पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना क्या है

PM Free Silai Machine Scheme 2021- केंद्र सरकार द्वारा देश के गरीब तथा निर्धन लोगो के लिए अनेक प्रकार की योजनाओं की शुरुआत की है, और इन सभी योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों लोगो को मिल रहा है| इसी क्रम में सरकार ने देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना लांच की है| इस स्कीम के माध्यम से देश की गरीब महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस स्कीम द्वारा देश की सभी श्रमिक महिलाओं को सरकार द्वारा निशुल्क सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी। इस योजना के लाभ ग्रामीण तथा शहरी दोनों क्षेत्रो की महिलाओं की दिया जायेगा| आईये जानते है, पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना क्या है, पात्रता, दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन के बारें में पूरी जानकारी|

स्माम (SMAM) किसान योजना क्या है

पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना क्या है (PM Free Silai Machine Scheme)

केंद्र की मोदी सरकार नें देश की श्रमिक महिलाओं को ध्यान में रखते हुए पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना का शुभारम्भ किया है| इस योजना के माध्यम से देश में रहनें वाली श्रमिक महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन उपलब्ध करायी जाएगी| इस स्कीम के अंतर्गत वह घर बैठे सिलाई करके अच्छी आमदनी कर सकती है| जिससे देश की श्रमिक महिलाये आत्मनिर्भर बननें के साथ ही उनकी स्थितियों में भी सुधार आएगा|   

पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना (Free Silai Machine Yojana 2020) के अंतर्गत सरकार द्वारा 50 हजार फ्री सिलाई मशीन देने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिससे महिलाओ को रोजगार मिलनें के साथ ही वह अपना भरण पोषण स्वयं कर सकेगी|

वाशिंग मशीन: आपके घर के लिए एक पूर्ण खरीदारी गाइड

इस स्कीम को फिलहाल देश के कुछ राज्यों में ही लागू किया गया है| इनमें हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश ,कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार शामिल है| कुछ समय पश्चात इस स्कीम को पूरे देश में लागू कर दिया जायेगा |

कामयाब किसान-खुशहाल पंजाब (K3P Scheme) योजना क्या है?

पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना हेतु पात्रता (PM Free Silai Machine Yojana  Eligibility)

  1. इस स्कीम के अंतर्गत सिर्फ महिलाओं को ही रोजगार का पात्र माना जायेगा।
  2. आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु 20 से 40 साल तक होनी चाहिए।
  3. देश की विधवा और विकलांग महिलाये भी इस योजना का लाभ उठा सकती है|
  4. इस योजना के अंतर्गत श्रमिक महिलाओ के पति की वार्षिक आय 12000 रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए |

सौर ऊर्जा सहायता योजना क्या है?

पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना से लाभ (PM Free Silai Machine Yojana Benefit)

  1. इस योजना के अंतर्गत देश की ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रो की आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग की महिलाओ को शामिल किया जायेगा।
  2. इस स्कीम के अंतर्गत देश की सभी श्रमिक महिलाओ को सरकार द्वारा निशुल्क सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी।
  3. फ्री सिलाई मशीन से देश की महिलाये घर बैठे लोगो के कपडे सी कर एक अच्छी आय अर्जित कर सकती है।
  4. इस स्कीम के माध्यम से देश की महिलाओ को स्वयं के रोजगार के लिए प्रेरित करने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है|

पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना का उद्देश्य (Purpose Of Scheme)

हमारे देश में ऐसी बहुत सी महिलाएं है जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक न होनें के कारण अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करनें में असमर्थ है| इनमें से अधिकांश महिलाएं ऐसी है, जो किसी पर बोझ नहीं बनना चाहती है| वह अपने पैरों पर खड़े होना चाहती हैं। ऐसी महिलाओं के लिए सरकार द्वारा पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना की शुरुआत की गयी है, जिससे देश की कई करोड़ महिलाओं का घर बैठे रोजगार प्राप्त होगा । इसके साथ ही किसी और पर बोझ बनने की जगह आत्मनिर्भर बनेंगी।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना क्या है | लाभ |उद्देश्य | रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना हेतु दस्तावेज (Documents)

  1. आधार कार्ड
  2. आयु से सम्बंधित प्रमाण पत्र
  3. आय प्रमाण पत्र
  4. यदि महिला विकलांग है, तो विकलांग चिकित्सा प्रमाण पत्र
  5. यदि कोई महिला विधवा है, तो उसका निराश्रित विधवा प्रमाण पत्र
  6. सामुदायिक प्रमाण पत्र
  7. मोबाइल नंबर
  8. पासपोर्ट साइज फोटो

फ्री सिलाई मशीन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन (Free Silai Machine Yojana Online Apply)

इस योजना में आवेदन हेतु आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइड https://www.india.gov.in/ में जाकर योजना का एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।

आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते है-

Download: Application-Form-For-The-Free-Supply-Of-Sewing-Machines

आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम, पता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि को सही से भरना होगा।

सभी जानकारी भरने के बाद आपको अपने सभी दस्तावेज़ों को फोटो कॉपी को अपने आवेदन फॉर्म से संलग्न कर सम्बंधित कार्यालय में जमा करना होगा|

इसके बाद आपके Application Form को कार्यालय के अधिकारी द्वारा सत्यापन किया जायेगा, सत्यापन करने के बाद आपको निशुल्क सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी|

इस पेज पर पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना क्या है, पात्रता, दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन, पूरी जानकारी  के विषय में बताया गया है | इस प्रकार की अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए निरंतर https://hindidefinition.com/  पर विजिट करते रहे | यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आयी हो तो कृपया अपने मित्रों तथा परिवारजनों के साथ जरूर शेयर करे|

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है?

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना (PMEGP) क्या है?

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना क्या है?

Scroll to Top