उत्तर प्रदेश सफाई कर्मी भर्ती 2021 | योग्यता | आवेदन फॉर्म | पूरी जानकारी

UP Safai Karmchari Bharti 2021- उत्तर प्रदेश में 8वीं पास अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है| दरअसल प्रदेश की योगी सरकार नें 40 हजार सफाई कर्मियों को भर्ती करनें की घोषणा की है| सबसे खास बात यह है, कि इसके लिए शैक्षिक योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गयी है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस पद के लिए आवेदन फॉर्म सितम्बर माह में आमंत्रित किये जानें की पूरी संभावना है। आपको बता दें, कि इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन लखनऊ नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर आमंत्रित किये जायेंगे। इसके साथ ही आवेदक को आरक्षण सुविधा का लाभ प्रदान किया जायेगा| उत्तर प्रदेश सफाई कर्मी भर्ती 2021 के लिए योग्यता और ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित जानकारी आपको यहाँ विस्तार से प्रदान की जा रही है|

ग्राम पंचायत सहायक भर्ती कैसे होगी | योग्यता | कार्य | सैलरी की पूरी जानकारी

यूपी 40,000 सफाई कर्मी भर्ती 2021 (एक दृष्टि में)  

संगठन का नाम उत्तर प्रदेश नगर निगम बोर्ड
कुल पदों की संख्या 40,000 (चालीस हजार)
पद नाम सफाई कर्मचारी
शैक्षिक योग्यता 8वीं पास
आयु मापदंड 18 से 40 वर्ष
 नौकरी का स्थान उत्तर प्रदेश (UP)
ऑनलाइन आवेदन तिथि जल्द ही घोषणा होगी
अधिकारिक वेबसाइट https://lmc.up.nic.in

ग्राम पंचायत डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती कैसे होगी | योग्यता | सैलरी की पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश सफाई कर्मी भर्ती से सम्बंधित जानकारी (Information Of UP Safai Karmchari Bharti 2021)

कोरोना का प्रभाव कम होनें के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार नें राज्य के 8वीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए सफाई कर्मी पद पर भर्ती करनें का निर्णय लिया है| आपको बता दें, कि सफाई कर्मी के कुल 40 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी और इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किये जानें की संभावना है| मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन भर्तियों के लिए अधिकारिक नोटिफिकेशन सितम्बर माह में जारी किया जायेगा|

सफाई कर्मी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी| यदि आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते है, तो इसके लिए आपको लखनऊ नगर निगम की ऑफिशियल वेबसाइट https://lmc.up.nic.in/ पर आवेदन करना होगा|

उत्तर प्रदेश मनरेगा भर्ती 2021 कैसे होगी | योग्यता | पात्रता | सैलरी की पूरी जानकारी

सफाई कर्मी पद हेतु शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification for Safai Karmi)

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा होनें वाली सफाई कर्मी पद पर भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गयी है|

सफाई कर्मी पद हेतु आयु ( Safai Karmi Age )

इस पद पर भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है| आरक्षित वर्ग के अंतर्गत आने वाले अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ प्रदान किया जायेगा।  

उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता 2021 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे                      

यूपी सफाई कर्मी भर्ती हेतु डाक्यूमेंट्स (Documents For Safai Karmi Bharti 2021)

सफाई कर्मी भर्ती के लिए आवेदक के पास निम्न सभी प्रकार के दस्तावेज होने आवश्यक है, इसकी सूची इस प्रकार है-

जन्म प्रमाण पत्र (Birth certificate)

आधार कार्ड (Aadhar card)

1 वर्ष का कार्य अनुभव का प्रमाण पत्र (1 Year Work Experience Certificate)

जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)

शपथ पत्र (Affidavit)

6 माह की अवधि का चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate of 6 Months Duration)

मोबाइल नंबर (Mobile Number)

निवास प्रमाण पत्र (Address Proof)

बैंक पास बुक की छाया प्रति (Photo Copy of Bank Pass Book)

बीपीएल प्रमाण पत्र (BPL Certificate)

यूपी सफाई कर्मी सैलरी 2021 (UP Safai Karmi Salary)

सफाई कर्मी के पद पर चयनित कर्मचारियों को वेतन के रूप में 14000-14500 ग्रेड पे 1800 के अनुसार दिया जयेगा|

आवास प्रमाण पत्र क्या होता है | Residential Certificate Online Application Form

यूपी सफाई कर्मी चयन कैसे होगा ( UP Safai Karmi Selection Process)

सफाई कर्मी के पद पर आवेदकों का चयन उनके शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification) में प्राप्त अंको के आधार पर किया जायेगा।

यूपी सफाई कर्मी भर्ती ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (UP Safai Karmi Online Apply Process)

उत्तर प्रदेश सफाई कर्मी पदों पर ऑनलाइन आवेदन करनें हेतु आवेदक को इन स्टेप्स का पालन करना होगा-

1. आवेदक को सबसे पहले लखनऊ नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://lmc.up.nic.in पर जाना होगा।

2. होम पेज पर आपको Annoucements सेक्शन में यूपी सफाई कर्मी भर्ती 2021 का लिंक दिखाई देगा, आपको इस लिंक पर क्लिक करना है|

4. अब आपके सामनें एक फॉर्म ओपन होगा, जिसमें पूछी गयी जानकारी जैसे- आवेदक का नाम, पिता का नाम, जिले, गांव, मोबाइल नंबर, शैक्षिक योग्यता आदि सभी जानकारी दर्ज करे।

5. अब आपको कुछ डाक्यूमेंट्स अपलोड करना होगा, इसके पश्चात Submit पर क्लिक करना होगा|

6. आवेदन फॉर्म सबमिट होनें के पश्चात आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन संख्या प्राप्त होगी।

7. इस प्रकार आपकी सफाई कर्मचारी ऑनलाइन फॉर्म आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

EWS सर्टिफिकेट क्या होता है | फुल फॉर्म | पात्रता | दस्तावेज | ऑनलाइन अप्लाई

6 thoughts on “उत्तर प्रदेश सफाई कर्मी भर्ती 2021 | योग्यता | आवेदन फॉर्म | पूरी जानकारी”

  1. Pingback: ग्राम पंचायत सहायक भर्ती कैसे होगी | योग्यता | कार्य | सैलरी की पूरी जानकारी

  2. Pingback: ग्राम पंचायत डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती कैसे होगी | योग्यता | सैलरी की पूरी जानकारी  

  3. Pingback: उत्तर प्रदेश मनरेगा भर्ती 2021 कैसे होगी | योग्यता | पात्रता | सैलरी की पूरी जानकारी

  4. Sar yah Safai karmchari ki bharti jald se jald chalu ki jaaye bahut se Chatra bahut Dinon se intezar kar rahe hain Adhikari mahoday se nivedan hai dhanyvad

  5. Sar kab tak hogi ye bhart bhot berojgar h Sar aap se vinti h jald se jald ye bharti karne Ki kirpa kare 🙏🙏🙏🙏

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top