List of Home Minister of India | भारत के गृहमंत्री की सूची (1947-2021)

List of Home Minister of India – भारतीय संविधान में गृहमंत्री अर्थात होम मिनिस्टर का पद को एक संवैधानिक पद का दर्जा दिया गया है| गृहमंत्री के पद को प्रधानमंत्री के बाद सबसे पावरफुल और जिम्मेदारी का पद माना जाता है| इस पद पर आसीन व्यक्ति के ऊपर देश की आन्तरिक सुरक्षा और घरेलू नीति को बनाये रखने की जिम्मेदारी होती है| सरदार वल्लभभाई पटेल जी नें भारत के पहले गृहमंत्री के पद पर शपथ ग्रहण की थी|

भारतीय संविधान में कितनी अनुसूचियां है?

गृह मंत्रालय भारत सरकार का सबसे महत्वपूर्ण मंत्रालय है और यह मंत्रालय भारतीय राज्य विभाग के रूप में कार्य करता है। इसके साथ ही राज्यों के संवैधानिक अधिकारों में बिना कोई हस्तक्षेप किये हुए सुरक्षा के साथ-साथ शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए वित्तीय सहायता के साथ ही उचित मार्गदर्शन प्रदान करनें का कार्य करता है| आज हम आपको अपनें इस लेख के माध्यम से List of Home Minister of India अर्थात भारत के गृहमंत्री की सूची (1947-2021) के बारें में जानकारी दे रहे है|

भारत के राष्ट्रपति की सूची | List Of President Of India In HIndi

भारत के गृहमंत्री की सूची (List of Home Minister of India From 1947 to 2021)

दरअसल देश में विभिन्न स्तरों पर आयोजित होनें वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में भारत के गृहमंत्री से सम्बंधित प्रश्न अवश्य पूछे जाते है, इसलिए आपको इसके बारें में जानकारी होनी आवश्यक है| आजादी के बाद से लेकर आज तक अर्थात वर्ष 1947-2021 के बीच भारत में गृहमंत्री के रूप में कितनें लोगो नें गृह मंत्री के पद पर पदभार ग्रहण किया, इसकी पूरी लिस्ट इस प्रकार है-       

क्रस०   नामकब सेकब तक
1.सरदार वल्लभभाई पटेल15 अगस्त 194715 दिसंबर 1950
2.सी. राजगोपालाचारी26 दिसंबर 195025 अक्टूबर 1951
3.कैलाश नाथ काटजू25 अक्टूबर 195110 जनवरी 1955
4.गोविंद बल्लभ पंत10 जनवरी 19557 मार्च 1961
5.लाल बहादुर शास्त्री4 अप्रैल 196129 अगस्त 1963
6.गुलजारीलाल नंदा29 अगस्त 196314 नवंबर 1966
7.यशवंतराव चव्हाण14 नवंबर 196627 जून 1970
8.इंदिरा गांधी27 जून 19704 फरवरी 1973
9.उमा शंकर दीक्षित4 फरवरी 197310 अक्टूबर 1974
10.कसु ब्रह्मानंद रेड्डी10 अक्टूबर 197424 मार्च 1977
11.चरण सिंह24 मार्च 19771 जुलाई 1978
12.मोरारजी देसाई1 जुलाई 197824 जनवरी 1979
13.हीराभाई एम. पटेल24 जनवरी 197928 जुलाई 1979
 पुनः.यशवंतराव चव्हाण28 जुलाई 197914 जनवरी 1980
14.जैल सिंह14 जनवरी 198022 जून 1982
15.आर वेंकटरामन22 जून 19822 सितंबर 1982
16.प्रकाश चंद्र सेठी2 सितंबर 198219 जुलाई 1984
17.पीवी नरसिम्हा राव19 जुलाई 198431 दिसंबर 1984
18.शंकरराव चव्हाण31 दिसंबर 198412 मार्च 1986
 पुनःपीवी नरसिम्हा राव12 मार्च 198612 मई 1986
19.बूटा सिंह12 मई 19862 दिसंबर 1989
20.मुफ्ती मोहम्मद सईददिसंबर 198910 नवंबर 1990
21.चंद्र शेखर10 नवंबर 199021 जून 1991
 पुनःशंकरराव चव्हाण21 जून 199116 मई 1996
22.मुरली मनोहर जोशी16 मई 19961 जून 1996
23.एचडी देवेगौड़ा1 जून 199629 जून 1996
24.इंद्रजीत गुप्ता29 जून 199619 मार्च 1998
25.लालकृष्ण आडवाणी19 मार्च 199822 मई 2004
26.शिवराज पाटिल22 मई 200430 नवंबर 2008
27.पी. चिदंबरम30 नवंबर 200831 जुलाई 2012
28.सुशीलकुमार शिंदे31 जुलाई 201226 मई 2014
29.राजनाथ सिंह26 मई 201430 मई 2019
30.अमित शाह30 मई 2019अभी तक कार्यरत

भारत के उपराष्ट्रपति की सूची | List of Vice President of India

गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले विभाग (Departments under the Ministry of Home Affairs)

भारत सरकार (कार्य आवंटन) नियम, 1961 के अंतर्गत गृह मंत्रालय में आने वाले विभागों अर्थात डिपार्टमेंटस के नाम इस प्रकार है-

  • आंतरिक सुरक्षा विभाग (Internal Security Department)
  • सीमा प्रबंधन विभाग (Border Management Department)
  • राज्य विभाग (State Department)
  • राजभाषा विभाग (Official Language Department)
  • गृह विभाग (Home Department)
  • जम्मू एवं कश्मीर कार्य विभाग (Jammu and Kashmir Affairs Department)

भारत के गृह मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट – यहाँ क्लिक करे

उपराज्यपाल (LG) क्या होता है | LG की नियुक्ति | अधिकार और शक्तियाँ

1 thought on “List of Home Minister of India | भारत के गृहमंत्री की सूची (1947-2021)”

  1. Pingback: भारत के प्रधानमंत्री की लिस्ट | List of Prime Minister of India From 1947-2021

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top