यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन कैसे करे | UP Dhan Kharid Online Registration 2021

UP Dhan Kharid Registration Kaise Kare – भारत के राज्यों में जनसँख्या के मामले में उत्तर प्रदेश का नाम पहले स्थान पर आता है| सबसे खास बात यह है, कि यहाँ की अधिकांश जनसँख्या ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है और कृषि कार्यों पर निर्भर है| कहनें का आशय यह है, कि इनकी आय का स्त्रोत कृषि है| उत्तर प्रदेश में मुख्य रूप से गेहूं, धान आदि फसलों का उत्पादन भारी मात्रा में होता है| ऐसे में आप अनुमान लगा रहे होंगे कि यहाँ के किसानों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी परन्तु हकीकत कुछ और ही है|

फसलों के बेहतर उत्पादन के बावजूद भी किसानों के समक्ष सबसे बड़ी समस्या उतपादन को बेचनें में आती है| जिसके कारण किसान अपनी फसलों को औने-पौने दामों में बेचनें के लिए विवश होते है| किसानों की इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी नें एक ऑनलाइन पोर्टल को लांच किया है| अब किसान भाई इस पोर्टल के माध्यम से अपनी फसलों को सरकारी रेट पर बेंच सकते है परन्तु इसके लिए किसानों को पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा|  यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन कैसे करे, इसके बारे में आपको यहाँ पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है|

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) क्या है                     

सरकारी धन खरीद 1 अक्तूबर, 2021 से प्रारंभ

धान का समर्थन मूल्य (कॉमन धान)रु० 1940 प्रति कुंतल 
धान का समर्थन मूल्य (ए ग्रेड)रु० 1960 प्रति कुंतल 

धान की क्रय अवधि

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में – 01.10.2021 से 31.10.2021तकबरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, झाँसी, लखनऊ संभाग (हरदोई,लखीमपुर)         
पूर्वी उत्तर प्रदेश में – 01.11.2021 से 28.02.2022 तकप्रयागराज, मिर्जापुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी एवं लखनऊ संभाग (लखनऊ, सीतापुर, रायबरेली, उन्नाव)      

महत्वपूर्ण जानकारी

  • 100 कुंतल तक धान विक्रय भूमि सत्यापन से मुक्त किया गया है|
  • अब किसान भाई सोमवार से शनिवार तक अपनें पंजीकरण प्रपत्र में सत्यापित धान की मात्रा की सीमा तक टोकन प्राप्त कर केन्द्रों पर धान की बिक्री कर सकते है|
  • किसान भाई अब अपनें जनपद या नजदीकी जिले के किसी करी केंद्र से टोकन प्रपात कर धान बिक्री कर सकेंगे, लेकिन यदि कोई किसान किसी केंद्र पर एक बार अपना धान बेंच लेता है, तो अगली बार उतापादित धान की शेष मात्रा उसी केंद्र पर विक्रय करनी होगी|

यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन 2021 क्या है (UP Dhan Kharid Online  Registration 2021)

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लांच किये गये इस पोर्टल की सहायता से प्रदेश के किसान भाई अपनी धान को फसलों अर्थात उत्पादन को सरकारी मूल्यों पर विक्रय करनें के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करनें के पश्चात बड़ी आसानी से बेंच सकते है|  आपको बता दें, कि वर्ष 2021 के लिए सरकार नें 70 लाख मीट्रिक टन धान क्रय करनें का टारगेट बनाया है| इसके साथ ही किसान भाइयों को किसी प्रकार की असुविधा से बचनें के लिए राज्य भर में 4000 (Four Thousand) से अधिक धन क्रय केंद्र स्थापित किये जायेंगे|

यूपी पंचामृत योजना क्या है | लाभ | उद्देश्य | पात्रता मानदंड

सरकार नें किसानों की धन की फसल खरीदनें के लिए समर्थन मूल्य 1 हजार 940 रुपये प्रति कुंतल और A ग्रेड के धान के लिए 1 हजार 960 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित कर दिया है। यदि आप भी अपनी धान की फसल सरकार को विक्रय करना चाहते है, तो आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश धन खरीद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा| यदि आपको पोर्टल पर पंजीकरण करनें सम्बंधित जानकारी नही है, तो आप अपनें समीप के किसी ग्राहक सेवा केंद्र पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते है|

स्माम (SMAM) किसान योजना क्या है?      

धान खरीद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की तिथियाँ (Important Dates for Registration on Portal)

स्कीम  का नामउत्तर प्रदेश धान खरीद रजिस्ट्रेशन 2021
डिपार्टमेंट का नामउत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग
लाभार्थीयूपी के सभी किसान
धान खरीद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन डेट16 अगस्त 2021
धान खरीदनें की समय अवधि01 अक्टूबर 2021 से 31 जनवरी 2022 (पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में) तथा 01 नवम्बर 2021 से 28 फ़रवरी 2022 (पूर्वी उत्तर प्रदेश में)
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
अधिकारिक पोर्टल का नामwww.fcs.up.gov.in

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना क्या है

यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन से फायदे (Benefit from UP Dhan Kharid Registration)

कड़ी मशक्कत के बाद जब किसान की फसल अच्छी होती है, तो किसान मन ही मन काफी खुश होते है और जब किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नही मिलता है, तो वह काफी मायूस हो जाते है| दरअसल किसानों को अपनी फसल विक्रय के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ती थी| वह इस बात की जानकारी करते थे, किस मंडी में अपनी फसल बेचनें पर उन्हें अधिक लाभ प्राप्त होगा| इसके बावजूद किसानों के साथ छल हो जाता था| हालाँकि सरकार द्वारा पोर्टल शुरू करनें से अब उन्हें इधर-उधर जाने की आवश्यकता नही होगी| उत्तर प्रदेश धान खरीद रजिस्ट्रेशन के माध्यम से किसानों को अपनी फसल के अच्छे दाम मिलनें के साथ ही उनके समय की बचत भी होगी| 

किसान क्रेडिट कार्ड योजना क्या है ? लाभ | पात्रता | दस्तावेज | ऑनलाइन आवेदन

यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन हेतु डाक्यूमेंट्स (UP Dhan Kharid Registration Documents)

  • किसान का आधार कार्ड या फोटोयुक्त पहचान पत्र
  • कमप्यूटराइज़्ड खतौनी जिसमें खाता नम्बर दर्ज होना चाहिए
  • बैंक पासबुक की छाया-प्रति, जिसमें सम्बंधित किसान की पूरी जानकारी दर्ज हो 
  • किसान का पासपोर्ट साइज फोटो

यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (UP Dhan Kharid Registration Process)

1. यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन के लिए आपको खाद्य एवं रसद विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ अथवा आप इस डायरेक्ट लिंक  की सहायता से सीधे होम पेज पर जा सकते है|

2. होम पेज पर आपको धान खरीद रजिस्ट्रेशन से सम्बंधित जानकारियां दिखाई देंगी, जिसे आपको पढ़कर समझना होगा|

3. अब आपको ‘पंजीकरण प्रपत्र’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा|

4. अब आपके सामनें के फॉर्म ओपन होगा, जहाँ किसान को अपना मोबाइल नंबर भरनें के बाद कैप्चा कोड दर्ज कर ‘आगे बढ़े’ पर क्लिक करे|

5. अब एक नई विंडो में किसान रजिस्ट्रेशन फार्म ओपन होगा, जिसमें सर्वप्रथम कृषक को  व्यक्तिगत विवरण दर्ज करना होगा|

6. अगले स्टेप में कृषक को अपनी जमीन से सम्बंधित जानकारी दर्ज करनी होगी|

7. तीसरे स्टेप में कृषक को अपनें स्थायी निवास से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी होगा|

8. सबसे अंत में किसान को अपने बैंक खाते से सम्बंधित जानकारी भरनी होगी|

9. फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी भरनें के बाद आपको अधिकारिक वेबसाइट पर स्टेप 5 पंजीकरण लॉक पर जाकर सभी जानकारी भरनें के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को लॉक कर दें|

10. अब आपको स्टेप 6 में फाइनल प्रिंट पर क्लिक करना होगा, रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट प्राप्त करनें के बाद सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स के साथ किसान धान क्रय केंद्र पर जाएँ| इसके पश्चात आगे की सभी प्रक्रियाओं की जानकारी केंद्र में उपस्थित कर्मचारियों द्वारा प्रदान की जाएगी|

प्रधानमंत्री सोलर पैनल योजना क्या है | पात्रता | लाभ | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

धान खरीद रजिस्ट्रेशन फॉर्म में गलती कैसे सुधारे (How To Correct Mistake in Registration form)

किसान रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में यदि आपसे कोई गलती हो गयी है, तो आप इसमें सुधार कर सकते है, इसके लिए स्टेप्स इस प्रकार है-  

1. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सुधार करनें के लिए आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|

2. होम पेज पर आपको स्टेप-4 के अंतर्गत ‘पंजीकरण संशोधन’ का विकल्प शो होगा , आपको इस आप्शन पर क्लिक करना होगा|

3. पोर्टल पर पंजीकरण के समय दिए गये मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरनें के बाद ‘आगे बढ़े’ पर क्लिक करे और अपने रजिस्ट्रेशन फार्म में गलती को सही करे |

यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन Help line Number

यदि किसी किसान को यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन करनें में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, तो वह टोल फ्री नम्बर 18001800150 कॉल कर अपनी समस्या बता कर उसका समाधान प्राप्त कर सकते है|  

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) क्या है | पात्रता | दस्तावेज़ | आवेदन प्रकिया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top