एनडीटीवी (NDTV) का क्या मतलब है | फुल फॉर्म | संस्थापक | इतिहास

भारत में एनडीटीवी (NDTV) एक बहुप्रचलित नाम है | मीडिया जगत में यह एक बहुत ही प्रसिद्ध नाम है | इस मीडिया कंपनी से बहुत ही जाने- माने पत्रकार जुड़े हुए है, जोकि भारत और देश- विदेश की खबर जनता तक पहुँचाते रहते है | अधिकतर लोग इसे एनडीटीवी (NDTV) के नाम से ही जानते है | अधिकांश व्यक्तियों को एनडीटीवी फुल फॉर्म के विषय में जानकारी नहीं है, यदि आप इसके फुल फॉर्म और एनडीटीवी क्या है, के बारे में जानना चाहते है, तो इस पेज पर एनडीटीवी (NDTV) का क्या मतलब है, फुल फॉर्म, संस्थापक और इतिहास के बारे में यहाँ पूरी जानकारी दी जा रही है|

कोको द्वीप समूह क्या है?  

एनडीटीवी फुल फॉर्म (NDTV Full Form in Hindi)

NDTV का फुल फॉर्म New Delhi Television है, हिंदी भाषा में इसे ‘नई दिल्ली टेलीविजन’ के नाम से जाना जाता है | पूरे भारत में इसके 23 से अधिक कार्यालय और स्टूडियों है | यह सभी दिन रात कार्य करके टीवी के माध्यम से हमें लेटेस्ट जानकारी प्रदान करते रहते है | यह एक देशव्यापी और एक विश्वासपात्र चैनल है | इस पर दिखाई गयी खबरें देश की राजनीति को प्रभावित करती है |

NDTV Full Form in EnglishNew Delhi Television
एनडीटीवी फुल फॉर्म इन हिंदीनई दिल्ली टेलीविजन

मौसम मोबाइल ऐप (Mausam Mobile App) क्या है | डाउनलोड प्रोसेस | मौसम की जानकारी

एनडीटीवी का क्या मतलब है (What Is NDTV)

एनडीटीवी एक भारतीय टेलीविजन मीडिया कंपनी है | यह भारत का पहला और सबसे बड़ा निजी टीवी चैनल है | इस चैनल के माध्यम से देश में चल रहे वर्तमान मामलों पर विशेषज्ञों के द्वारा चर्चा का आयोजन किया जाता है | चर्चा में वर्तमान मामलों के कई पहलु सामने आते है, जिससे समस्या के समाधान की विस्तृत जानकारी मिलती है |

एनडीटीवी के संस्थापक (Founder Of NDTV INDIA)

एनडीटीवी के संस्थापक राधिका राय (Radhika Rai) और प्रणय रॉय (Prannoy Roy) है | इसकी स्थापना वर्ष 1988 में की गयी थी | इसकी शुरुआत भारत के चुनाव की लाइव कवरेज के साथ की गयी थी | वर्तमान समय में NDTV भारत में समाचार, करंट अफेयर्स और एंटरटेनमेंट टेलीविजन के क्षेत्र में सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है |

ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन रिन्यू कैसे करें | प्रोसेस | दस्तावेज | पूरी जानकारी

एनडीटीवी के समझौते (NDTV Deal)

एनडीटीवी ने वर्ष 1998 स्टार के साथ एक समझौता किया | इस समझौते के बाद एनडीटीवी भारत का सबसे पहला 24 घंटे प्रसारित होने वाला चैनल बन गया था | इसी समय एनडीटीवी ने बीबीसी के साथ हाथ मिला लिया | इसने बीबीसी इण्डिया के लिए 80 प्रतिशत सामग्री का उत्पादन किया था | वर्ष 1998 में एनडीटीवी को ऑनलाइन लांच कर दिया गया था |

एनडीटीवी का इतिहास (History Of NDTV INDIA)

NDTV की उन्नति की यात्रा इस प्रकार है-  

  • वर्ष 1989 में भारत के शीर्ष पांच कार्यक्रमों में से एक The World This Week की शुरुआत की गयी |
  • वर्ष 1990 में इसके द्वारा वार्षिक केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण किया गया |
  • 31 अगस्त 1994 को NDTV को निगमन प्रमाण पत्र के द्वारा निजी सीमित से सार्वजनिक सीमित कंपनी में परिवर्तित कर दिया गया
  • वर्ष 1997 में इसने STAT, NTVI के साथ एक अनुबंध किया जिसके फलस्वरूप यह 24 घंटे के समाचार चैनल के रूप में कार्य करना शुरू कर दिया |
  • एशियाई टेलीविजन पुरस्कार NDTV को प्रदान किया गया था, इसके द्वारा स्टार समाचार के लिए बीडीए अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार को भी प्राप्त किया गया |
  • वर्ष 2000 में इसने हिंदी में यस मंत्री जैसे गैर-समाचार कार्यक्रमों को शुरू किया |
  • वर्ष 2001 में इसने तमिल समाचार कार्यक्रमों के लिए विजय टीवी के साथ एक अनुबंध करके 6 हीरो होंडा आईटीए अवार्ड प्राप्त किये |
  • 14 अप्रैल 2003 को इसके द्वारा NDTV 24×7 और NDTV इंडिया समाचार चैनलों को शुरू किया गया|
  • वर्ष 2004 में यह एक स्वतंत्र समाचार प्रसारक के रूप में विख्यात हो गया | यह वर्ल्डस्पेस के साथ एयर न्यूज़ के साथ जुड़ गया |
  • 17 जनवरी 2005 को इसने बिजनेस चैनल NDTV PROFIT को लांच कर दिया |
  • वर्ष 2006 में इसने करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शंस के साथ साझेदारी कर ली |
  • वर्ष 2007 में इसने भारत के प्रथम Metro Nation शहर चैनल का प्रारम्भ किया |

बिना एटीएम कार्ड के ATM से पैसे कैसे निकाले, कार्ड-लेस कैश विड्रॉल इन हिंदी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top