ग्राम पंचायत सहायक भर्ती कैसे होगी | योग्यता | कार्य | सैलरी की पूरी जानकारी

Gram Panchayat Sahayak Vacancy 2022- गाँव की सरकार बननें के बाद अब गांवों के विकास को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी नें ग्राम पंचायत में एक नए पद का सृजन किया है| ग्राम पंचायत स्तर नियुक्त होने वाले इस पद का नाम ग्राम पंचायत सहायक है| मुख्यमंत्री योगी जी नें पंचायत सहायक पद के साथ-साथ एकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्तियाँ किये जानें की घोषणा की गयी है, इसके लिए अधिकारिक नोटीफिकेशन भी जारी किया जा चुका है| आपको बता दें, कि 12वीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए यह एक बहुत ही सुनहरा अवसर है। ग्राम पंचायत सहायक भर्ती कैसे होगी, इसके लिए योग्यता, कार्य और सैलरी के बारें में यहाँ पूरी जानकारी आपको विस्तार से प्रदान की जा रही है|

ग्राम प्रधान का नाम और मोबाइल नंबर ऑनलाइन कैसे पता करे, यहाँ से जानें पूरा प्रोसेस

ग्राम पंचायत सहायक की भर्ती – 2022

विषयसूची

विभाग का नाम उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग
भर्ती बोर्ड का नाम उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग
पद का नाम पंचायत सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर
कुल पदों की संख्या 2783 पद
वेतन 6000 रुपये प्रतिमाह
लेवल राज्य स्तरीय
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
आधिकारिक साइट http://panchayatiraj.up.nic.in/

यूपी पंचायत सहायक भर्ती – 2022

उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री आपरेटर के 2783 पदों पर भर्ती निकाली गयी है| यूपी पंचायत सहायक / एकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) पदों के लिए आवेदन के लिए आवेदकों को पंचायती राज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट, http://panchayatiraj.up.nic.in/ पर दिए गए लिंक से भर्ती के लिए रिक्ति पदों के जिलेवार विवरण और अप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा। आवेदकों को इस फॉर्म को भरकर अपने दस्तावेजों को संलग्न करते हुए अपनी ग्राम पंचायत, विकास खण्ड कार्यालय या जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय में 18 मई से 3 जून 2022 के बीच जमा कराना होगा।

 यूपी पंचायत सहायक-डीईओ भर्ती 2022 विज्ञापन

पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री आपरेटर पदों का विवरण

पंचायत सहायक / डाटा एंट्री आपरेटर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड

उत्तर प्रदेश सफाई कर्मी भर्ती 2021 | योग्यता | आवेदन फॉर्म | पूरी जानकारी

ग्राम पंचायत सहायक क्या होता है (What is a Gram Panchayat Assistant)

ग्राम पंचायत सहायक का पद ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बहुत ही मत्वपूर्ण पद होता है | इस पद पर  आसीन व्यक्ति गाँव के लोगों की समस्याओं को सुनकर या फिर उनका मुआइना करके लिखित रूप में समस्याओं को प्रधान और सचिव तक पहुँचानें का कार्य करता है | इसे हम ग्राम प्रधान का एक कार्यवाहक या सहयोगी भी कह सकते है|  पंचायत सहयाक को प्रधान द्वारा दिए गये दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करना होता है | पंचायत सहायक सम्बंधित ग्राम सभा के मनारेगा में कार्य कर रहे व्यक्तियों का लेखा – जोखा रखना, उनका कार्य देखना और किसी भी योजना के पात्र व्यक्तियों को योजना से सम्बंधित जानकारी प्रदान करना अथुवा किसी ग्रामीण व्यक्ति के साथ दुर्घटना हो जाने पर, उसे मुआवजा दिलाने में मदद करना आदि |

ग्राम प्रधान, बीडीसी और पंचायत सदस्य को सैलरी कितनी मिलती है?

ग्राम पंचायत सहायक की योग्यता (Gram Panchayat Assistant Eligibility)

सहायक की भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत आवेदन करने वाले आवेदक को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड से 12वीं पास होना आवयशक है| इसके साथ ही कैंडिडेट का उसी ग्राम पंचायत का निवासी होना अनिवार्य है | इस आवेदन के लिए आवेदक की आयु 1 जुलाई 2021 को 18 वर्ष से 40 वर्ष के माध्यम होनी चाहिए | आपको बता दे, कि आरक्षित वर्ग के व्यक्तियों की आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी|

ब्लॉक प्रमुख कैसे बनते है | चुनाव प्रक्रिया | योग्यता | कार्य और अधिकार | सैलरी

पंचायत सहायक पद के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents For Gram Panchayat Assistant)

  • आवेदक का आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • जाति प्रमाण पत्र  (Cast Certificate)
  • हाईस्कूल मार्कशीट (High School Marksheet)
  • इन्टरमीडिएट मार्कशीट (Intermediate Marksheet)

ग्राम पंचायत सहायक पद की चयन प्रक्रिया (Gram Panchayat Assistant Selection Process)

पंचायत सहायक (Panchayat Assistant) के पद पर अभ्यर्थी का सेलेक्शन मेरिट के आधार पर किया जायेगा| हालाँकि इस पद के लिए आवेदक की शैक्षिक योग्यता 12वीं होना आवश्यक है| चयन प्रक्रिया के दौरान आवेदन करनें वाले अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, इस सूची में सबसे अधिक अंक वाले कैंडिडेट का चयन कर यह लिस्ट जिलाधिकारी (डीएम) की अध्यक्षता में गठित कमेटी के पास भेजी जाएगी| जहाँ अभिलेखों का निरीक्षण  कर अधिक अंक वाले अभ्यर्थी को इस पद पर चयनित करनें का आदेश पारित किया जायेगा| 

भारतीय संविधान में कितनी अनुसूचियां है?

प्रधान के परिवार को नहीं मिलेगा लाभ (Pradhan’s family Will Not Get Benefit)

आपको बता दें, कि इस पद पर ग्राम प्रधान या उनके पारिवारिक सदस्यों में से किसी को भी रखनें की अनुमति नहीं है| सबसे खास बात यह है, कि ग्राम पंचायत पद पर उसी व्यक्ति को रखा जायेगा, जिस वर्ग से ग्राम प्रधान सम्बंधित है| दूसरे शब्दों में कहें, तो यदि ग्राम पंचायत की सीट आरक्षित वर्ग की है तो  वहां वर्ग के ग्राम पंचायत सहायक का चयन किया जायगा|

चयन में प्राथमिकता किसे मिलेगी (Priority in Selection Of Gram Panchayat Sahayak)

आपको बता दें, कि ग्राम पंचायत के सहायक पदों में कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को वरीयता दी जाएगी| इसमें मृतक की पत्नी, पति, पुत्र, अविवाहित पुत्री, विधवा पुत्री, विधवा माता, अविवाहित भाई, अविवाहित बहन का चयन सबसे पहले किया जायेगा|

विश्वास मत और अविश्वास प्रस्ताव क्या है | अंतर | अनुच्छेद

ग्राम पंचायत सहायक पद की आवेदन प्रक्रिया (Gram Panchayat Sahayak Apply Process)

पंचायत सहायक के पद पर चयन होने के लिए आपको इन्टरमीडिएट की परीक्षा या फिर उसके अधिक परीक्षा उत्तीर्ण होना अवयशक है | मेरिट के आधार पर चयन की प्रक्रिया 30 जुलाई से 10 सितंबर 2021 के बीच पूरी की जानी है| इसमें 10th और 12th की परीक्षा के मार्क्स के आधार पर अभ्यर्थियों को चयनित किया जायेगा |

ग्राम पंचायत सहायक को मिलने वाला वेतन (Gram Panchayat Assistant Salary)

Gram Panchayat Sahayak Salary-ग्राम पंचायत सहायक, अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन एक साल की संविदा पर किया जायेगा और उनके कार्य को देखते हुए उनका कार्यकाल आगे के लिए भी बढ़ाया जा सकता है | इस एक साल के दौरान उन्हें वेतन के रूप में 6 हजार प्रतिमाह के रूप में प्रदान किये जायेंगे |

धारा 144 (Section 144) क्या है

Scroll to Top