बैंक चेक कैसे भरे | Bank Cheque kaise Bhare | चेक भरते समय ध्यान रखने योग्य बातें

बैंक चेक कैसे भरे? सब कुछ जाने यहां विस्तार से बैंक का चेक भरते समय ध्यान रखने योग्य बातें।

बैंक चेक कैसे भरे- आपने देखा ही होगा आज कल के समय में बहुत लोग अपना लेन देन कैश में नहीं बल्कि चेक और अन्य माध्यम से करते है। लोगो ने कैश से लेन देन की आदत काफ़ी कम कर दी है, जिसके कारण लेन देन के अन्य तरीको को इस्तेमाल करने की संख्या में वृद्धि हुई है। उसमे से ही एक तरीका है, चेक के द्वारा लेन देन करना। आपने इसके बारे में सुना ही होगा, लेकिन बहुत से लोग चेक को ठीक ढंग से भर नही पाते जिसके कारण उनका चेक बाउंस हो जाता है, और उनका चेक बैंक स्वीकार नहीं करता।

यदि आपके साथ भी कुछ ऐसा हुआ है, जिस वजह से आप चेक भरने से दूरी बनाए रखते है| तो अब आपको घबराने की जरूरत नही है| हम इस पोस्ट के माध्यम से आपको यही बताना चाहते है, कि आप बैंक चेक कैसे भरें और बैंक का चेक भरते समय किन किन बातों का ध्यान रखें।

EPF और PPF: एक विस्तृत गाइड – क्या अंतर है और कौन है बेहतर?

बैंक में खाता कैसे खोले | Bank main khata kaise khole in Hindi | समस्त जानकारी हिंदी में

चेक क्या होता है (Cheque Kya Hota Hai)

What is Bank Cheque – यदि आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक है और आप अपना बैंक खाता किसी भी बैंक में खुलवाते है, तो आपके पास दो से तीन विकल्प होते है| जिसके माध्यम से आपको हमेशा बैंक आकर ही पैसों की लेन देन नहीं करनी होगी बल्कि चेक या एटीएम के द्वारा भी आप यह कर सकते है।

चेक बैंक के द्वारा दिया गया वो स्लिप है, जिसके माध्यम से आप अपने बैंक में रखे हुए राशि को किसी और व्यक्ति को भेज सकते हैं, वह भी बिना बैंक के चक्कर लगाए। लेकिन अगर आप को चेक भरना नही आता तो आप को पहले सीख लेना चाहिए उसके बाद चेक को भरना चाहिए अन्यथा आप का चेक बाउंस हो जाएगा और आपके बैंक खाते से पैसे भी कट सकते है।

बैंक ओवरड्राफ्ट (Bank Overdrafts) क्या है | प्रकार | विशेषताएं | लाभ

भारत में सरकारी और प्राइवेट बैंक की सूची 2022

बैंक चेक कैसे भरे (Bank Cheque kaise Bhare?)

चेक भरने के तरीके को आपको ठीक से समझ लेना चाहिए आपके लिए हमने आर्टिकल के इस सेक्शन में यह बताया है, कि आप चेक को ठीक ढंग से कैसे भर सकते है।

  • सबसे पहले आपको आपके बैंक खाते से जुड़ा हुआ एक चेक लेना है।
  • जहां आपको सबसे ऊपर आपके बैंक अकाउंट और आपके बैंक के डिटेल्स लिखे होंगे।
  • उसके बाद आपको सबसे पहले ऊपर पे का विकल्प दिखेगा, जिसमे आपको उस व्यक्ति का नाम लिखना पड़ेगा जिसको आप यह चेक देने वाले हैं| याद रहे उनका नाम आपको वही लिखना पड़ेगा जिस नाम से उनका बैंक अकाउंट बना हुआ होगा।
  • वही उस चेक के ऊपर की तरफ सीधे हाथ पर तारीक डालने के लिए एक बॉक्स खाली होगा आपको वो भी भरना पड़ेगा जिस दिन भी आप यह चेक उस व्यक्ति को दे रहे हो, वह तारीख आपको यहां लिखना है।
  • उसके बाद पे के नीचे रूपीस का एक ऑप्शन दिखेगा जिसमे आपको वो अमाउंट नंबर में लिखना होगा जितना आप उस व्यक्ति को ट्रांसफर करना चाहते हो।
  • उसके बाद आपको इन वर्ड्स का ऑप्शन दिखेगा जिसमे आपको उसी अमाउंट को वर्ड में लिखना पड़ेगा।
  • एक और बात का ध्यान रखे आप जितना भी अमाउंट लिख रहे है आपको अंत में मात्र लिखना चाहिए, जिससे अमाउंट के साथ कोई भी बदलाव न कर सके।
  • उसके बाद आपको नीचे सिग्नेचर का बॉक्स दिखेगा जिसमे आपको आपना सिग्नेचर करना होगा।
  • और इस तरह आपका चेक भरने का प्रोसेस पूरा हो जाता हैं।

भारत में विदेशी बैंक की सूची 2022 | List of Foreign Banks in India 2022

बैंक चेक भरते समय ध्यान रखने योग्य बातें (Things to Keep in Mind While Filling a Bank Check)

चेक भरते समय आपको कई सारी बातों का ध्यान रखना होगा वर्ना आपके गलती करने की उम्मीद काफी हद तक बढ़ सकती है। तो चलिए देखिए चेक भरते समय आपको किन किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

  • सबसे पहले आपको यह देख ले आप जिस भी व्यक्ति को चेक दे रहे है आप उनका अकाउंट होल्डर वाला ही नाम लिख रहे है वर्ना आपका चेक रिजेक्ट भी हो सकता है।
  • जिस लाइन में आप उस व्यक्ति का नाम लिखंगे जिसको भी आप चेक दे रहे है उसके बाद आगे एक सीधी लाइन खींचे जिसके बाद कोई और उस में कुछ लिख नही पाए।
  • जैसा की आपको मैने बताया जब भी आप अमाउंट को वर्ड्स में लिखते हो उसके बाद मात्र लगा दीजिए वर्ना आपका चेक गलत हो सकता हैं और बैंक उसे स्वीकार करने से मना कर सकता है।
  • आपको अपना सिग्नेचर उसी प्रकार करना चाहिए जिस तरह के सिग्नेचर आपके बैंक अकाउंट से जुड़े हुए है वर्ना अगर ऐसा नहीं हुआ तो आपका चेक रिजेक्ट या बाउंस हो जाएगा।

आपको इन सब बातो का काफी ध्यान रखना चाहिए जब भी आप किसी भी चेक को भर रहे हो तो।

बिना एटीएम कार्ड के ATM से पैसे कैसे निकाले, कार्ड-लेस कैश विड्रॉल इन हिंदी

F.A.Q.

1. अगर चेक पर आपने अपना सिग्नेचर गलत डाल दिया तो क्या होगा?

अगर आपने अपना सिग्नेचर उस प्रकार से नही किया जिस प्रकार के सिग्नेचर आपके बैंक अकाउंट से जुड़े है उस प्रिस्थिति में आपका चेक बैंक द्वारा रिजेक्ट या बाउंस भी किया जा सकता है।

2. चेक भरने के लिए आपको कौन से कलर के पैन का इस्तेमाल करना चाहिए।

अगर आप चेक भरना चाहते है तो आपको ब्लैक या ब्लू इंक वाला पैन ही इस्तेमाल करना चाहिए अगर आपने कोई और रंग का पैन इस्तेमाल किया तो आपका चेक रिजेक्ट हो जाएगा।

3. एक चेक की कीमत कितनी होती है?

एक चेक की कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि आपका चेक किस बैंक का है, उदहारण के तौर पर अगर आपके पास एसबीआई का चेक है तो अभी के अनुसार उसकी कीमत 3 रुपए है।

आवास प्रमाण पत्र क्या होता है | Residential Certificate Online Application Form

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top