ASEEM एप और पोर्टल क्या है?

भारत सरकार के द्वारा ASEEM (आत्मनिर्भर स्किल्ड एंप्लॉयी एंप्लॉयर मैपिंग) एप और पोर्टल को लांच किया गया है | वर्तमान समय में कोरोना महामारी के कारण से बहुत से मजदूरों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है | बहुत से प्रवासी मजदूर अपने घर वापस आ चुके है | इस समय उनके सामने अपने घर के पास ही रोजगार प्राप्त करने की सबसे बड़ी चुनौती है | AI-based ASEEM Digital Platform के द्वारा मजदूर और कम्पनी के बीच की दूरी को कम किया जा रहा है | इससे योग्य कर्मचारी चाहने वाली कम्पनियां लोकल में ही योग्य कर्मचारी को खोज सकती है | ASEEM एप और पोर्टल क्या है, फुल फॉर्म, लाभ और Online Apply Process के विषय में जानकारी प्रदान की जा रही है |

आत्मनिर्भर स्किल्ड एंप्लॉयी एंप्लॉयर मैपिंग (ASEEM) के विषय में यदि आप पूरी जानकरी प्राप्त करना चाहते है, तो आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़े …

मानव संपदा पोर्टल क्या है, सुविधाएँ, विभाग, रजिस्ट्रेशन, पूरी जानकारी

ASEEM Full Form | फुल फॉर्म

ASEEM का फुल फॉर्म Aatamanirbhar Skilled Employee Employer Mapping है| हिंदी भाषा में इसे आत्मनिर्भर स्किल्ड एंप्लॉयी एंप्लॉयर मैपिंग के नाम से जाना जाता है|

ASEEM Full Form In EnglishAatamanirbhar Skilled Employee Employer Mapping
असीम फुल फॉर्म इन हिंदीआत्मनिर्भर स्किल्ड एंप्लॉयी एंप्लॉयर मैपिंग

ASEEM पोर्टल और एप क्या है (What Is ASEEM APP And Portal)

भारत सरकार के स्किल डिवेलपमेंट मंत्रालय ने National Skill Development Corporation के साथ ASEEM पोर्टल और एप को शुरू किया है | ASEEM एप के द्वारा योग्य और स्किल्ड मजदूर अपने मोबाइल के द्वारा ही अपना डाटा अपलोड करके अपने लोकल एरिया में जॉब प्राप्त कर सकते है | जो मजदूर मोबाइल के द्वारा रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे है |

वह किसी साइबर कैफे में जाकर ASEEM पोर्टल के द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है| असीम पोर्टल की सहायता से कंपनियों के लिए कार्य करने वाले कर्मचारी उपलब्ध कराना है, इसकी सहायता से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे|  इस पोर्टल की मदद से कंपनियों को भी उनकी आवश्यकता के अनुसार कर्मचारी मिल जाएंगे|

आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट में अंतर क्या है

ASEEM के इंटरफेस

ASEEM में 3 (तीन) इंटरफेस होते है, आप अपनी आवश्यकता के अनुसार इसका प्रयोग कर सकते है

1. Employer Portal (नियोक्ता  पोर्टल)

इस इंटरफेस का निर्माण नियोक्ता को ध्यान में रख कर किया गया है | इसके द्वारा वह नियोक्ता ऑनबोर्डिंग, मांग एकत्रीकरण, उम्मीदवार चयन के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकता है और जानकारी को शेयर कर सकता है |

2. Candidate Application (आवेदन कर्ता का आवेदन पत्र)

इस इंटरफेस को प्रवासी मजदूरों के लिए तैयार किया गया है | इसके द्वारा कोई भी व्यक्ति जो जॉब प्राप्त करना चाहता है वह यहां पर आवेदन कर सकता है अथवा Candidate Application को सबमिट कर सकता है | जब आवेदक अपना आवेदन सबमिट कर देता है तो वह यही से उसे ट्रैक भी कर सकता है तथा अपनी नौकरी के सुझाव को शेयर कर सकता है|

3. Dashboard (डैशबोर्ड)

इस इंटरफेस के द्वारा रिपोर्ट को प्राप्त किया जाता है | इसमें एनालिटिक्स करने की सुविधा प्रदान की गयी है जिससे आप ट्रेंड के विषय में जानकारी और समय अवधि को देख सकते है |

एफएटीएफ (FATF) क्या है | FATF Full Form | ब्लैक लिस्ट और ग्रे लिस्ट में अंतर

AI-based ASEEM Digital Platform in Hindi

AI-based ASEEM एक डिजिटल प्लेटफार्म है | इस डिजिटल प्लेटफार्म की सहायता से रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्तियों को बहुत ही सहायता प्राप्त होगी | इस समय तक इस पोर्टल पर लगभग 20 लाख स्किल्ड प्रवासी मजदूरों के विषय में जानकारी को अपलोड कर दिया गया है | जो भी कम्पनी अपने यहाँ कर्मचारी रखना चाहते है, वह इस पोर्टल के माध्यम से मजदूरों से संपर्क कर सकते है | मजदूर भी चाहे तो वह कम्पनी से सम्पर्क कर सकते है |

ASEEM Registration Qualification

वर्तमान समय में कोरोना के कारण भारत सरकार और राज्य सरकार के द्वारा लॉकडाउन लगाया जा रहा है, जिससे कई कंपनियां बंद हो गयी है | कंपनियां बंद होने के कारण लाखों मजदूर बेरोजगार हो गए है | असीम पोर्टल के द्वारा ऐसे लोगों को रोजगार प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है | असीम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण या आईटीआई पास या अपनी ट्रेड में कार्य करने का अनुभव होना आवश्यक है |

नियोक्ताओं के समय की बचत

अभी तक नियोक्ताओं को स्किल्ड एंप्लॉयी को खोजने के लिए कई सम्पर्क सूत्रों या वेबसाइट अथवा प्राइवेट रोजगार प्रदाता संस्थाओं से सम्पर्क करना होता था | इससे नियोक्ताओं को धन और समय दोनों की हानि होती थी | इसमें भी यह निश्चित नहीं रहता था की एंप्लॉयी योग्य है कि नहीं | AI-based ASEEM Digital Platform की सहायता से वह यह सब जानकारी आसानी प्राप्त कर सकते है|

ASEEM पोर्टल में स्किल मजदूरों की मांग

ASEEM पोर्टल वह पोर्टल होगा जिस पर सभी स्किल मजदूरों की जानकारी उपलब्ध होगी है | यह मात्र एक ऐसा पोर्टल होगा जिस पर सभी योग्य और जरुरत मंद लोगों का डाटा सुरक्षित करके रखा जायेगा | इस पोर्टल और एप के द्वारा भारत में कुशल कार्यबल की मांग और आपूर्ति में आ रहे अंतर को समाप्त किया जायेगा | इसके द्वारा देश में प्रवासी मजदूरों की बिखरी हुई आबादी की स्किल मैपिंग और उन्हें उनके हुनर के अनुसार उन्हें रोजगार प्रदान किया जायेगा |

राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (NDHM) क्या है | उद्देश्य | हेल्थ आईडी | डिजि डॉक्टर

ASEEM का डेटाबेस

विदेश से भारत वापस आने वाले नागरिक और भारत के कई राज्यों में प्रवासी मजदूर के रूप में कार्य करने वाले मजदूर अपने घर वापस आ गए है | इन प्रवासी मजदूरों का डेटाबेस भारत के स्किल कार्ड में सुरक्षित किया जायेगा | इस स्किल कार्ड को ASEEM में एकीकृत किया गया है | अब ASEEM के एकीकृत डाटा के अंतर्गत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, PMKVY, शुल्क आधारित कार्यक्रम, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, सीखों और कमाओं इत्यादि योजनाओं में पंजीकृत मजदूरों को ASEEM के डेटाबेस में सम्मिलित किया जायेगा|

ASEEM से लाभ

1. इस एप और पोर्टल के द्वारा प्रवासी मजदूर को केवल एक ही स्थान से रोजगार के विषय में जानकारी प्राप्त हो जाएगी |

2. नियोक्ताओं को स्किल्ड एंप्लॉयी को खोजने के लिए अलग- अलग पोर्टल पर सर्च नहीं करना होगा |

3. इस एप के द्वारा भारत में मैनपावर की कमी से बंद पड़ी कंपनियों को पुनः चलाया जा सकता है|

4. असीम एप और पोर्टल के माध्यम से नौकरी जॉइंट करने वाले मजदूरों को कम वेतन में कार्य नहीं करना पड़ेगा |

5. इस एप से कम्पनी जॉइंट करने वाले एम्प्लाई को ESI के द्वारा स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्राप्त होगा|

ASEEM पोर्टल का संचालन किसके द्वारा किया जा रहा है

यह पोर्टल राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) और बेंगलुरु की ‘Betterplace’ कंपनी के द्वारा संचालित किया जा रहा है | इसके प्रबंधन का उत्तरदायित्व राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) का है | भारत सरकार इस पोर्टल पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है | इससे प्रवासी मजदूरों को अपने घर के समीप ही रोजगार प्राप्त होने की पूरी सम्भावना है|

NSDC (राष्ट्रीय कौशल विकास निगम) क्या है

NSDC को कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 8 और कंपनी अधिनियम 1956 की धारा 25 के अंतर्गत स्थापित किया गया है | यह एक सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी है | इसका निर्माण Public Private Partnership (PPP) मॉडल के अनुसार वित्त मंत्रालय के द्वारा किया गया है | इस कम्पनी में भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) का 49 प्रतिशत और प्राइवेट क्षेत्र की कम्पनी का 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है |

कोरोना कवच पॉलिसी क्या है | प्रीमियम | बीमा की राशि | समय अवधि | पूरी जानकारी

NSDC का उद्देश्य

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम का उद्देश्य व्यावसायिक संस्थानों की बढ़ोत्तरी करना और गुणवत्ता को बनाये रखना है, यह भारत के युवा कौशल विकास को बढ़ावा देता है|

इसके द्वारा सूचना तकनीक का उपयोग करके एक समर्थन प्रणाली का निर्माण करना है | अकुशल कामगारों को ट्रेनर अकादमियों या सहयोगी कंपनियों के द्वारा प्रशिक्षित करना है | NSDC के द्वारा कौशल भारत पोर्टल को भी शुरू किया गया है|

ASEEM Online Apply Process in Hindi

असीम पोर्टल पर आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको अपने मोबाइल या कम्प्यूटर पर ब्राउजर खोल कर गूगल में आसीम पोर्टल ऑफिशियल वेबसाइट लिखना होगा और सर्च का बटन दबाना होगा | आप इस दिए गए लिंक के माध्यम से डायरेक्ट वेबसाइट ओपन कर सकते है|

अब आपके सामने रजिस्टर् यूजर का लिंक दिया होगा आपको उस पर क्लिक करना है |

इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, यहाँ पर आपको अपने मोबाइल नंबर को डालकर ओटीपी के द्वारा मोबाइल नंबर को वेरिफाई कराना होगा | अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा|

इसके बाद आपको दोबारा लॉगिन करना होगा | अब आपके सामने एक आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा यहाँ पर आपको पूछी गयी सभी जानकारी को भरना होगा | इसके बाद आपको फ़ाइनल सबमिट करना होगा | इस प्रकार से आपका डाटा असीम पोर्टल पर सेव हो जाएगा | कुछ समय के पश्चात आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस या कॉल के द्वारा नौकरी की सूचना प्रदान की जाएगी |

ASEEM Portal Official Website :- यहाँ क्लिक करें

नैटग्रिड (NATGRID) क्या है | NATGRID Full Form | एजेंसियां और सर्विस प्रोवाइडर

Scroll to Top