यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख इलेक्शन डेट जारी, यहाँ देखे पूरी डिटेल

Zila Panchayat President & Block Pramukh Election 2021- हम सभी जानते है, कि कोरोना वायरस (Corona Virus) के बढ़ते संक्रमण से उत्तर प्रदेश के हालात बहुत ही गंभीर हो चुके है| यहाँ तक कि इन हालातों के लिए उत्तर प्रदेश में होनें वाले पंचायती चुनावों (Panchayat Election) को सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है| प्रदेश में इतनी तीव्र गति से बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए निर्वाचन आयोग नें यूपी में ब्लॉक प्रमुख (Block Pramukh) और जिला पंचायत अध्यक्ष (Zila Panchayat Adhyaksh) के चुनाव को स्थगित कर दिया था| हालाँकि स्थितियां सामान्य होनें पर आयोग नें जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तिथियाँ घोषित कर दी है|  यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख इलेक्शन डेट जारी, आईये यहाँ से जानते है चुनावी कार्यक्रम की पूरी जानकारी|

ग्राम प्रधान, बीडीसी और पंचायत सदस्य को सैलरी कितनी मिलती है?

जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख इलेक्शन डेट  (Zila Panchayat Adhyaksh And Block Prmaukh Election Date)   

UP Zila Panchayat Adhyaksh And Block Prmaukh Chunav 2021- आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव का परिणाम मई माह में घोषित हो चुका है, परन्तु वैश्विक माहामारी कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों के लिए इलेक्शन डेट को कुछ समय के लिए बढ़ा दिया गया था| प्रदेश में कोरोना से स्थितियां सामान्य होते ही पंचायत उपचुनाव के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है।

राज्यपाल द्वारा जारी किये गये निर्देश के आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग ने 14 जून 2021 दिन सोमवार को  जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है| आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह चुनाव 15 जून से 3 जुलाई के बीच संपन्न कराये जायेंगे| इस चुनाव के लिए आयोग द्वारा कार्यक्रम का विवरण जारी कर दिया गया है, जो इस प्रकार है-    

नामांकन प्रक्रिया26 जून
नामांकन पत्रों की जांच26 जून
नाम वापस लेने की तिथि  29 जून
मतदान प्रक्रिया  3 जुलाई (प्रातः11 से दोपहर 3 तक)
चुनाव परिणाम3 जुलाई (सायं 5 बजे तक घोषित)

 ग्राम प्रधान का नाम और मोबाइल नंबर ऑनलाइन कैसे पता करे, यहाँ से जानें पूरा प्रोसेस

महत्वपूर्ण अपडेट- अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह के अनुसार, प्रदेश के सभी 75 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया 3 जुलाई को संपन्न कराया जायेगा। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना इस प्रकार है|  

जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों का विवरण (Zila Panchayat Adhyaksh Post Detail)

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में चुनाव को लेकर लोगो में कुछ अलग ही उत्साह देखनें को मिलता है| आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए कुल 75 पद है, जिसमें से अनुसूचित जाति (Scheduled Caste – SC) के लिए आरक्षित पदों की संख्या 16 है और इनमें भी महिलाओं के लिए 6 पद आरक्षित (Reserve) हैं|

इसी प्रकार पिछड़ी जाति (Backward Caste – BC) के लिए कुल पदों की संख्या 20 है और इसमें से 7 पद महिलाओं के लिए आरक्षित है|  कुल मिलाकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 27 पद अनारक्षित हैं और इन पदों पर कुल 3050 चुने हुए जिला पंचायत सदस्य अपने में से ही किसी एक को अध्यक्ष चुनेंगे| चूँकि यह इलेक्शन अप्रत्यक्ष रूप से होता है, जिसके कारण राजनीतिक पार्टियों में सियासी दांवपेंच जारी है|

ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण कैसे होता है

ब्लाक प्रमुख के पदों का विवरण (Block Pramukh Post Deatil)

यदि हम ब्लॉक प्रमुख पद की बात करें, तो प्रदेश में इनके कुल पदों की संख्या 826 पद हैं| इसमें से अनुसूचित जाति (Scheduled Caste) के लिए 5, अनुसूचित जनजाति के लिए 171, पिछड़ी जाति (Backward Caste) के लिए 223 पद आरक्षित हैं| प्रदेश में कुल 75852 क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए हैं और ब्लॉक प्रमुख का चयन इन्ही चयनित सदस्यों द्वारा किया जाता है|

उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग अधिकारिक वेबसाइट – यहाँ क्लिक करे

2 thoughts on “यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख इलेक्शन डेट जारी, यहाँ देखे पूरी डिटेल”

  1. Pingback: ब्लॉक प्रमुख कैसे बनते है | चुनाव प्रक्रिया | योग्यता | कार्य और अधिकार | सैलरी

  2. Pingback: ग्राम प्रधान, बीडीसी और पंचायत सदस्य को सैलरी कितनी मिलती है?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top