कोरोना वायरस के कुल कितने वैरिएंट्स हैं, जानिए कौन कितना खतरनाक

Variants Of Coronavirus– चीन से फैलनें वाले कोरोना वायरस नें भारत सहित दुनियाभर के देशों में कोहराम मचा रखा है| इस वायरस नें दुनियाभर में लाखों लोगो को मौत के आगोस में सुला दिया है| दरअसल कोरोना वायरसों का एक बड़ा समूह है, जो जानवरों में आम है। अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीएस) के मुताबिक, कोरोना वायरस जानवरों से मनुष्यों तक पहुंच जाता है। सबसे हैरानी की बात यह है, कि कोरोना वायरस समय के अनुसार अपनें रूप बदलता जा रहा है, जो वैज्ञानिकों के लिए एक बड़ी चुनौती बनती जा रहा है| आईये जानते है, कि कोरोना वायरस के कुल कितने वैरिएंट्स हैं और कौन सा वैरिएंट्स कितना खतरनाक है|

लैम्बडा वैरिएंट (Lambda Variant) क्या है | लक्षण | बचाव | WHO की रिपोर्ट

भारत में कोरोना वैरिएंट्स की जानकारी (Information About Corona Variants)

भारत में कोरोना की नई लहर के लिए ‘डबल म्यूटेशन’ वाले यूनीक स्ट्रेन को जिम्मेदार माना जा रहा है| दरअसल यह वायरस निरंतर म्यूटेट कर रहा है, जिसके आधार पर शोधकर्ताओं के अनुसार भारत में लगभग 240 स्ट्रेन एक्टिव है, परन्तु इनमें से कुछ ऐसे है, जो बदलाव के स्तर पर अहमियत रखते हैं| कोरोना वायरस के कुल कितने वैरिएंट्स हैं, इसका विवरण इस प्रकार है-

1. कोरोना का असली वैरिएंट (Real Variant Of Corona)

यदि हम कोरोना के असली अर्थात ओरिजनल वैरिएंट की बात करे, तो दिसंबर 2019 में चीन के वुहान में पाया गया था, जिसे अल्फा स्ट्रेन के नाम से जाना जाता है| इस वायरस से दुनियाभर में मरनें वाले लोगो की संख्या लगभग 28 लाख से अधिक है| इस वायरस से सबसे अधिक मौतें अमेरिका और यूरोपीय देशों में हुई|

डेल्टा प्लस (Delta Plus) वैरिएंट क्या है | लक्षण | बचाव | वैक्सीन की जानकारी

2. कोरोना का दूसरा वैरिएंट E484K  (What Is Covid E484K Variant)    

कोरोना के इस दूसरे वैरिएंट E484K की शुरुआत ब्राजील से हुई, इसके बारें में वैज्ञानिकों का कहना है कि यह वैरिएंड बेहद संक्रामक और खतरनाक है. इसको लेकर रिसर्च अभी भी जारी है|  अमेरिका सहित यूरोप के कुछ और देशों में यह वायरस संक्रमण का मुख्य कारण बना, चूँकि इसके शुरूआती केस जापान में मिले थे, जिसके कारण इसे जापानी स्ट्रेन भी कहा गया|

3. कोरोना का तीसरा वैरिएंट B.1.351 (What Is Covid B.1.351 Variant)

कोरोना के इस तीसरे वैरिएंट को B.1.351 का नाम दिया गया है| इसकी शुरुआत साउथ अफ्रीका से हुई थी, यह वायरस E484K म्यूटेशन के साथ ही N501Y म्यूटेशन को भी कैरी करता है| कोरोना यह स्ट्रोन अफ्रीका, ब्रिटेन सहित दुनिया के अलग्भाग 20 से अधिक देशों में तबाही मचा चुका है|     

साउथ अफ्रीका से शुरू हुआ यह स्ट्रेन को ज्यादा तेजी से फैलता है, जो कि E484K म्यूटेशन के साथ ही N501Y म्यूटेशन को भी कैरी करता है. यह स्ट्रेन ब्रिटेन समेत 20 देशों में पहुंच चुका है| यहाँ तक कि यूरोप में इसके केस पाए जाने पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर इस पर रोकथाम के लिए कवायदें की गईं |

आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट में अंतर क्या है

4. कोरोना का चौथा वैरिएंट N501Y (What Is Covid N501Y Variant)

कोरोना का यह वैरिएंट इंग्लैंड के केंटरबरी में रहने वाले एक व्यक्ति में पाया गया था, जिसे जिसे केंट स्ट्रेन के नाम से भी जाना जाता है| यह N501Y म्यूटेशन कैरी करने के कारण तेज़ी से संक्रमण फैलाने वाला है| 25 दिसंबर 2020 से पहले इस स्ट्रेन ने मौत के आकड़े को बहुत तेजी से बढ़ा दिया था| आपको बता दें, कि कोरोना के इस स्ट्रेन के कारण ही इंग्लैंड ​में लॉकडाउन की स्थिति उत्पन्न कर दी थी|

5. कोरोना का पांचवा वैरिएंट CAL.20C (What Is Covid CAL.20C Variant)

कोविड का यह पांचवा वैरिएंट CAL.20C अमेरिका के कैलिफोर्निया में पाया गया था, इसके स्ट्रेन के कारण दक्षिण कैलिफोर्निया में 40 प्रतिशत लोगो को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था| हालाँकि रिसर्चरों ने इस स्ट्रेन का फैलाव अमेरिका के 19 राज्यों और छह देशों तक ट्रैस कर लिया था|

कोरोना की जांच कैसे होती है | RT-PCR या मॉलिक्युलर टेस्ट | समय | खर्च  

6. कोरोना का छठवां वैरिएंट B1525 (What Is Covid B1525 Variant)

विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना के इस वैरिएंट के कई मामले सामनें आये, परन्तु यह इतना तेज और घातक है, कि इसके कोई साक्ष्य नहीं मिल पाए| एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने दावा किया था, कि B1525 वैरिएंट के केस यूके सहित अन्य देशों में भी दिखे| इसके साथ ही उनके अनुसार, इस स्ट्रेन के खिलाफ वैक्सीनें बेअसर तक हो सकती थीं|

7. कोरोना का सातवाँ वैरिएंट C.37 (What Is Covid C.37 Variant)

C.37 स्ट्रेन को कोरोना का सातवाँ वैरिएंट माना जा रहा है, जिसे लैम्ब्डा वैरिएंट (Lambda variant) का नाम दिया गया है| इस वैरिएंट नें विदेशों में काफी तांडव मचा रखा है| हालाँकि भारत में कोरोना के इस स्ट्रेन का एक भी मामला सामने नहीं आया है|  दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में लगभग 80 प्रतिशत मामले इसी स्ट्रेन से सम्बंधित हैं| कोरोना का यह वैरिएंट पिछले एक माह में लगभग 27 से अधिक देशों में फ़ैल चुका है|

8. कोरोना का आठवां वैरिएंट B.1.1.529 या ओमीक्रॉन (What Is Covid Omicron Variant)

इस नए वैरीअंट का वैज्ञानिक नाम B.1.1.529 है।

नए वैरीअंट “ओमीक्रोन” मे कुल 50 तरह के म्यूटेशन है जिसमें 30 स्पाइक प्रोटीन है, स्पाइक प्रोटीन एक कांटे या हुक जैसी बनावट होती है जिसकी मदद से संक्रमण शरीर के सेल्स में प्रवेश करता है।  अधिक जानकारी के लिए हमारा नवीनतम लेख ओमीक्रोन वेरिएंट, क्या हैं लक्षण और कैसे करें बचाव? पढ़े।

Central Helpline Number for Corona-Virus – Click Here

कोरोना कवच पॉलिसी क्या है | प्रीमियम | बीमा की राशि | समय अवधि

7 thoughts on “कोरोना वायरस के कुल कितने वैरिएंट्स हैं, जानिए कौन कितना खतरनाक”

  1. Pingback: जीका वायरस (Zika Virus) क्या है | लक्षण | रोकथाम | ईलाज की जानकारी

  2. Pingback: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट में ऑनलाइन सुधार कैसे करे, जानिए पूरा प्रोसेस

  3. Pingback: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट ऑनलाइन कैसे प्राप्त करे, जानिए पूरा प्रोसेस

  4. Pingback: निपाह वायरस (Nipah Virus) क्या है | लक्षण | बचाव | ईलाज | पूरी जानकारी

  5. Pingback: कोरोना मृतक के परिवारवालों को 50 हजार रुपये का मुआवजा, ऐसे करे आवेदन

  6. Pingback: नवंबर 2021 में चंद्र ग्रहण कब लगेगा | Last Lunar Eclipse 2021 in India

  7. Pingback: ओमीक्रोन के लक्षण और बचाव, पूरी जानकारी हिंदी मे » परिभाषाएँ और व्याख्या हिंदी में

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top