यूपीएससी परीक्षा 2022 का नया शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरी डिटेल्स

UPSC Exam Dates (2021-22) – यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन अर्थात संघ लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2021-22 में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए परीक्षा कार्यक्रम अर्थात अनुसूची (Schedule) जारी कर दिया है| ऐसे अभ्यर्थी जो यूपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल होना चाहते है, वह Union Public Service Commission – UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट  https://upsc.gov.in/ पर विजिट कर एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते है|  संघ लोक सेवा आयोग अर्थात यूपीएससी द्वारा जारी कैलेंडर 2022 के मुताबिक इंजीनियरिंग सर्विसेज (प्रीलिम्स) और कम्बाइंड जियो साइंटिस्ट (प्रीलिम्स) परीक्षा का आयोजन एक ही दिन अर्थात 20 फरवरी 2022 को किया जायेगा। UPSC Exam Dates 2021-22 : यूपीएससी परीक्षा 2022 का नया शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरी डिटेल्स |

उत्तर प्रदेश रोजगार मेला 2021 | UP Rojgar Mela Online Registration

यूपीएससी परीक्षा कार्यक्रम से सम्बंधित जानकारी (UPSC Exam Schedule 2021-22)

संघ लोक सेवा आयोग अर्थात यूपीएससी द्वारा जारी एग्जाम शेड्यूल के मुताबिक इंजीनियरिंग सेवा और कंबाइंड जियो साइंटिस्ट साइंटिस्ट जैसी परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन 2021 में जारी किया जायेगा जबकि सीआईएसएससी परीक्षा 2022 का शेड्यूल का नोटिफिकेशन 22 सितंबर को जारी किए जाएंगे|

आपको बता दें, कि यूपीएससी (UPSC) द्वारा मंत्रालयों (Ministries), प्रशासन (Administration), सशस्त्र बलों (Armed Forces) और रक्षा विभाग में अनेक राजपत्रित (Gazetted) तथा अराजपत्रित (Non-gazetted) आदि के लिए विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं को संपन्न कराया जाता है| सबसे खास बात यह है, कि इन सभी परीक्षाओं के लिए सिलेक्शन प्रोसेस अलग-अलग होता है|

उत्तर प्रदेश मनरेगा भर्ती 2021 कैसे होगी | योग्यता | पात्रता | सैलरी की पूरी जानकारी

यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड करनें की प्रक्रिया (UPSC Exam Calendar Download Process)

1. यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://upsc.gov.in/  पर जाना होगा|

2. होम पेज आपको Examination सेक्‍शन पर जाकर Calendar पर क्लिक करना होगा|

3. अब आपके सामनें एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें आपको Active Examinations पर क्लिक करना होगा|

4. अब आपके सामनें सभी परीक्षाओं से सम्बंधित लिंक्स दिखाई देंगे, जहाँ आप अपनी आवश्यकता अनुसार क्लिक कर जानकारी प्राप्त करनें के साथ ही डाउनलोड भी कर सकते है|

यूपीएससी एग्‍जाम कैलेंडर डाउनलोड करने के लिए – यहां क्लिक करें

यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर लिस्ट (UPSC Exam Calendar List)

परीक्षा का नाम परीक्षा तिथि
इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा 2022 / कंबाइंड जीयो-साइंटिस्‍ट (प्री) परीक्षा 2022 20 फरवरी 2022
CISF AC (EXE) LDCE- 2022 13 मार्च 2022
N.D.A. और N.A. 2022/ C.D.S. परीक्षा (I), 2022 4 अप्रैल 2022
सिविल सर्व‍िसेज (प्री) , 2022/ IFS (प्री) परीक्षा, 2022, CS(P) परीक्षा 2022 5 जून 2022
I.E.S./I.S.S. परीक्षा, 2022 24 जून 2022
कंबाइंड जीयो-साइंटिस्‍ट (मेल) एग्‍जाम, 2022 25 जून 2022
इंजीनियरिंग सर्विसेज (मेन) एग्‍जाम, 2022 26 जून 2022
कंबाइंड मेडिकल सर्व‍िसेज एग्‍जामिनेशन, 2022 17 जुलाई 2022
सेंट्रल आर्मड पुलिस फोर्स (ACs) एग्‍जाम 2022 7 अगस्‍त 2022
N.D.A. और N.A. एग्‍जाम(II), 2022/ C.D.S. एग्‍जाम(II), 2022 4 सितंबर 2022
सिविल सर्व‍िसेज (मेन) एग्‍जाम 2022 16 सितंबर 2022
इंडियन फोरेस्‍ट सर्व‍िस (मेन) एग्‍जाम 2022 20 नवंबर 2022
S.O./स्‍टेनो (GD-B/GD-I) LDCE 10 दिसंबर 2022
UPSC RT/ एग्‍जाम 18 दिसंबर 2022

उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता 2021 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे

एग्जाम डेट्स में हो सकता है बदलाव (Exam Dates May Change)

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा जारी अधिसूचना में यह स्पष्ट रूप से कहा गया है, कि परिस्थितियों को देखते हुए परीक्षा की तिथियों (Exam Dates) में संशोधन किया जा सकता है| अतः आप लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहे|

EWS सर्टिफिकेट क्या होता है | फुल फॉर्म | पात्रता | दस्तावेज | ऑनलाइन अप्लाई

1 thought on “यूपीएससी परीक्षा 2022 का नया शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरी डिटेल्स”

  1. Pingback: जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top