ब्लॉक प्रमुख कैसे बनते है | चुनाव प्रक्रिया | योग्यता | कार्य और अधिकार | सैलरी

Block Pramukh Election 2021-उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से चुनावी सरगर्मियां काफी तेज हो गयी है| दरअसल कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को दखते हुए प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को स्थगित कर दिया था| हाल ही में राज्य निर्वाचन आयोग नें इन दोनों पदों पर होनें वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है|  आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि उत्तर प्रदेश अर्थात यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव 15 जून से 3 जुलाई के बीच संपन्न कराये जायेंगे| ऐसे में यदि आपको ब्लॉक प्रमुख के चुनाव से सम्बंधित जानकारी नहीं है, तो हम आपको यहाँ ब्लॉक प्रमुख कैसे बनते है, चुनाव प्रक्रिया,  योग्यता, कार्य और अधिकार तथा सैलरी के बारें में पूरी जानकारी दे रहे है|

यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख इलेक्शन डेट की पूरी डिटेल

ब्लाक प्रमुख किसे कहते है (What Is Block Pramukh In Hindi)

हम सभी जानते है, कि भारत में अनेक राज्य है और देश के प्रत्येक राज्य को जिलों में बांटा गया है| इसी प्रकार एक जिले को ब्लॉक को ग्राम पंचायत में विभाजित किया है| आपको बता दें, कि जनसँख्या के आधार पर कई गांवों को मिलाकर एक ग्राम पंचायत का गठन किया जाता है| कम से कम 2 से 3 ग्राम पंचायतों को मिलाकर एक विकासखंड का गठन होता है।

गांवों में निवास करनें वाली जनता की आवश्यक आवश्यकताएं जैसे अवागमन हेतु सड़क, शिक्षा, विद्युत व्यवस्था, पीने के लिए शुद्ध जल आदि जरूरतों को पूरा करने का कार्य विकासखंड द्वारा ही किया जाता है  और विकासखंड का अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख होता है| ब्लाक में आने वाली ग्राम पंचायतों का बजट ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में ही पास होता है। अभी तक ब्लाक प्रमुख को राज्य वित्त आयोग से 2 करोड़ और केंद्रीय वित्त आयोग से 3 करोड़ का बजट प्रतिवर्ष मिलता है| इस 5 करोड़ की धनराशि को ब्लॉक प्रमुख अपने क्षेत्राधिकार की पंचायतों के लिए खर्च करवाते है|

ग्राम प्रधान, बीडीसी और पंचायत सदस्य को सैलरी कितनी मिलती है?

ब्लाक प्रमुख का चुनाव कैसे होता है (Block Pramukh Election Process)

पंचायती राज व्यवस्था के तहत हर 5 वर्ष में पंचायत चुनाव का आयोजन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा किया जाता है| इस प्रक्रिया के अंतर्गत प्रत्येक गाँव के बेहतर विकास के लिए उस गाँव की जनता द्वारा एक ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC) चुने जाते है|  गाँव की जनता द्वारा चयनित क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से किसी एक का मतदान द्वारा ब्लॉक प्रमुख के पद पर चयन किया जाता है| ब्लॉक प्रमुख के इलेक्शन में सिर्फ क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्थात बीडीसी ही मतदान कर सकते है|

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में कौन वोट डालता है ?

अधिकतर स्थानों पर ब्लॉक प्रमुख का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रक्रिया के तहत होता है, जहाँ ग्राम पंचायतों के सदस्य और पंचायत समिति के सदस्य मतदान करते हैं।

ब्लाक प्रमुख बननें के लिए योग्यता (Block Pramukh Eligibility)

ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी को कम से कम दसवीं (10th) उत्तीर्ण होना आवश्यक है| स्टेट इलेक्शन कमीशन द्वारा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों के लिए योग्यता निर्धारित करनें योजना बनायीं जा रही थी, परन्तु मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक इसके बारें में कोई अधिसूचना जारी नही की गयी है और अब प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तिथियाँ भी घोषित कर दी गयी है|

योग्यता:

  • नागरिकता: भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • आयु: उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • शैक्षिक योग्यता: विभिन्न राज्यों में शैक्षिक योग्यता के मानदंड अलग-अलग हो सकते हैं।
  • अन्य योग्यताएँ: निर्धारित योग्यताओं में चरित्र प्रमाणपत्र, नो क्रिमिनल रिकॉर्ड आदि शामिल हो सकते हैं।

ग्राम प्रधान का नाम और मोबाइल नंबर ऑनलाइन कैसे पता करे

ब्लाक प्रमुख बननें के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज (Documents)

1. आधार कार्ड (Aadhar Card)

2. वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card)

3. पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र (Police Character Certificate)

4. मूल निवास प्रमाण पत्र (Basic Address Proof)

5. चल व अचल संपत्ति का विवरण सहित घोषणा पत्र (Declaration Form With Property Details)  

6. जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)

7. शौचालय संबंधित प्रमाण पत्र (Toilet Certificate)

8. शैक्षिक योग्यता से सम्बंधित प्रमाण पत्र (Certificate of Educational Qualification)

ब्लाक प्रमुख के कार्य और अधिकार (Functions And Powers of Block Prmaukh)

1. ब्लाक प्रमुख का मुख्य रूप से कार्य पंचायत समिति की बैठक का आयोजन, अध्यक्षता तथा संचालन करना होता है

2. एक विकासखंड के अंतर्गत कई गाँव आते है और इन गांवों में अवागमन हेतु सड़क, खडन्जा आदि के निर्माण के साथ ही बिजली, जल निकासी हेतु नाली, शुद्ध जल हेतु हैण्डपंप से जुड़ी समस्याओं को निस्तारित करवाना है|        

3. पंचायत समिति की बैठक में स्वयं उपस्थित होकर लोगो की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करवाना|

4. सरकार द्वारा जारी की गयी योजनाओं का लाभ जनता को मिल सके, इसके लिए योजना से सम्बंधित प्रचार-प्रसार में योगदान करना|  

5. किसी प्रकार की प्राकृतिक आपदा आने या उसकी संभावना होनें पर उससे बचाव के लिए अहम् कदम उठाना तथा आवश्यकता पड़ने पर 25,000 रुपये तक की राशि खर्च कर सकते है|

[adinserter block=”1″]

ब्लाक प्रमुख को सैलरी कितनी मिलती है (Block Pramukh Salary In 2021)

ब्लॉक प्रमुख की सैलरी राज्य सरकार के नियमों पर निर्भर करती है। इसमें वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाएँ शामिल हो सकती हैं। सैलरी का सटीक आंकड़ा प्राप्त करने के लिए संबंधित राज्य सरकार की वेबसाइट या अधिकारिक नोटिफिकेशन को देखना उपयोगी होगा।
यह जानकारी सामान्य है और विभिन्न राज्यों में इसकी विशिष्टताएँ भिन्न हो सकती हैं।
अभी मौजूदा जानकारी के अनुशार ब्लॉक प्रमुख का पद ग्रहण करने वाले व्यक्ति को प्रत्येक माह 7 हजार (7000 रुपये) मानदेय के रूप में प्राप्त होते है| इसके साथ ही इन्हे कई प्रकार के भत्ते भी प्राप्त होते है।
अधिक विस्तृत जानकारी और नवीनतम अपडेट्स के लिए, आपको संबंधित राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित चुनाव आयोग से संपर्क करना चाहिए।

ब्लाक प्रमुख चुनाव की अधिक जानकारी हेतु – यहाँ क्लिक करे

ब्लॉक प्रमुख चुनाव कब होता है अगला चुनाव कब होगा ?

ब्लॉक प्रमुख के चुनाव आमतौर पर हर पांच वर्ष में होते हैं, लेकिन यह विभिन्न राज्यों में और कभी-कभी विभिन्न कारणों से अलग-अलग समय पर हो सकते हैं, जैसे कि अगर कोई असाधारण परिस्थितियाँ हों। अगले चुनाव की तारीख आपके राज्य या क्षेत्र के चुनाव आयोग द्वारा घोषित की जाती है।

विशिष्ट तारीखें जानने के लिए, आपको अपने राज्य के चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाना होगा या संबंधित सरकारी सूचना पत्रों में जारी किए गए नोटिफिकेशन को देखना होगा।

अगर आप अपने विशेष राज्य या क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख के अगले चुनाव के बारे में नवीनतम जानकारी चाहते हैं, तो आप निम्नलिखित चरणों का अनुसरण कर सकते हैं:

  1. राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट: अपने राज्य के चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहाँ आपको चुनाव संबंधित सभी नवीनतम सूचनाएँ और अपडेट मिलेंगे।
  2. स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें: अपने क्षेत्र के पंचायती राज विभाग या स्थानीय प्रशासन के कार्यालय से संपर्क करके आपको चुनाव की तारीखों और प्रक्रिया की जानकारी मिल सकती है।
  3. समाचार पत्र और मीडिया: स्थानीय और राष्ट्रीय समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों, और ऑनलाइन न्यूज पोर्टल्स पर चुनावी अपडेट्स के लिए नजर रखें।
  4. सोशल मीडिया और ऑनलाइन फोरम: कई बार, चुनावी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑनलाइन फोरम्स पर भी साझा की जाती है। अपने राज्य या क्षेत्र के संबंधित समूहों और पेजों को फॉलो करें।

ध्यान रखें कि चुनाव की तारीखें और प्रक्रियाएँ विभिन्न कारकों के आधार पर बदल सकती हैं, इसलिए सबसे अपडेटेड और विश्वसनीय सूचना के लिए आधिकारिक स्रोतों से जानकारी प्राप्त करना सबसे अच्छा होता है।

उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में बड़ा परिवर्तन?

अप्रैल 2023 में, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि सरकार निकट भविष्य में ब्लॉक प्रमुखों के चुनावों को जनता के द्वारा संचालित कराने के विचार पर मंथन कर रही है। इस परिवर्तन के पश्चात्, ब्लॉक प्रमुखों को न केवल प्रोटोकॉल का पालन करने, बल्कि विभागीय बैठकों और योजनाओं में पूर्ण रूप से भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख के चुनावी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव संभव है। आगरा में आयोजित ग्राम विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक और मंडल स्तरीय ब्लॉक प्रमुख व बीडीओ के सम्मेलन में उपस्थित उप मुख्यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्य ने इस दिशा में संकेत दिए। उन्होंने उल्लेख किया कि सरकार इस पर विचार कर रही है कि ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चुनाव क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों की भांति जनता द्वारा कराए जाएं।

Scroll to Top