एसबीआई सेविंग अकाउंट ऑनलाइन कैसे खोले, यहाँ से जानें पूरा प्रोसेस

Open SBI Account Online – आज के आधुनिक दौर में हम अपनें लगभग कार्य घर बैठे ही सम्पादित कर लेते है| हालाँकि हमारे दैनिक जीवन में कुछ ऐसे कार्य होते है, जिसके लिए हमें बाहर जाना ही पड़ता है| अभी तक लोगो को बैंक अकाउंट खुलवानें के लिए बैंक में पूरी तैयारी के साथ जाना पड़ता था, यहाँ तक कि कभी-कभी उन्हें कई दिनों तक बैंक के चक्कर लगानें पड़ते थे| लेकिन आज के इन्टरनेट युग में अब आपका यह काम भी आसान हो गया है क्योंकि अब आप देश के सबसे बड़े सार्वजानिक क्षेत्र के बैंक SBI (भारतीय स्टेट बैंक) में बिना बैंक गये ही अपना सेविंग अकाउंट ओपन कर सकते है अर्थात स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में आप अपना ऑनलाइन खाता खोल सकते है| एसबीआई सेविंग अकाउंट ऑनलाइन कैसे खोले, इसके बारें में आपको यहाँ स्टेप बाई स्टेप पूरी जानकरी प्रदान की जा रही है|  

भारत में सरकारी और प्राइवेट बैंक की सूची 2021           

एसबीआई में ऑनलाइन अकाउंट खोलने की जानकारी (Online SBI Account Opening Information)

एसबीआई अर्थात स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया भारत के सबसे विश्वशनीय बैंकों में से एक है| दरअसल इस बैंक पर लोगो को अटूट विश्वास है, जिसके कारण अधिकतर लोग सबसे पहले अपना खाता इसी बैंक में खोलना चाहते है| दूसरी सबसे बड़ी बात यह है, कि भारत के लगभग सभी शहरों में इसकी ब्रान्चेज अवश्य होती है| यहाँ तक की बड़े शहरों जैसे- दिल्ली, मुंबई आदि में इसकी 10 से 15 शाखाएं होती है|          

यदि आप भी SBI में अपना बैंक अकाउंट ओपन करना चाहते है, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है| दरअसल एसबीआई अर्थात भारतीय स्टेट बैंक नें अपनें ग्राहकों को ऑनलाइन बैंक अकाउंट ओपन करनें की सुविधा शुरू की है| इस फैसेलिटी के माध्यम से आप अपनें घर बैठे ही अपना बैंक अकाउंट मात्र कुछ ही मिनटों में ओपन कर सकते है|

बैंक ओवरड्राफ्ट (Bank Overdrafts) क्या है | प्रकार | विशेषताएं | लाभ

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि ऑनलाइन माध्यम से खुलने वाले बैंक अकाउंट पर आपको सभी प्रकार की सुविधाएँ जैसे- डेबिट कार्ड (Debit Card), चेक बुक (Check Book) प्रदान की जाती है| कुल मिलाकर आपको वह सभी सुविधाएँ प्राप्त होती है, जो आपको बैंक जाकर खाता खोलनें पर मिलती है| यहाँ तक की आपको उन सभी प्रक्रियाओं को पूरा करना होता है, जो आप बैंक में करते है| जैसे- नॉमिनी नेम, उनकी ऐज, डेट ऑफ़ बर्थ आदि की जानकारी अनिवार्य रूप से देनी होती है| हालाँकि बैंक द्वारा यह सुविधा सिर्फ भारतीय नागरिकों के लिए शुरू की गयी है|    

Debit Card और Credit Card क्या है | अंतर | लाभ | कार्य कैसे करता है             

ऑनलाइन बैंक खाता खोलने हेतु दस्तावेज (Documents for Online Bank Account Opening)

भारत के सार्वजानिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में ऑनलाइन सेविंग अकाउंट ओपन करनें के लिए आपको कुछ डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी, जो इस प्रकार है-   

  • पासपोर्ट साइज फोटो  (Passport Size Photo) 
  • पैन कार्ड (PAN Card)
  • मोबाइल नंबर (Mobile Number)
  • निवास का प्रमाण (Residential Proof)
  • पहचान का प्रमाण (Identity Proof)
  • स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में ऑनलाइन बैंक अकाउंट ओपेन करनें के लिए आपको सिर्फ आधार कार्ड (Aadhar Card) और पैन कार्ड (PAN Card) की जरुरत होगी|

QR कोड क्या है ठगों से कैसे रहें सावधान | QR Code Scams

एसबीआई सेविंग अकाउंट ऑनलाइन कैसे खोले (How To Open SBI Savings Bank Account Online)

1. SBI ऑनलाइन सेविंग अकाउंट ओपन करनें के लिए आपको सबसे पहले अधिकारिक अर्थात ऑफिशियल वेबसाइट https://www.onlinesbi.com/ पर जाना होगा|

2. होम पेज पर आपको Apply SB Account का आप्शन दिखाई देगा, आपको Apply SB Account के अन्दर  for Resident Individuals में Digital Saving Account पर क्लिक करना होगा |

3. अब आप के सामनें के बाद एक फॉर्म ओपन होगा, इसमें आपको अपनी Email ID और Mobile Number लिखकर Submit पर क्लिक करना होगा|

4. अब आपके सामनें Create Your Password का फॉर्म ओपन होगा, जिसमें आपको Password दर्ज कर Submit के बटन पर क्लिक करे|

5. अब अगले पेज मे आपको FATCA/CRS Declaration लिखा हुआ दिखेगा, यहाँ Yes पर टिक करनें के पश्चात Next पर क्लिक करे

6. अब एक नया पेज पेज ओपन होगा, इसमें खाता खोलनें वाले व्यक्ति से सम्बंधित डिटेल्स आएगी|  यहाँ I authorize SBI to verify and use my AADHAR data for Account Opening purpose authorized by using the OTP delivered to my AADHAAR registered mobile number लिखा दिखाई देगा| आपको I agree to the above के सामनें टिक कर Next पर क्लिक करना होगा|

7. अब आपको अपना AADHAAR CARD नंबर डालकर Submit पर क्लिक करे|  अब आपके नंबर पर OTP आएगा, ओटीपी बॉक्स में कोड को लिखकर Next पर क्लिक करना होगा|

8. अब आपको अपनी स्वयं से सम्बंधित जानकारी अर्थात पर्सनल डिटेल्स  दर्ज करनी होगी, जिसमें आपको Title- Mr/Mrs/Ms, Gender- Male/Female, City / Place of Birth, Citizenship- India, Country of birth- India, Nationality- India, Village/Town और Sub District की जानकारी दर्ज कर Next पर क्लिक करे|

9. अब आपको आपने पैन कार्ड से सम्बंधित जानकारी दर्ज करनें के पश्चात Submit पर क्लिक करे|

10. अब आपके सामनें Additional Details का फॉर्म खुलेगा, इसमें आपको Father’s Name, Mother’s Name, Marital Status- Single/Married/Other, Occupation से सम्बंधित जानकरी भरनें के पश्चात Next पर क्लिक करना होगा|

11. अब आपके सामनें Nominee Details का फॉर्म ओपन होगा, यहाँ आपको Nominee Name, Date Of Birth, Relationship and Age लिखकर Next पर क्लिक करना होगा|

12. अब आपके सामनें Select Your Home Branch का फॉर्म खुलेगा, यहाँ आपको 2 आप्शन By GPS और Enter Locality Name मिलेगे| Enter Locality Name पर क्लिक कर अपनें शहर का नाम लिखकर Search पर क्लिक करे और नाम को सेलेक्ट कर Next पर क्लिक करे|

13. अब आपके सामनें ‘Term & Condition’ का पेज खुलेगा, इस पेज पर आपको I’ve read and agree to the terms and conditions पर सही का निशान लगाकर कर Next पर क्लिक करना होगा|

14. अब आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, इसे बॉक्स में भरकर ‘Submit’ पर क्लिक करना होगा|

15. अब Debit Card Detals का पेज खुलेगा, यहाँ आपको जिसके नाम अकाउंट ओपेन करना है, उनका नाम लिखकर Open Account पर क्लिक करना होगा|

इस प्रकार आप स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) में ऑनलाइन माध्यम से अपना सेविंग बैंक अकाउंट ओपन कर सकते है| 

एसबीआई सेविंग अकाउंट ऑनलाइन कैसे खोले, इसके बारें में आपको यहाँ स्टेप बाई स्टेप पूरी जानकरी प्रदान की गयी है| हम आशा करते है, कि आपको यहाँ जानकारी अच्छी लगी होगी| यदि आप इससे सम्बंधित और कोई जानकारी प्रपात करना चाहते है, तो आप Comment Box के माध्यम से हमसे पूछ सकते है|

Debit Card और Credit Card क्या है | अंतर | लाभ

मिस कॉल देकर या एसएमएस भेजकर बैलेंस जाने

SBI एसएमएस बैंकिंग : यह सुविधा संदेश के माध्यम से काम करती है और आपके पंजीकृत खाते मैं जमा पैसो की जानकारी देती है।
आपको 9223766666 पर एक सन्देश (SMS) भेजना होता है, टाइप करे BAL और भेज दे इसे 9223766666 तुरंत ही बैंक की तरफ से एक सन्देश आएगा जिसमें आपके बैलेंस की जानकारी होगी।
यही बैलेंस सन्देश आप मिस कॉल कर के भी प्राप्त कर सकते है आपको बस 9223766666 पर मिस्ड कॉल मारनी है और बैंक आपको सन्देश भेज देगा।

ऐसा हो सकता है आपको बैलेंस का SMS न आये, इसका मतलब आप के फ़ोन पर SMS बैंकिंग एक्टिवेट नहीं है।
SMS बैंकिंग के लिए रजिस्टर करने के लिए टाइप करे “REG अकाउंट नंबर” और 9223488888 पर भेज दे। मान लजिए मेरा अकाउंट नंबर 123456789 है तो मैं इसको लिखूंगा REG 123456789.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top