नवंबर 2021 में चंद्र ग्रहण कब लगेगा | Last Lunar Eclipse 2021 in India

Last Lunar Eclipse 2021 Date & Timing – वर्ष 2021 में पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगा था, हालाँकि यह भारत में बिल्कुल न के बराबर दिखाई दिया था और इसी वर्ष नवंबर और दिसंबर इसी लिहाज से काफी अहम् होनें वाले है|  पंचाग के मुताबिक इस वर्ष का अंतिम चन्द्र ग्रहण (Lunar Eclipse) 19 नवम्बर को लगेगा |  ज्योतिषियों (Astrologers) का कहना है, कि 19 नवंबर को लगनें वाला चंद्रग्रहण आंशिक होगा। इसका सीधा मतलब यह है, कि 19 नवंबर 2021 को चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल (Sutak Period) नहीं लगेगा।

हिन्दू धर्म के अनुसार ऐसी मान्यता है, कि सूतक काल में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य (Auspicious Work) नहीं किये जाते है | यहाँ तक कि चन्द्र ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते है | खासकर गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) को सूतक काल के दौरान विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है | दरअसल गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण देखना वर्जित होता है। नवंबर 2021 में चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण कब लगेगा, इसके बारें में आपको यहाँ पूरी जानकारी विधिवत रूप से प्रदान की जा रही है |

दुनिया में सबसे गरीब देश कौन से है | दुनिया में सबसे अधिक अनाथ बच्चे

नवंबर 2021 में कब लगेगा चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse in November 2021)

Chandra Grahan 2021 Date & Timing – वर्ष 2021 का अंतिम चन्द्र ग्रहण 19 नवंबर को दोपहर लगभग 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और यह सायं 5 बजकर 33 मिनट पर समाप्त होगा। ज्योतिषियों के मुताबिक यह चंद्र ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा इसलिए इसे भारत सहित प्रशांत महासागर (Pacific Ocean), अमेरिका (America), ऑस्ट्रेलिया (Australia) और उत्तरी यूरोप (Northern Europe) में देखा जा सकेगा ।

हालाँकि भारत में धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, चंद्र ग्रहण या सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) दोनों ही घटनाएँ अशुभ मानी जाती है | जबकि साइंटिस्ट से एक प्रकार से खगोलीय घटना (Celestial Event) मानते हैं ।  जबकि धर्मिक मान्यताओं के आधार पर दोनों प्रकार के ग्रहण के दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है । यहाँ तक कि इस दौरान पूजा-पाठ करना भी मना होता है | भारत में लगभग सभी स्थानों पर चंद्र ग्रहण या सूर्य ग्रहण के समय मंदिर में पूजा-पाठ न करनें के साथ ही मंदिरों के कपाटों को पूरी तरह से बंद कर दिया जाता है।

सुबह जल्दी उठने की आदत कैसे डाले, जानिये ये 10 तरीके

  • 19 नवंबर 2021 को लगनें वाला चंद्र ग्रहण इस वर्ष का अंतिम चन्द्र ग्रहण होगा |
  • ज्योतिषियों के मुताबिक, 19 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण वृष राशि में लगेगा। ऐसे में जिन लोगो की राशि वृष है, उन्हें विशेष रूप से सावधानी बरतने की जरूरत है ।
  • वर्ष 2021का अंतिम चंद्र ग्रहण भारतीय समय के मुताबिक यह मध्यान्ह लगभग 11 बजकर 30 मिनट पर लगेगा और सायं 5 बजकर 33 मिनट पर समाप्त होगा ।  

4 दिसंबर 2021 को लगेगा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse will happen on 4th December 2021)

पंचाग के मुताबिक, 19 नवंबर 2021 को चंद्र ग्रहण और 4 दिसंबर 2021 को सूर्य ग्रहण लगेगा | हालाँकि इस वर्ष के अंतिम सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा, दरअसल यह खगोलीय घटना को दक्षिण अमेरिका (South America), अंटार्कटिका (Antarctica), ऑस्ट्रेलिया (Australia) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में देखा जा सकेगा |

पेगासस (Pegasus) क्या है | Pegasus Spyware से जासूसी कैसे होती है

चंद्र ग्रहण क्या होता है (What is A Lunar Eclipse)

दरअसल चन्द्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना (Celestial Event) है, जब सूर्य और चंद्रमा के मध्य पृथ्वी आ जाती है और इस दौरान जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया से गुजरता है, तो इसे चंद्र ग्रहण कहते है। चंद्रग्रहण सिर्फ पूर्णिमा के दिन ही होता है | आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पड़ रही है और इस चन्द्र ग्रहण को देश के अधिकांश भागों में नही दिखाई देगा | हालाँकि असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ भागों में कुछ ही समय के लिए दिखाई देनें की संभावना है |

आप भारतवासी है और तिरंगे का सम्मान करते है तो ये बाते आपको पता होनी चाहिए

सूर्य ग्रहण क्या होता है (What is Solar Eclipse)

जब सूर्य और पृथ्वी के बीच से चंद्रमा गुजरता है अर्थात जब जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है, तो चंद्रमा की छाया पड़ने से सूर्य का कुछ भाग कुछ समय के लिए छिप जाता है, तो इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहते है | दूसरे शब्दों में सूर्य की परिक्रमा पृथ्वी करती है और पृथ्वी की परिक्रमा चन्द्रमा करता है | कभी-कभी चन्द्रमा परिक्रमा करते-करते सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है. ऐसे में सूर्य की रौशनी रुक जाती है, जिससे पृथ्वी पर हल्का सा अँधेरा छा जाता है, इस प्रकार की घटना को सूर्य ग्रहण कहते है |

NASA Eclipse Website – Click Here

कोरोना वायरस के कुल कितने वैरिएंट्स हैं, जानिए कौन कितना खतरनाक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top