संविधान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है | Constitution Day Of India 2021 

संविधान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है – भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है | भारतीय संविधान को बननें में कुल 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन का समय लगा था और इस संविधान को लिखने वाले भारत रत्न डा० बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी थे, जिन्हें भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में संविधान निर्माता के रूप में जाना जाता है | यदि हम संविधान दिवस की बात करे, तो भारत में संविधान दिवस (Constitution Day) प्रतिवर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है|

संविधान दिवस को राष्ट्रीय कानून दिवस (National Law Day) के साथ-साथ संवत् दिवस के नाम से भी जाना जाता है | आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि संविधान दिवस मनानें का सिलसिला बहुत अधिक पुराना नहीं है, परन्तु इस दिवस को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में जानने का इतिहास काफी पुराना है| संविधान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? इसके बारें में आपको यहाँ विस्तृत रूप से पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है|

संविधान किसे कहते है | परिभाषा | लिखित संविधान | अलिखित संविधान | विशेषताएं

संविधान दिवस क्या है (What is Constitution Day)

दरअसल 26 नवंबर को पहले राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है और इसके पीछे की मुख्य घटना यह है, कि वर्ष 1930 में कांग्रेस लाहौर सम्मेलन में पूर्ण स्वराज की प्रतिज्ञा को स्वीकृति अर्थात पास किया गया था|  हम सभी अच्छी तरह से जानते है, कि भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था, लेकिन इससे 2 महीने पहले अर्थात 26 नवंबर 1949 को कंस्टीटूशन असेंबली अर्थात संविधान बनाने वाली सभा विभिन्न प्रकार की चर्चाएँ और इसमें संशोधन करनें के बाद संविधान को स्वीकार किया था|

भारतीय संविधान की प्रस्तावना क्या है | शब्दों का अर्थ | महत्व

संविधान दिवस क्यों मनाया जाता है (Why is Constitution Day celebrated)

संविधान दिवस मनानें का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों में संविधान के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ ही संवैधानिक मूल्यों का प्रचार-प्रसार करना है | सबसे अहम बात यह है, कि भारत में संविधान को इसी दिन अपनाया गया था | जिसके कारण सामाजिक न्याय मंत्रालय (Ministry of Social Justice) द्वारा यह निर्णय लिया गया, कि 19 नवंबर 2015 को संविधान दिवस के रूप में मनाये जानें का निर्णय लिया था |       

भारतीय नागरिकों के मूलभूत या मौलिक अधिकार क्या है?

यदि आप अहसास करे, तो वर्ष 2015 का वर्ष हम सभी भारतवासियों के लिए बहुत ही खास था, क्योंकि 14 अप्रैल 2015 को संविधान निर्माता भारत रत्न डा० बी० आर० अम्बेडकर जी की 125वीं जयंती पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए तथा अम्बेडकर जी के जन्मदिवस को यादगार बनानें के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी नें 11 अक्टूबर 2015 को यह घोषणा कि पूरे देश में 26 नवम्बर को संविधान दिवस प्रतिवर्ष मनाया जायेगा |

भारतीय संविधान में कितनी अनुसूचियां है?

दो महीनों की दिलचस्प कहानी (Interesting Story of Two Months)

अब प्रश्न यह उठता है, कि जब हमारे देश का संविधान 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया, तो इसे लागू करनें में 2 माह का समय क्यों लगा ? जबकि देश में संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया |  दरअसल इसे लागू करनें में 2 माह का समय इस लिए लगा क्योंकि इन 2 महीनों के दौरान संविधान का अंग्रेज़ी से हिंदी में अनुवाद किया गया था | वैसे अब आप समझ गये होंगे, कि संविधान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

भारत के प्रधानमंत्री की लिस्ट | List of Prime Minister of India From 1947-2021

  • संविधान सभा नें 9 दिसंबर 1946 को संविधान निर्माण के लिए पहली मुलाकात की थी |
  • संविधान को डा०अम्बेडकर जी के द्वारा अंग्रेजी में लिखा गया था, जिसमें 117369 शब्दों में 444 अनुच्छेद, 25 भाग और 12 अनुसूचियां हैं|
  • प्रेमबिहारी नारायण रायज़ादा द्वारा संविधान को सुन्दर कैलिग्राफी में लिखनें का कार्य 6 माह में किया था|
  • वसंत कृष्ण वैद्य जी नें संविधान को हिंदी भाषा में लिखा था, जबकि संविधान के पृष्ठों पर चित्रांकन करनें का कार्य नंदलाल बोस जी के द्वारा किया गया था |     
  • भारतीय संविधान की मूल प्रतियाँ आज भी संसद भवन अर्थात पार्लियामेंट के पुस्तकालय में एक विशेष प्रकार के हीलियम केस में रखी हुई है |   
  • संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को हस्त लिखित संविधान की दो प्रतियों पर पार्लियामेंट हाउस के सेंट्रल हॉल में दस्तखत किए थे |
  • संविधान के पहले मसौदे में 2 हजार से अधिक संशोधन किए गए थे, जबकि अंतिम मसौदा 26 नवंबर 1949 को तैयार हुआ था |

भारत के राष्ट्रपति की सूची | List Of President Of India In HIndi

1 thought on “संविधान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है | Constitution Day Of India 2021 ”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top