उत्तर प्रदेश मनरेगा भर्ती 2021 कैसे होगी | योग्यता | पात्रता | सैलरी की पूरी जानकारी

Uttar Pradesh MNREGA Recruitment 2021- उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए एक खुशखबरी है| आपको बता दें, कि उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों के 74 जिलों में महात्मा गांधी मनरेगा योजना में 1278 पदों पर भर्ती निर्गत की गयी है| इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों का चयन ‘पहले आओ और पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा और एक पद के लिए कम से कम 3 योग्य अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। यदि आप भी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निकाली गयी मनरेगा के संविदा पदों पर आवेदन करना चाहते है, तो  उत्तर प्रदेश मनरेगा भर्ती 2021 कैसे होगी, इसके लिए योग्यता, पात्रता और सैलरी से सम्बंधित पूरी जानकारी दी जा रही है|

उत्तर प्रदेश सफाई कर्मी भर्ती 2021 | योग्यता | आवेदन फॉर्म | पूरी जानकारी

ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2021 | योग्यता | कार्य | सैलरी की पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश मनरेगा भर्ती 2021 से सम्बंधित जानकारी (Information Related to UP MNREGA Recruitment 2021)

उत्तर प्रदेश सरकार नें प्रदेश के बेरोजगार लोगो की और ध्यान आकर्षित करते हुए यूपी के 18 मंडलों के 74 जिलों में मनरेगा में सहायक कार्यक्रम अधिकारी (Assistant Program Officer), सहायक लेखाकार (Assistant Accountant), कम्प्यूटर ऑपरेटर  (Computer Operator)और तकनीकी सहायक (Technical Assistant) को मिलाकर कुल 1278 पदों पर संविदा कर्मियों की भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है| इन पदों पर आवेदन करनें के लिए आपको यूपी सरकारी के सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in जाना होगा| आपको बता दें, कि इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 9 अगस्त 2021 से शुरू हो चुकी है|

ग्राम पंचायत डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती 2021 | योग्यता | सैलरी की पूरी जानकारी  

उत्तर प्रदेश मनरेगा भर्ती 2021 पदों का विवरण (UP MNREGA Recruitment 2021 Vacancy Details)

अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (Additional Program Officer) 191
सहायक लेखाकार (Assistant Accountant) 197
कम्प्यूटर ऑपरेटर  (Computer Operator) 116
तकनीकी सहायक (Technical Assistant) 774

आवास प्रमाण पत्र क्या होता है | Residential Certificate Online Application Form

पदों के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता (UP MNREGA Recruitment Qualification)

उत्तर प्रदेश मनरेगा भर्ती 2021 के अंतर्गत इन पदों पर आवेदन करनें वाले अभियार्थियों के लिए योग्यता इस प्रकार है- 

1. अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (Additional Program Officer)

अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अर्थात एडिशनल प्रोग्राम ऑफिसर के पदों पर आवेदन करनें वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से स्नातक अर्थात पीजी की डिग्री होना आवश्यक है| यदि किसी छात्र के पास स्नातक के अलावा एमबीए, एमसीए, बीटेक या बीई आदि की डिग्री होनें पर उन्हें भर्ती प्रक्रिया में वरीयता दी जाएगी|

2. सहायक लेखाकार (Assistant Accountant)

आपो बता दें, कि उत्तर प्रदेश मनरेगा भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत सहायक लेखाकार के कुल 197 पदों पर भर्ती की जाएगी| इस पद पर आवेदन करनें के के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से बीकॉम (Bachelor of Commerce – B.Com) की डिग्री होना आवश्यक है|  

3. कम्प्यूटर ऑपरेटर (Computer Operator)

उत्तर प्रदेश में कम्प्यूटर ऑपरेटर के संविदा पदों पर कुल 116 लोगो को नियुक्तियां की जाएगी| इस पद पर आवेदन के लिए आवेदनकर्ता के पास कंप्यूटर में डोएक‘ओ’ लेवल प्रमाण-पत्र होना आवश्यक है।

4. तकनीकी सहायक (Technical Assistant)

इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत तकनीकी सहायक (Technical Assistant) के कुल 774 पदों पर भर्ती की जाएगी| इस पद के लिए अभ्यर्थी के पास हाई स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ-साथ सिविल, मेकेनिकल या इलेक्ट्रिकल ट्रेड में डिप्लोमा प्राप्त होना आवश्यक है|

ग्राम प्रधान, बीडीसी और पंचायत सदस्य को सैलरी कितनी मिलती है?

उत्तर प्रदेश मनरेगा भर्ती हेतु आयु (Age for Uttar Pradesh MNREGA Recruitment 2021)

उत्तर प्रदेश मनरेगा भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, सहायक लेखाकार, कम्प्यूटर ऑपरेटर और तकनीकी सहायक के पद पर आवेदन करनें आवेदक की न्यूनतम  आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष के मध्य होना आवश्यक है| आपको बता दें, कि इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आरक्षित वर्ग के आवेदकों को आयु में सरकारी नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी| 

EWS सर्टिफिकेट क्या होता है | फुल फॉर्म | पात्रता | दस्तावेज | ऑनलाइन अप्लाई    

उत्तर प्रदेश मनरेगा भर्ती 2021 के अंतर्गत सैलरी (UP MNREGA Recruitment 2021 Salary) 

पद का नाम मानदेय
अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (Additional Program Officer) 28,000 रुपये प्रतिमाह
सहायक लेखाकार (Assistant Accountant) 11,200 रुपये प्रतिमाह
कम्प्यूटर ऑपरेटर  (Computer Operator) 11,200 रुपये प्रतिमाह
तकनीकी सहायक (Technical Assistant) 11,200 रुपये प्रतिमाह

ग्राम प्रधान का नाम और मोबाइल नंबर ऑनलाइन कैसे पता करे, यहाँ से जानें पूरा प्रोसेस

उत्तर प्रदेश मनरेगा भर्ती 2021 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (UP MNREGA Recruitment Online Apply Process)

  • उत्तर प्रदेश मनरेगा भर्ती के लिए आवेदक को सबसे पहले सेवायोजन की ऑफिशियल वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाना होगा|
  • होम पेज पर आपको UP Sewayojan Walk in Interview 2021 for 1278 Posts का विकल्प दिखाई देगा, आपको उस लिंक पर क्लिक करना होगा|
  • अब आपके सामनें आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा, इस फॉर्म में आपको अपनी समस्त जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, पता, ईमेल आइडी, योग्यता, व अन्य जानकारी करनें के पश्चात फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • सभी जानकारियां सही तरीके से दर्ज करनें के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार उत्तर प्रदेश मनरेगा भर्ती 2021 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी|

   MGNREGA Bharti Recruitment 2021 Important Links

ऑनलाइन आवेदन हेतु यहाँ क्लिक करे
लॉग इन करनें हेतु यहाँ क्लिक करे
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने हेतु यहाँ क्लिक करे
अधिकारिक वेबसाइट यहाँ क्लिक करे

उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता 2021 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे

3 thoughts on “उत्तर प्रदेश मनरेगा भर्ती 2021 कैसे होगी | योग्यता | पात्रता | सैलरी की पूरी जानकारी”

  1. Pingback: उत्तर प्रदेश रोजगार मेला 2021 | UP Rojgar Mela Online Registration

  2. Pingback: यूपीएससी परीक्षा 2022 का नया शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरी डिटेल्स

  3. Pingback: उत्तर प्रदेश सफाई कर्मी भर्ती 2021 | योग्यता | आवेदन फॉर्म | पूरी जानकारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top