ग्राम पंचायत डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती कैसे होगी | योग्यता | सैलरी की पूरी जानकारी  

Gram Panchayat Data Entry Operator Bharti 2022– कोरोना काल के दौरान गाँव की सरकार बननें के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य में  विकास कार्यों को तीव्रता से संचालित करनें के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठायें है| आपको बता दें, कि उत्तर प्रदेश राज भर्ती 2022 के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत सहायक के साथ ही डाटा एंट्री ऑपरेटरों के लगभग 2783 पदों पर भर्ती की जाएगी| इसके लिए शासन द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है| इन भर्तियों में सबसे खास बात यह है, कि अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती ग्राम पंचायतें अपने स्तर पर करेंगी|  यदि आप अपने ग्राम पंचायत में रहकर डाटा एंट्री ऑपरेटर का कार्य करना चाहते हैं, तो आप कंप्यूटर ऑपरेटर उत्तर प्रदेश 2022 की भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं|  ग्राम पंचायत डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती कैसे होगी, इसके लिए योग्यता और सैलरी की पूरी जानकारी यहाँ प्रदान की जा रही है|

उत्तर प्रदेश सफाई कर्मी भर्ती 2022 | योग्यता | आवेदन फॉर्म | पूरी जानकारी

UP Panchayat Sahayak Bharti 2022 Notification Released

विषयसूची

New Update (09 May 2022): UP Panchayat Sahayak Bharti 2022 Notification Released for 2783 Jobs. यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2022 नया विज्ञापन जारी कुल 2783 पंचायत सहायक/ डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये है। आवेदन फॉर्म 18 मई 2022 से 03 जून 2022 तक जमा किये जा सकते है।

ग्राम पंचायत सहायक भर्ती कैसे होगी | योग्यता | कार्य | सैलरी की पूरी जानकारी

ग्राम पंचायत डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती की जानकारी (एक दृष्टि में)

विभाग का नाम उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग
भर्ती बोर्ड का नाम उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग
पद का नाम अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर
कुल पदों की संख्या 2783 पद
वेतन 10000 – 15000/-
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
आधिकारिक साइट panchayatiraj.up.nic.in
नोटिफिकेशन यहाँ क्लिक करे

ग्राम प्रधान, बीडीसी और पंचायत सदस्य को सैलरी कितनी मिलती है?

ग्राम पंचायत डाटा एंट्री ऑपरेटर से सम्बंधित जानकारी (Gram Panchayat Data Entry Operator Bharti 2022)

अभी तक डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्तियाँ ब्लाक स्तर पर की जाती थी, परन्तु यूपी की योगी सरकार नें ग्राम पंचायत स्तर पर डाटा एंट्री ऑपरेटरों की भर्ती करने का आदेश जारी कर दिया है| आपको बता दें, कि उत्तर प्रदेश में पहली बार ग्रामीण सचिवालय में इस प्रकार की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है| उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत में 2783 पदों पर डाटा एंट्री ऑपरेटरों की भर्ती की जाएगी| पंचायत स्तर पर होनें वाली अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्तियों में स्थानीय बेरोजगार युवकों को मौका दिया जाएगा| वास्तव में ग्रामीण क्षेत्रो में रहनें वाले शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है|

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बननें के बाद संविदा पर होनें वाली सबसे बड़ी भर्ती है| उत्तर प्रदेश सरकार अब तक अनुबंध के आधार पर 47,500 लोगों को रोजगार उपलब्ध करा चुकी है| यूपी में लगभग 33,577 ग्राम पंचायत भवन हैं, जिनमें से 24,617 पंचायत भवन अभी निर्माणाधीन हैं। राज्य के हर पंचायत कार्यालय में एक ‘जन सेवा केंद्र’ स्थापित करनें के साथ ही बैंकिंग संवाददाता सखी के लिए एक अलग स्थान आवंटित किया जाएगा।

ग्राम प्रधान का नाम और मोबाइल नंबर ऑनलाइन कैसे पता करे, यहाँ से जानें पूरा प्रोसेस

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

नोटिफिकेशन जारी किया गया09 मई 2022
ऑफलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि18 मई 2022
आवेदन की अंतिम तिथि03 जून 2022
Merit List (मेधावी सूची) – Preparation10-17 जून 2022

ग्राम पंचायत डाटा एंट्री ऑपरेटर की योग्यता (Gram Panchayat Data Entry Operator Eligibility)

Gram Panchayat Data Entry Operator Yogyata– ग्राम पंचायत में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट निर्धारित की गयी है। इसके साथ ही आवेदक के पास कंप्यूटर से सम्बंधित ट्रिपल सी (CCC Certificate) होना आवश्यक है| हालांकि, आवेदक के चयन के लिए इंटरमीडिएट और हाई स्कूल के औसत अंकों विचार-विमर्श करनें के बाद ही चयन किया जाएगा।

ब्लॉक प्रमुख कैसे बनते है | चुनाव प्रक्रिया | योग्यता | कार्य और अधिकार | सैलरी

ग्राम पंचायत डाटा एंट्री ऑपरेटर की आयु (Gram Panchayat Data Entry Operator Age)

ग्राम पंचायत में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमानुसार अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और पिछड़ा वर्ग (OBC) वर्ग के आवेदकों को आयु में छूट प्रदान की जाएगी|

ग्राम पंचायत डाटा एंट्री ऑपरेटर दस्तावेज (Gram Panchayat Data Entry Operator Documents)

  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • पहचान पत्र (Identity Card)
  • राशन कार्ड (Ration Card)
  • हाई स्कूल मार्कशीट (High School Marksheet)
  • इंटरमीडिएट की मार्कशीट (Intermediate Marksheet)
  • CCC सर्टिफिकेट (CCC Certificate)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo)

ग्राम पंचायत डाटा एंट्री ऑपरेटर की सैलरी (Gram Panchayat Data Entry Operator Salary)

पंचायती राज विभाग के अनुसार, डाटा एंट्री ऑपरेटर के पड़ पर चयनित व्यक्ति को 6 हजार (6000 रु०) प्रतिमाह वेतन के रूप में मिलेंगे|

EWS सर्टिफिकेट क्या होता है | फुल फॉर्म | पात्रता | दस्तावेज | ऑनलाइन अप्लाई

ग्राम पंचायत ऑपरेटर की चयन प्रक्रिया (Gram Panchayat Data Entry Operator Selection Process)

ग्राम पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदक को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन करनें वाले व्यक्ति को इसके लिए फार्म भरकर पंचायत कार्यालय अथवा जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा|  आवेदन जमा करनें की अंतिम तिथि 14 अगस्त तक निर्धारित की गई है| अभ्यर्थी का चयन हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के अंकों को जोड़कर उनका औसत बनाया जाएगा और जिसका औसतन सबसे अधिक होगा उसे ही कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में नियुक्त किया जाएगा |

ग्राम पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती फार्म पीडीएफ (Gram Panchayat Data Entry Operator Bharti Form PDF)

ग्राम पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती फार्म डाउनलोड – यहाँ क्लिक करे

सीटीईटी पात्रता प्रमाण पत्र अब जीवन भर के लिए मान्य

3 thoughts on “ग्राम पंचायत डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती कैसे होगी | योग्यता | सैलरी की पूरी जानकारी  ”

  1. Pingback: ग्राम प्रधान का नाम और मोबाइल नंबर ऑनलाइन कैसे पता करे, यहाँ से जानें पूरा प्रोसेस

  2. Pingback: उत्तर प्रदेश मनरेगा भर्ती 2021 कैसे होगी | योग्यता | पात्रता | सैलरी की पूरी जानकारी

  3. Pingback: उत्तर प्रदेश रोजगार मेला 2021 | UP Rojgar Mela Online Registration

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top