भारत के उपराष्ट्रपति की सूची | List of Vice President of India

भारत के उपराष्ट्रपति पद के विषय में संविधान के अनुच्छेद 63 में वर्णन किया गया है। यह पद भारत के राष्ट्रपति के बाद द्वितीय स्थान पर आता है। उपराष्ट्रपति के पद पर रहते हुए व्यक्ति को राज्य सभा का संचालन करना होता है। इसे सभापति कहते है। यह व्यवस्था भारतीय संविधान के अनुच्छेद 64 और 89 के उपबंध के अनुसार निर्धारित की गयी है। अभी तक कई महान व्यक्तियों को इस पद पर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस पेज पर अभी तक सभी भारत के उपराष्ट्रपति की सूची के विषय में जानकारी प्रदान की जा रही है।

उपराज्यपाल (LG) क्या होता है | LG की नियुक्ति | अधिकार और शक्तियाँ

उपराष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है (Vice President Election Process In Hindi)

भारत में उपराष्ट्रपति का चयन एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है, जिसे इलेक्टोरल कॉलेज के नाम से जाना जाता है। उपराष्ट्रपति का चयन करनें के लिए राज्यसभा और लोकसभा दोनों के ही सांसद निर्वाचक मंडल में शामिल होते हैं और वह मतदान करते है। उपराष्ट्रपति के लिए के लिए मतदान प्रक्रिया एक विशेष प्रक्रिया से होती है, जिसे सिंगल ट्रांसफरेबल वोटिंग सिस्टम कहते है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत मतदाता अपनी इच्छानुसार मतदान करते है। इसके पश्चात मतों की गणना की जाती है और जिस उम्मीदवार को सबसे अधिक वोट प्राप्त होते हैं, उन्हें उपराष्ट्रपति के पद का कार्यभार ग्रहण कराया जाता है।

भारतीय संविधान में कितनी अनुसूचियां है?

उप राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसे देते है (Vice President Resignation)

उपराष्ट्रपति अपना त्यागपत्र भारत के राष्ट्रपति को देते है। त्यागपत्र जिस तिथि को स्वीकृत कर लिया जाता उस तिथि से उसे प्रभावी मान लिया जाता है। जब तक त्यागपत्र स्वीकार्य नहीं किया जाता है तब तक उपराष्ट्रपति को अपने सभी दायित्वों का निर्वहन करना होता है।

राज्य सभा के सभापति के रूप में (Chairman of Rajya Sabha)

संविधान के अनुसार उपराष्ट्रपति राज्य सभा का पदेन सभापति होता है। सभापति के रूप में वह राज्य सभा का संचालन कुशलता पूर्वक करता है इसके संचालन में वह संसदीय नियमों का विशेष ध्यान रखता है। वह विधेयक पर सही ढंग से चर्चा करवाता है और प्रत्येक राज्य सभा सदस्य को अपनी बात सदन में रखने का अवसर प्रदान करता है। बहस पूरी हो जाने के बाद विधेयक को पास करने के लिए मतदान करवाता है। विधेयक के पक्ष में मतदान होने पर विधेयक पास होने की घोषणा करता है। सभापति की अनुपस्थिति में यह सभी प्रकार की प्रक्रिया उप सभापति के द्वारा संचालित की जाती है।

भारत के उपराष्ट्रपति का वेतन (Vice President’s salary)

भारत के उपराष्ट्रपति का वेतन 3 लाख 50 हजार रूपये प्रतिमाह है, इसके पहले यह वेतन 1 लाख 25 हजार रूपये प्रतिमाह था।

ग्राम प्रधान का नाम और मोबाइल नंबर ऑनलाइन कैसे पता करे, यहाँ से जानें पूरा प्रोसेस

भारत के उप राष्ट्रपतियों की सूची (India Vice President List in Hindi)

उपराष्ट्रपति का नामकार्यकालराजनीतिक पार्टी
डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन1952-1962स्वतंत्र
डॉ० जाकिर हुसैन1962-1967स्वतंत्र
वीवी वेंकटगिरी1967-1969स्वतंत्र
गोपाल स्वरूप पाठक1969-1974स्वतंत्र
बी.डी. जत्ती1974-1979भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
न्यायमूर्ति मोहम्मद हिदायतुल्लाह1979-1984स्वतंत्र
आर. वेंकटरमन1984-1987भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
डॉ० शंकर दयाल शर्मा1987-1992भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
के. आर. नारायणन1992-1997स्वतंत्र
कृष्णकांत1997-2002जनता दल
भैरों सिंह शेखावत2002-2007भारतीय जनता पार्टी
मौहम्मद हामिद अंसारी2007-2017भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
मुप्पवरयु वेंकैया नायडू2017 से वर्तमान समय तकभारतीय जनता पार्टी

वर्तमान उप राष्ट्रपति का विवरण (Current Vice President of India Details)

वर्तमान राष्ट्रपति का नामश्री मुप्पावारापु वेंकैया नायडु
पिता का नामस्वर्गीय श्री रंगैया नायडु
जन्म तिथि1 जुलाई १९४९
माता का नामस्वर्गीय श्रीमती रामनम्मा
जन्म-स्थानचावतापालेम, एसपीएसआर जिला नेल्लौर, आन्ध्र प्रदेश
वैवाहिक स्थितिविवाहित (14 अप्रैल 1970)
पत्नी का नामश्रीमती मुप्पावारापु उषा
संतानएक पुत्र और एक पुत्री
शैक्षणिक योग्यताएंबी.ए., बी.एल., आंध्र विश्वविद्यालय, विशाखापटनम
व्यवसायकृषि विज्ञानी/ कृषक, राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्त्ता
वर्तमान पताउपराष्ट्रपति निवास, 6, मौलाना आज़ाद रोड, नई दिल्ली – 110011
दूरभाष011-23016422, 23016344
ई-मेल[email protected]

निर्वाचन आयोग (Election Commission) क्या है | कार्य | टोल फ्री नंबर | एप

7 thoughts on “भारत के उपराष्ट्रपति की सूची | List of Vice President of India”

  1. Pingback: अरविंद केजरीवाल का जीवन परिचय | » परिभाषाएँ और व्याख्या हिंदी में

  2. Pingback: विश्वास मत और अविश्वास प्रस्ताव क्या है | अंतर | अनुच्छेद » परिभाषाएँ और व्याख्या हिंदी में

  3. Pingback: भारत के राष्ट्रपति की सूची | List Of President Of India In HIndi

  4. Pingback: भारतीय संविधान की प्रस्तावना क्या है | शब्दों का अर्थ | महत्व

  5. Pingback: List of Home Minister of India | भारत के गृहमंत्री की सूची (1947-2021)

  6. Pingback: संविधान किसे कहते है | परिभाषा | लिखित संविधान | अलिखित संविधान | विशेषताएं

  7. Pingback: भारत के प्रधानमंत्री की लिस्ट | List of Prime Minister of India From 1947-2021

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top