एलकेजी (LKG) का क्या मतलब होता है | LKG फुल फॉर्म | What is the meaning of LKG

वर्तमान समय में जब किसी पेरेंट्स पहली बार अपनें बच्चे का एडमीशन करानें के लिए किसी विद्यालय में जाता है, तो सबसे पहले उस बच्चे का एडमीशन एलकेजी (LKG) में किया जाता है| हालाँकि पुरानें समय में लोग LKG के विषय में शायद नहीं जानते हो क्योंकि उस समय बच्चों को सीधे कक्षा एक में प्रवेश दिया जाता था | ऐसे लोगों की जानकारी में वृद्धि करते हुए इस पेज पर एलकेजी (LKG) का क्या मतलब होता है, LKG फुल फॉर्म, What is the meaning of LKG, के विषय में बताया जा रहा है|

एल.के.जी फुल फार्म (LKG Full Form in Hindi)

LKG (एलकेजी) का फुल फॉर्म Lower Kindergarten होता है | हिंदी भाषा में इसे बाल विहार के नाम से जाना जाता है | वर्तमान समय सभी बच्चें अपने विद्यालय की शिक्षा LKG के द्वारा ही शुरू करते है | इस कक्षा में तीन वर्ष से चार तक के बच्चों को ही शामिल किया जाता है | LKG में छोटे बच्चों को ठीक प्रकार से पेन्सिल को पकड़ना, हिंदी और अंग्रेजी के अक्षर को लिखना और बोलना सिखाया जाता है |

LKG Full form In EnglishLower Kindergarten
एलकेजी फुल फॉर्म इन हिंदीबाल विहार

इस कक्षा में बच्चों को कविता और रेखा- चित्र के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाती है | एलकेजी ही छोटे बच्चों की नींव होती है, इसलिए कहा जाता है कि जिस मकान की नींव जितनी मजबूत होगी वह मकान उसी के अनुरूप अधिक समय तक सही रहता है | यह पूरी तरह से LKG पर लागू होता है|

एल.के.जी का क्या मतलब होता है (What Is LKG)

एलकेजी का मतलब Lower Kindergarten है | बच्चों को पहले LKG में ही प्रवेश दिया जाता है | इस कक्षा में वह एक वर्ष तक पढ़ते है | इसके बाद उन्हें परीक्षा या टेस्ट के माध्यम से Upper Kindergarten में प्रवेश प्रदान कर दिया जाता है | Upper Kindergarten को सभी UKG के नाम से जानते है | जिन बच्चों के माता- पिता बच्चों को पहले से अक्षर का ज्ञान करा देते है | उन बच्चों को सीधे UKG में प्रवेश दिया जा सकता है |

प्राइमरी शिक्षा (Primary Education)

आज के समय भारत में लगभग सभी स्कूलों में प्राइमरी शिक्षा प्रदान की जाती है | इस शिक्षा में बच्चों को 1st Standard के लिए तैयार किया जाता है | जिससे बच्चें बिना संकोच के शिक्षा प्राप्त करने के लिए तैयार हो सके | शुरू में बच्चें पहली बार अपने माता- पिता से थोड़े समय के लिए अलग होते है |

इस समय बच्चों को खेल- खेल में शिक्षा प्रदान की जाती है | यह सभी कार्य प्राइमरी शिक्षा (Primary Education) के अंतर्गत आते है | प्राइमरी के अंतर्गत नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी की कक्षाएं आती है | इसमें बच्चों को स्वतंत्र रूप से भोजन करना, कपड़े पहनना, सफाई से रहना और सफाई का ध्यान रखना और बड़ों से आदर से बात करना सिखाया जाता है |

एलकेजी का इतिहास (LKG History)

एलकेजी शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग जर्मनी में फ्रेडरिक फ्रोबेल के द्वारा किया गया था | यह एक बाल मनोविशेषज्ञ थे | वह सरल रूप में छोटे बच्चों को शिक्षा प्रदान करना चाहते थे | वर्ष 1840 में इन्होंने बैड ब्लास्टेनबर्ग में अपना एक स्कूल प्ले एंड एक्टिविटी का निर्माण किया था | इसी स्कूल के लिए उन्होंने किंडर गार्डन या बालवाणी शब्द का उपयोग किया था |

किण्डरगार्टन की उत्त्पति (Origin of Kindergarten)

किण्डरगार्टन शब्द का विचार फ्रेडरिक फ्रोबेल के मस्तिष्क में वर्ष 1840 में आया था | फ्रेडरिक बसन्त ऋतु में किलहाउ से बेन्कनड्रग अपने कुछ मित्रों के साथ जा रहे थे | वहां पर उन्होंने पहाड़ी से रीने नदी की घाटी को देखा, यह दृश्य बहुत ही सुन्दर था | उसी समय उन्होंने अपने स्कूल का नाम किण्डरगार्टन रखने का निर्णय लिया | इसके पश्चात वर्ष 1843 में आधिकारिक रूप से किण्डरगार्टन की स्थापना कर दी गयी |

किण्डरगार्टन शब्द का अर्थ (Meaning of Kindergarten Word)

किण्डरगार्टन जर्मन भाषा का एक शब्द है | किण्डरगार्टन में किण्डर का अर्थ बालक तथा गार्टन का अर्थ बाग या बगीचा होता है | इसका पूरा शाब्दिक अर्थ बालकों का बगीचा या बालवाणी है | इसी से फ्रोबेल के सिद्धान्त का भी जन्म हुआ, इनके सिद्धांत में बालक को पौधे, पाठशाला को बगीचा और शिक्षक को माली बताया गया है|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top