के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण करनें के साथ ही स्वास्थ्य डेटा का प्रबंधन करना|

डबल म्यूटेंट (Double Mutant) वैरिएंट क्या है?

AIIMS (एम्स) का क्या मतलब है, AIIMS Full Form

रेड क्रॉस (Red Cross) क्या है, Red Cross Society In India

Scroll to Top