भारत के राष्ट्रपति की सूची | List Of President Of India In HIndi

List of President of India And His Tenureभारत के राष्ट्रपति का पद भारत का सर्वोच्च पद है | इस पद पर आसीन व्यक्ति को भारत का प्रथम नागरिक माना जाता है | भारतीय संविधान में यह पद इग्लैंड के सम्राट के तर्ज पर निर्धारित किया गया है | भारत के राष्ट्रपति के पास सभी प्रकार की संवैधानिक शक्तियां होती है, परन्तु उन शक्तियों का वास्तविक रूप से उपयोग भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा किया जाता है| भारतीय संविधान की कार्यपालिका के मुताबिक किसी भी प्रकार के नये या पुरानें नियमों के संशोधन में राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलनें के बाद ही हो सकता है| राष्ट्रपति किसी भी प्रकार की असंवैधानिक बातों को स्वीकार नहीं करते है, इसके साथ ही वह भारतीय संविधान के सबसे सशक्त और मजबूत रक्षक होते है| इस पेज पर भारत की आजादी के बाद से  वर्तमान समय तक | List Of President Of India In HIndi के विषय में जानकारी प्रदान की जा रही है|

भारत के उपराष्ट्रपति की सूची | List of Vice President of India

भारत के राष्ट्रपति और उनके कार्यकाल की सूची

संख्याराष्ट्रपति के नामकार्यकाल
1.ऱाजेन्द्र प्रसाद 1950 से 1962
2.सर्वपल्ली राधाकृष्णन1962 से 1967
3.जाकिर हुसैन 1967 से 1969
वी.वी. गिरि [कार्यवाहक अध्यक्ष]   1969 से 1969
मोहम्मद हिदायतुल्ला [कार्यवाहक अध्यक्ष]  1969 से 1969
4.वी.वी. गिरि  1969 से 1974
5.फखरुद्दीन अली अहमद1974 से 1977
बसप्पा दानप्पा जट्टी [कार्यवाहक अध्यक्ष]    1977 से 1977
6.नीलम संजीव रेड्डी 1977 से 1982
7.ज्ञानी जेल सिंह 1982 से 1987
8.आर.वेंकटरमन 1987 से 1992
9.शंकर दयाल शर्मा1992 से 1997
10.के.आर. नारायणन 1997 से 2002
11.एपीजे अब्दुल कलाम 2002 से 2007
12.प्रतिभा पाटिल 2007 से 2012
13.प्रणव मुखर्जी 2012 से 2017
14.राम नाथ कोविंद 2017 से 2022
15.द्रौपदी मुर्मू2022 से अब तक
List of President of India

उपराज्यपाल (LG) क्या होता है | LG की नियुक्ति | अधिकार और शक्तियाँ

भारत के राष्ट्रपति का वेतन (Salary of President Of India)

राष्ट्रपति सबसे प्रमुख पद है इस पद की गरिमा के अनुरूप ही इसका वेतन निर्धारित किया गया है | वर्तमान समय में भारत के राष्ट्रपति का वेतन 5 लाख रुपये प्रतिमाह है | पद पर रहते हुए इन्हें आवास, वाहन और कई प्रकार के भत्ते प्रदान किये जाते है | कार्यकाल समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति को पेंशन भी प्रदान की जाती है|

भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति (First Woman President of India)

भारत देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति बननें का श्रेय श्रीमती प्रतिभा पाटिल जी को प्राप्त हुआ है, इनका पूरा नाम प्रतिभा देवीसिंह पाटिल है| श्रीमती पाटिल जी का जन्म 19 दिसंबर 1934 को महाराष्ट्र राज्य के जलगाँव नामक जिले के नाद्गाओं गाँव में हुआ था | आपको बता दें, कि इनका कार्यकाल 25 जुलाई 2007 से 25 जुलाई 2012 तक था |  

भारतीय संविधान में कितनी अनुसूचियां है?  

Scroll to Top