हैलोवीन (Halloween) क्या है | इतिहास | महत्व | मनाने के तरीका

हैलोवीन (Halloween) क्या है – भारत सहित दुनिया भर में विभिन्न प्रकार के त्यौहार मानाये जाते है| जिसमें से होली, दीपावली, दशहरा, रक्षा बंधन आदि शामिल है| सबसे खास बात यह है, कि इन सभी त्योहारों के बारें में हम सभी लोग अच्छी तरह से परिचित है| लेकिन आज हम आपको एक ऐसे त्यौहार के बारें में बता रहे है, जिसे भूतों और बुरी आत्माओं को डराने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस खास त्यौहार का नाम हैलोवीन है और यह फेस्टिवल प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को मनाया जाता है|  हैलोवीन (Halloween) क्या है, इसका इतिहास, महत्व और इस त्यौहार को मनाने के तरीके के बारें में आपको यहाँ पूरी जानकारी विस्तार से दे रहे है|

नवंबर 2021 में चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण कब लगेगा, यहाँ पढ़े पूरी जानकारी

हैलोवीन क्या है (What Is Halloween)

हैलोवीन पश्चिमी देशों के प्रमुख त्यौहारो में से एक है, इस त्यौहार को मुख्य रूप से 31 अक्टूबर को मनाया जाता है| इस त्यौहार को मनाने का मुख्य उद्देश्य पूर्वजों की आत्मा की शांति प्रदना करना है| यदि देखा जाये, तो लोग सभी प्रकार के फेस्टिवल में नए-नए वस्त्र पहनते हैं लेकिन यह एक ऐसा त्यौहार है जिसमें लोग ऐसे वस्त्रों को धारण करते है, जो बहुत ही डरावनें होते है| दरअसल इस प्रमुख फेस्टिवल को दुनिया भर में कई देशों में ईसाई और गैर-ईसाई लोगो द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता हैं| हैलोवीन या हल्लोवे को ऑलहेलोवन के रूप में भी जाना जाता है, जिसका अर्थ ‘पवित्र शाम’ होता है|

Jio और Airtel के 5G नेटवर्क में फ़ास्ट स्पीड किसकी होगी, यहाँ पढ़े पूरी डिटेल

हैलोवीन का इतिहास (History Of Halloween )

पहली बार हैलोवीन शब्द का इस्तेमाल 16वीं शताब्दी (16th Century) में हुआ था। जबकि हैलोवीन से सम्बंधित कई कहानियां प्रचलित है| ऐसे माना जाता है, कि अन्नदाता अर्थात किसान लोग अपनी फसलों को बुरी आत्माओं से बचानें के लिए भुतिया अर्थात डरावनें कपड़े पहनते है| इन डरावने कपड़े पहनने का मुख्य उद्देश्य बुरी आत्माओं को डराकर भगाना है| हालाँकि समय के साथ-साथ कहानियां और इसे मनाने का तरीका बदलता चला गया|

वही दूसरी ओर मान्यता है, कि फसल कटाई का अंतिम दिन 31 अक्टूबर माना गया है| इस फसल कटाई के दिन हम सभी के पूर्वजों की आत्माएं फसल की कटाई में हाथ बटाने के लिए आती हैं।  जबकि आज के दौर में यह त्यौहार युवाओं के लिए एक मस्ती भरा दिन होता है, क्योंकि आज के उन्हें एक दूसरे को डराने का अच्छा अवसर प्राप्त होता है|        

हालाँकि वर्तमान समय में इस त्यौहार की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। मुख्य रूप से यह त्यौहार आयरलैंड, अमेरिका, कनाडा, प्युर्तोरिको, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में प्रासंगिक रूप से मनाया जाता था लेकिन धीरे-धीरे दुनिया के कई मुल्कों में इसे मनाया जाने लगा।

जीवन प्रमाण पत्र क्या होता है | Digital Life Certificate Online Apply in Hindi 

कद्दू से कलाकृतियां बनानें की परंपरा (Tradition of Making Art from Pumpkin)

इरिश लोक कथाओं के अनुसार हेलोवीन पर जैक ओ-लैंटर्न बनाने का चलन है। इसे आप इस तरह से समझ सकते हैं, कि खोखले कद्दू में आंख, नाक और मुंह बनाकर अंदर मोमबत्ती रखते हैं। ताकि अंधेरे में यह डरावने दिखाई दें। इसके बाद सभी कद्दुओं को दफना दिया जाता है। हेलोवीन के अवसर पर जश्न का आयोजन होता है। तोहफे बांटे जाते हैं। बच्चों को चॉकलेट और टाफियां दी जाती हैं। दोस्त मिलकर एप्पल बोबिंग गेम भी खेलते हैं। वैसे हम आपको बता दें कि हेलोवीन को Hallows Eve, All halloween, All Saints Eve, All Hallow Evening के नाम से भी जाना जाता है।

Whatsapp से पैसे ट्रांसफर कैसे करे | रजिस्टर और पैसे भेजने का तरीका

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top