सेना में नौकरी पाने के लिए क्या करे | Indian Army कैसे ज्वाइन करे

सेना में नौकरी पाने के लिए क्या करे– हमारे देश के अधिकांश लोग भारतीय सेना में नौकरी करना चाहते है, और सेना में भर्ती होने का सपना बहुत से लोगों का होता है। इसके लिए युवा दिन रात मेहनत करते हैं। भारतीय सेना में शामिल होनें के लिए बहुत ही लगन के साथ परिश्रम की आवश्यकता होती है।

भारतीय सेना में शामिल होनें के लिए हमारे देश में प्रतिवर्ष लाखो लोग आवेदन करते हैं, परन्तु उनमें से सफलता कुछ छात्रों को ही प्राप्त होती है।

किसी भी देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी उस देश की सेना पर होती हैं। सेना के जवानों को आधुनिक ट्रेनिंग और तकनीक द्वारा शक्तिशाली व निपुण बनाया जाता हैं।

किसी भी व्यक्ति का सेना में भर्ती होना बहुत गौरव की बात होती हैं| आईये जानते है, कि सेना में नौकरी पाने के लिए क्या करे और Indian Army कैसे ज्वाइन करे ? 

एग्जाम की खोज किसने और कब की? यहां जानिए पूरी कहानी

भारतीय सेना के अंग (Indian Army Parts)

भारतीय शस्त्र सेना में तीन प्रभाग होते है, जो इस प्रकार है-

  • भारतीय थल सेना (Indian army)
  • भारतीय नौसेना (Indian Navy)
  • भारतीय वायु सेना (Indian Air Force)

इन तीनों विंग में आवेदकों का चयन एनडीए और सीडीएस जैसी परीक्षाओं के अंतर्गत किया जाता है। जिसके लिए शैक्षिक और शारीरिक योग्यता महत्वपूर्ण होती है।

थल सेना भारतीय सेना का सबसे बड़ा अंग है। भारत का राष्ट्रपति थल सेना का प्रधान सेनापति होता है। भारतीय थल सेना की कमान सेनाध्यक्ष के हाथों में होती है।

सेना में अधिकारियों चयन भर्ती नेशनल डिफेंस एकेडमी या राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (National Defense Academy) व सैनिकों की भर्ती समय-समय पर होने वाली रैलियों के माध्यम से होती है।

एनडीए के लिए पात्रता (NDA Eligibility)

  • एनडीए के माध्यम से सेना में भर्ती होनें के लिए आवेदक को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 12 वी कक्षा पास होना चाहिए
  • आवेदक अविवाहित होना चाहिए
  • आवेदक की आयु  16 1/2 से 19 वर्ष के बीच होना चाहिए
  • आवेदनकर्ता को फिजिकली अर्थात शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए
  • किसी भी विषय से 12 वी पास आवेदक सेना में भर्ती के लिए पात्र है
  • नेवी और एयरफोर्स (वायुसेना) के लिए आवेदक 12 वीं में विज्ञान वर्ग में भौतिकी और गणित में पास होना चाहिए

NCC कैसे ज्वाइन करे | फुल फार्म | लाभ | चयन प्रक्रिया

सीडीएस के लिए पात्रता (CDS Eligibility)

  • आवेदकों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय स्नातक पास होना अनिवार्य है।
  • आवेदक अविवाहित होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 19 से 25 वर्ष के बीच होना चाहिए।
  • सेना में भर्ती होनें के लिए आवेदक को किसी भी विषय से स्नातक पास होना चाहिए।
  • नेवी और एयरफोर्स के लिए आवेदक को भौतिकी और गणित विषय में बीएससी पास या इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।

सब इंस्पेक्टर कैसे बने | योग्यता | आयु | शारीरक दक्षता | वेतन | पूरी जानकारी

आर्मी भर्ती के लिए ऊंचाई, छाती और वजन

क्षेत्रराज्‍यऊंचाई (सेमी.)ऊंचाई (सेमी.)छातीवजन
सैनिक सामान्‍य ड्यूटीसैनिक तकनीक / एनए
पश्चिमी हिमालय क्षेत्रजम्‍मू और कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब हिल्‍स (हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बीच अंतर्राज्‍यीय बॉर्डर के पश्चिम और दक्षिण क्षेत्र और मुकेरिया, होशियारपुर, गढ़ शंकर, रोपड़ और चंडीगढ़ सड़क के पूर्व और उत्‍तर), गड़वाल और कुमांऊ (उत्‍तराखंड)1661637748
पूर्वी हिमालय क्षेत्रसिक्किम, नागालैंड, अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, असम और पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र (गंगटोक, दार्जिलिंग और कालीम्‍पोंग जिला)1601577748
पश्चिमी मैदानी क्षेत्रपंजाब, हरियाणा, चंडीगढ, दिल्‍ली, राजस्‍थान और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश (मेरठ और आगरा डिवीजन)1701707750
पूर्वी मैदानी क्षेत्रपूर्वी उत्‍तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिसा1691697750
मध्‍य क्षेत्रमध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़, गुजरात, महाराष्‍ट्र, दादर, नागर हवेली, दमन और दीव1681677750
दक्षिणी क्षेत्रआंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गोआ और पांडुचेरी1661657750
आर्मी के लिए कितना वजन, हाइट और छाती चाहिए

IFS Officer कैसे बनें | योग्यता | चयन प्रक्रिया | परीक्षा पैटर्न | कार्य

शारीरिक फिटनेस (Physical Fitness)

आर्मी की नौकरी कैसे मिलेगी- सेना में भर्ती होनें के लिए शारीरिक फिटनेंस टेस्ट होता है, सोल्डर जीडी और सोल्डर ट्रेडर्स की तैयारी करनें के लिए विशेष ध्यान रखना चाहिए, शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण में प्राप्त अंक फाइनल मेरिट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

(ए) 1.6 किमी की दौड़ (1600 मीटर सोल्डर जीडी)

  • समूह – I के अंतर्गत 5 मिनट 40 सेकंड
  • समूह – II के अंतर्गात्र 5 मिनट 41 सेकेंड से 6 मिनट 20 सेकंड तक

पहाड़ी क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए 1600 मीटर दौड़ के लिए अधिक समय इस प्रकार है:-

  • 5000 फिट से 9000 फिट के बिच वालो को 30 सेकंड अतिरिक्त
  • 9000 फिट से 12000 फिट के बिच वालो 120 सेकंड अतिरिक्त

(बी) बीम पर पुल अप्स

बीम पर 10 और उससे अधिक पुल अप्स लगानें पर 40 मार्क्स मिलते हैं।

  • 9 लगानें पर 33 अंक
  • 8 लगानें पर 27 अंक

(सी) 9 फिट लम्बी कूद

9 फिट की लम्बी कूद के लिए कोई अंक नहीं मिलते हैं, लेकिन इसको उत्तीर्ण करना आवश्यक हैं।

एफएटीएफ (FATF) क्या है | FATF Full Form | ब्लैक लिस्ट और ग्रे लिस्ट में अंतर

(डी) जिग ज़ग पर बॉडी बैलेंस

इसमें कोई अंक नहीं मिलते हैं, लेकिन इसको उत्तीर्ण करना आवश्यक हैं।

सेना में भर्ती होनें की प्रक्रिया

  • ऑनलाइन आवेदन
  • लिखित परीक्षा (सीएईई)
  • सैनिक रैली भर्ती
  • शारीरिक फिटनेंस परीक्षा
  • मेरिट बनाना
  • आवेदक को चयनित केंद्र में भेजना

आर्मी की तैयारी कैसे करे (How to Prepare for Army)

लिखित परीक्षा (Indian Army Written Exam)

लिखित परीक्षा 100 अंको की होती हैं, आप जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उस पद के लिए आप पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तक का चयन करें। आप पुरानें प्रश्न पत्र को भी समय के अन्दर हल करनें का प्रयास करे।

प्रश्न पत्र के प्रत्येक भाग में लगनें वाले समय को एक लिस्ट में नोट करे, इसके बाद आप पुनः दूसरे पेपर को हल करें इस तरह यदि आप प्रति दिन दो पेपर को हल कर लेते हैं, तो आपकी लिखित परीक्षा की तैयारी अच्छी हो जाएगी।

शारीरिक फिटनेंस परीक्षा (Indian Army Physical Fitness Test)

इसके लिए आपको प्रति दिन सुबह के समय 1600 मीटर की दौड़ लगानी चाहिए और उस दौड़ में लगनें वाले समय को प्रति दिन कम करनें का प्रयास करना चाहिए।

बीम पर पुल अप्स, 9 फिट लम्बी कूद यह दोनों प्रति दिन करते रहना चाहिए और प्रति दिन इसमें सुधार का प्रयास करना चाहिए।

आर्मी की ट्रेनिंग (Army Traning)

यदि आपका चयन हो जाता हैं, तो ट्रेनिंग के लिए आपको प्रशिक्षण केंद्र भेज दिया जाता हैं, वहां पर आपकी दिनचर्या समय सारणी के अनुसार निर्धारित होती हैं, जिसके अनुसार आपको ट्रेनिंग दी जाएगी। आपको अपनें ट्रेनर की प्रत्येक आज्ञा को मानना अनिवार्य हैं।

यह ट्रेनिंग कठिन होती परन्तु असंभव नहीं होती है, इसको सफलता पूर्वक समाप्त करनें के उपरांत आपको आपकी योग्यता के अनुसार किसी क्षेत्र में पोस्ट कर दिया जायेगा।

भारतीय सेना भर्ती 2022 | एम.टी.एस पदों के लिए आवेदन करें, 10वीं पास पात्र | अंतिम तिथि 11 मार्च तक ऑनलाइन 2022

भारतीय सेना भर्ती 2022 की घोषणा हो चुकी है: मुख्यालय MOD ने ATS पदों की भर्ती के लिए आदेश जारी कर दिए है।
सभी इच्छुक और योग्य उम्मदवारो से अनुरोध है कमर कस ले, सेना एम.टी.एस पदों के लिए आवेदन 11 मार्च 2022 तक किये जा सकते हैं।
पात्रता मानदंड, रिक्ति विवरण, आयु सीमा और अन्य किसी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस देख सकते हैं।
आधिकारिक सूचन के देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे।

Join Indian Army Online Registration 2022 : Selection Process and Official Notification

सुबह जल्दी उठने की आदत कैसे डाले, जानिये ये 10 तरीके

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top