HSRP Online Apply कैसे करे

HSRP Online Apply कैसे करे– देश में लगातार बढ़ती हुई घटनाओं को देखते हुए सरकार नें कानून व्यवस्था को मजबूत करनें के साथ ही कई नये दिशा-निर्देश जारी किये है| चूँकि अपराध को अंजाम देने के लिए अपराधी किसी न किसी वाहन का उपयोग जरूर करते है| सबसे खास बात यह है, कि अपराधियों द्वारा अपराध के लिए प्रयोग किये गये वाहन की नंबर प्लेट बदल दी जाती है| ऐसे में पेशेवर अपराधी कानून की पकड़ से बाहर हो जाते है और वह खुलेआम घटनाओं को अंजाम देते रहते है|

इस दिशा में सरकार नें ठोस कदम उठाते हुए सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) लगवानें के निर्देश जारी किये है| अब देश के किसी भी राज्य में निर्धारित तिथि के बाद बिना HSRP प्लेट के वाहनों को सड़क पर फर्राटा भरते पाए जानें पर जुर्माना वसूल किया जायेगा| ऐसे में पुरानें वाहन मालिको के सामनें एक नई समस्या उत्पन्न हो गयी है, कि आखिर इस नई  HSRP नंबर प्लेट के लिए कैसे और कहाँ अप्लाई करे? यदि आपको भी इसकी जानकरी नहीं है, तो हम आपको HSRP Online Apply कैसे करे, नियम,लाभ और खर्च की पूरी जानकारी विधिवत रूप से दे रहे है|

महत्वपूर्ण जानकारी- आपको बता दें, कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राज्य में वाहनों पर सिक्योरिटी रजिस्‍ट्रेशन नंबर प्‍लेट लगवाना अनिवार्य कर दिया है| इसके लिए अंतिम तिथि भी निर्धारित कर दी गयी है| इस लेख में आपको पूरी डिटेल दी गयी है, अधिक जानकरी के लिए पूरा आर्टिकल पढ़े|

HSRP क्या है (What Is High Security Registration Plate)

दरअसल आपके वाहन पर लगनें वाली हाई सिक्योरिटी रजिस्‍ट्रेशन प्‍लेट बहुत ही ख़ास है| सबसे पहली बात यह प्लेट एल्युमिनियम  की बनी होती है और इस प्लेट पर अशोक चक्र बना हुआ एक होलोग्राम लगा होता है| साथ ही इस पर एक स्टीकर लगा होता है, जिसमें वाहन का इंजन नंबर और चेसिस नंबर के साथ ही रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा होता है|

सबसे खास बात यह है, कि यह नंबर प्रेशर मशीन से लिखा जाता है, जिसे बदलना या किसी प्रकार की छेड़छाड़ करना संभव नहीं है| इसके साथ ही प्लेट की लेफ्ट साइड में नीचे की तरफ 10 अंको का परमानेंट आइडेंटिफिकेशन नंबर लिखा होता है, जो कि एक खास लेजर कोडेड नंबर होता है| आपके वाहन पर यह प्लेट मशीन द्वारा लगायी जाती है, जिसे पुनः निकाला नही जा सकता|

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना क्या है?

HSRP से सम्बंधित नियम (High Security Number Plate Rules)

सरकार द्वारा जारी किये गये दिशा-निर्देशों के अनुसार, 1 दिसंबर 2020 से देश में चलनें वाली सभी प्रकार के वाहनों में HSRP लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है|  यहाँ तक कि देश कई बड़े शहरों में सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और कलर कोड स्टीकर भी अनिवार्य कर दिया गया है| यदि कोई वाहन चालक इन नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो चालक पर 5 हजार 500 रुपये के चालान के साथ ही 10 हजार तक का जुर्माना लगाया जायेगा।

यदि हम उत्तर प्रदेश की बात करे, तो यूपी में अभी तक थोड़ी छूट दी गयी है लेकिन यह छूट सिर्फ अप्रैल 2019 से पहले ख़रीदे गये वाहनों के लिए है|  दरअसल, ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट नें हाल ही में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की अनिवार्यता पर अगले आदेश तक रोक लगा दी थी, परन्तु अब सभी पुरानें नये वाहनों के लिए HSRP लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है|  यदि आप आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान होना नहीं चाहते, तो आज ही HSRP के लिए ऑनलाइन आवेदन करे|

उत्तर प्रदेश में HSRP लगवाना हुआ अनिवार्य (HSRP Mandatory In Uttar Pradesh)

उत्तर प्रदेश में अभी तक लोगो को हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट- एचएसआरपी (HSRP) के लिए छूट दी गयी थी, परन्तु  उत्तर प्रदेश शासन ने अब राज्य के अन्दर चलनें वाले प्रत्येक वाहन पर एचएसआरपी प्लेट अनिवार्य कर दिया है, इसके साथ ही इसके लिए अंतिम तारीख भी घोषित कर दी है। यदि आपने निर्धारित समय सीमा के अन्दर अपने वाहन में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगवाई तो इसके लिए 5000 रुपये का जुर्माना देना होगा|

यूपी में एचएसआरपी लगवानें की अंतिम तिथि (HSRP Imposition Deadline)

सरकार नें 1 अप्रैल 2019 से पहले खरीदे गए दो पहिया, तीन पहिया या चार पहिया वाहनों पर एचएसआरपी लगवानें की अंतिम तिथि की जारी कर दी है|  हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने के लिए एक विशेष प्रकार की व्यवस्था की गयी है| दरअसल एचएसआरपी लगवाने की अंतिम तिथि का निर्धारण वाहनों के आखिर नबर पर आधारित है|

जिन वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर के अंत में 0 या 1 है, ऐसे वाहनों के लिए अंतिम तारीख 15 जुलाई 2021 है| वहीं जिन वाहनों की नंबर प्लेट पर अंतिम नंबर 8 और 9 है, तो ऐसे वाहन स्वामियों को 15 जुलाई 2022 तक की मोहलत दी गई है।  

अंतिम संख्याअंतिम तारीख
0 और 115 जुलाई 2021
2 और 315 अक्टूबर 2021
4 और 515 जनवरी 2022
6 और 715 अप्रैल 2022
8 और 915 जुलाई 2022

HSRP ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे (HSRP Online Apply Process)

HSRP Online Apply करनें की प्रक्रिया इस प्रकार है-

  • हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ऑनलाइन अप्लाई करनें के लिए आप https://bookmyhsrp.com ओपन करे।
HSRP Online Apply
  • अब आपको High Security Registration Plate with Colour Sticker पर क्लिक करना है|
HSRP
  • अब आपके सामने एक नई विंडो ओपन होगी, जिसमें आपको State, Registration Number, Engine & Chasis No दर्ज कर Click Here पर क्लिक करना है|
High Security Registration Plate
  • अब आप जिस क्षेत्र में रहते है वह का पिन कोड डाले| अब आपके नजदीकी वाहन एजंसियों की जानकारी आएंगी| अब आप अपनी सुविधानुसार एजंसी, अपॉइंटमेंट की तिथि और समय का चयन कर सब्मिट पर क्लिक करे।
  • सब्मिट पर क्लिक करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको एक यूजरनेम और पासवर्ड भेजा जाएगा।
  • अब आपको User Name और Password द्वारा लॉगिन कर पेमेंट करना होगा।
  • आपकी एक रिसीट जेनरेट हो जाएगी, आपको निर्धारित तिथि और समय पर दस्तावेज के साथ जाना होगा और वाहन में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगा दी जाएगी।

 HSRP की कीमत (High Security Number Plate Price)

किसी भी प्रकार के नये वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) वाहन का पंजीकरण करानें के बाद निशुल्क मिलेगी| यदि आपका वाहन पुराना है और आप HSRP लगवाना चाहते है, तो इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा| यदि इस प्लेट को लगवानें में खर्च की बात करे, तो टू व्हीलर के लिए लगभग 125-150 रुपये और फोर व्हीलर के लिए लगभग 250-350 रुपये तक है|

ख़ास बात यह है, कि जब आप इस प्लेट को बुक करेंगे तो आपको पहले पता लग जायेगा, कि प्लेट लगवानें में कुल कितना खर्च आयेगा|

HSRP से फायदे (Benefit Of High Security Registration Plate)

  • HSRP से अपराधिक घटनाओं और हादसों पर रोक लगेगी|
  • किसी भी तरह की आपराधिक वारदात होने या दुर्घटना होनें की दशा में इस प्लेट द्वारा वाहन स्वामी के बारे में पूरी जानकारी आसानी से मिल जाएगी|
  • इस प्लेट पर IND लिखा होनें के साथ ही इसमें क्रोमियम प्लेटेड नंबर और इंबॉस होनें के कारण रात के समय कैमरे से इसकी निगरानी की जा सकती है|
  • हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर लेजर डिटेक्टर कैमरा लगा होता है, जिससे किसी भी वाहन के बारे में कभी भी आसानी से पता लगाया जा सकता है|
  • कई बार दुर्घटना होनें पर वाहन जल जाते है और उनके साथ वाहन की प्लेट भी जल जाती है परन्तु इस प्लेट के साथ ऐसा नही होगा, क्योंकि इस प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर उभरे हुए अंकों में लिखे होते है, जिन्हें छू कर वाहन के नम्बर का पता लगाया जा सकेगा |

19 thoughts on “HSRP Online Apply कैसे करे”

  1. Pingback: शेयर मार्केट(Share market in hindi) क्या है ? जानिए हिंदी में। »

  2. Pingback: भारत स्टेज 6 (BS-6) क्या है | लाभ | प्रभाव | पूरी जानकारी

  3. Pingback: QR कोड क्या है ठगों से कैसे रहें सावधान | QR Code Scams » Hindi Definition

  4. Pingback: चेहरे से होली के रंग कैसे छुड़ाएं | बचाव | ध्यान रखने वाली महत्वपूर्ण बाते »

  5. Pingback: 5G नेटवर्क क्या है | लाभ | स्पीड क्या होगी | 5G Technology In Hindi »

  6. Pingback: भारतीय संविधान में कितनी अनुसूचियां है | संघ सूची | राज्य सूची | समवर्ती सूची

  7. Pingback: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना क्या है | पात्रता | सहायता राशि | आवेदन

  8. Pingback: व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी (Scrap Policy) क्या है | लाभ | उद्देश्य | पूरी जानकारी »

  9. Pingback: नई शिक्षा नीति 2020 क्या है कब लागू होगी ? » परिभाषाएँ और व्याख्या हिंदी में

  10. Pingback: हाईवे साथी एप (Highway Saathi App) क्या है | लाभ | उद्देश्य | डाउनलोड कैसे करे

  11. Pingback: फोन टेपिंग (Phone Tapping) क्या है | यह कैसे होती है | नियम | अधिकार

  12. Pingback: एनजीटी (NGT) क्या है | NGT Full Form | एनजीटी का उद्देश्य | सजा का प्रावधान

  13. Pingback: ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन रिन्यू कैसे करें | प्रोसेस | दस्तावेज | पूरी जानकारी

  14. Pingback: ऑनलाइन चालान (E-Challan) कैसे चेक करे | प्रोसेस | Check E-Challan Status

  15. Pingback: Debit Card और Credit Card क्या है | अंतर | लाभ | कार्य कैसे करता है

  16. Pingback: EWS सर्टिफिकेट क्या होता है | फुल फॉर्म | पात्रता | दस्तावेज | ऑनलाइन अप्लाई

  17. Pingback: उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट क्या है? » परिभाषाएँ और व्याख्या हिंदी में

  18. Pingback: आवास प्रमाण पत्र क्या होता है | Residential Certificate Online Application Form

  19. Pingback: बैटरी से चलने वाली कार का भारत में भविष्य: खरीदें या प्रतीक्षा करें? » परिभाषाएँ और व्याख्या हिं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top