दुनिया में सबसे गरीब देश कौन से है | दुनिया में सबसे अधिक अनाथ बच्चे

Top 10 Poorest Countries In The World – गरीबी एक ऐसी मानवीय स्थिति है, जो मनुष्य के जीवन में दु:ख, दर्द और निराशा लाती है। किसी भी व्यक्ति के जीवन में पैसे की कमी गरीबी है| गरीबी एक बच्चे को बचपन में स्कूल में प्रवेश करने में असमर्थ बना देती है और एक दुखी परिवार में अपना बचपन व्यतीत होता है। गरीबी के कारण एक ऐसी स्थिति बनती है, जिसमें लोग पर्याप्त आय प्राप्त करने में असफल हो जाते हैं, इसलिए वह दैनिक जीवन में उपयोग होनें वाली आवश्यक चीजें नहीं खरीद पाते हैं। एक गरीब व्यक्ति बिना किसी सुविधा के अपना जीवन यापन करता है, जैसे कि दो वक्त का खाना, पीने का साफ पानी, कपड़े, घर, उचित शिक्षा आदि । दुनिया में सबसे गरीब देश कौन से है और दुनिया में सबसे अधिक अनाथ बच्चों से सम्बंधित पूरी जानकारी आपको यहाँ प्रदान की जा रही है|

शेयर मार्केट (Share Market in Hindi) क्या है, जानिए हिंदी में

दुनिया में सबसे गरीब देश (Poorest Country In The World)

वर्तमान समय में जनसंख्या की निरंतर वृद्धि से गरीबी का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा हैं| यह समस्या किसी एक देश की नहीं है,  बल्कि यह एक वैश्विक समस्या है| आज दुनिया के कुछ ऐसे देश है, जहां की स्थितियां गरीबी के कारण बेहद ख़राब हैं| यहां के लोगों का रहना-खाना पूरी तरह से दयनीय हैं|

पूरी दुनिया में हैती सबसे गरीब देश है| इस देश में गरीबी से लोगो की ऐसी स्थिति है, कि वहां कीचड़ में नमक मिलाकर रोटियां बनाई जाती हैं| यहाँ लोग मिट्टी में नकम और पानी मिलाकर रोटी की लोई तैयार करते हैं, जिसके बाद वह धूप में रोटी का आकार देकर सूखने के लिए रख देते हैं, जिसके बाद यहां के लोग और बच्चे नकम में मिली रोटी खाते हैं| हैती की कुल आबादी लगभग एक करोड़ है, जिसमें 30 लाख लोगों तक खाना नहीं पहुंच पाता है| इस देश की बड़ी समस्या भुखमरी है, यहां लोग कुपोषित के शिकार हैं, भुखमरी के कारण ही यहां के लोग कीचड़ में नमक मिलाकर रोटियां खाते हैं|

QR कोड क्या है ठगों से कैसे रहें सावधान | QR Code Scams

हैती की अर्थव्यवस्था (Haiti’s Economy)

हैती कॉफी, तेल और कोकोआ भी निर्यात करता है। हैती के उद्योग में पर्यटन, चीनी शोधन, वस्त्र, सीमेंट शामिल हैं। यहाँ के  लगभग 79% लोग ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करते है|

जुआ खेलने का बेहद शौक (Fond Of Gaming)

हैती के लोगों को जुआ का बेहद शौक है । यहां की अर्थव्यवस्था बहुत ही कमजोर होनें के कारण लोगों की दिलचस्पी बढ़ जाती है। यहां के लोगो का विश्वास है, कि देवताओं का भाग्य है और जैसे जब वह लॉटरी या अन्य तरीकों से जुआ पर पैसे डालना चाहते हैं, तो वह उम्मीद करते हैं कि देवता जीतने वाली संख्या की भविष्यवाणी करेंगे, और उनका भाग्य खुल जाएगा।

दुनिया में सबसे अधिक अनाथ बच्चे (Most Orphaned Children In The World)

हैती में दुनिया के किसी भी देश के अनाथ बच्चों का सबसे अधिक प्रतिशत है। वर्ष 2010 में आए भूकंप से पहले, संयुक्त राष्ट्र का अनुमान था, कि हैती में 4 लाख 30 हजार अनाथ बच्चे थे। अब यह संख्या और बढ़ने की आशंका है,विश्व की कई संस्थायें इन बच्चों के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रही हैं।

रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट क्या है | सीआरआर | एसएलआर | पूरी जानकारी

मुर्गों की लड़ाई है खास

हैती मुर्गों की लड़ाई काफी लोकप्रिय है। यहाँ आज भी लोग मनोरंजन के पारंपरिक तरीकों पर विश्वास करते हैं। मुर्गों की लड़ाई जिसका मुर्गा जीतता है, उसका विजेता 67 डॉलर घर ले जाता है। यह वहां किसी के लिए लगभग एक महीने का वेतन है। अर्थव्यवस्था में पर्यटन अहम हिस्सा है। यहां प्रतिवर्ष लगभग 10 लाख पर्यटक आते हैं।

दुनिया के सबसे गरीब देशों की सूची (List Of Poorest Countries In The World)

1. हैती (Haiti)

हैती को दुनिया का सबसे गरीब देश माना जाता है| यहाँ की कुल जनसँख्या के लगभग 77 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते है| यहां पर 59 प्रतिशत जनसँख्या के 2.42 डॉलर प्रतिदिन से कम कमाने और 24 प्रतिशत जनसँख्या के 1.23 डॉलर प्रतिदिन से कम पर गुजारा करने के कारण इस देश को विश्व में सबसे अधिक गरीब माना गया है।

गरीबी की दर (Poverty Rate) 77 प्रतिशत
जनसंख्या (Population) 1.06 करो़ड़
सकल घरेलू उत्पाद(GDP) 8.259 अरब डॉलर
प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद 846 डॉलर

2. इक्वोटोरियल गिनी (Equatorial Guinea)

इस देश की लगभग 76.8 प्रतिशत जनसँख्या गरीबी रेखा के नीचे जीवन- यापन करती है। जबकि यह एक तेल समृद्ध देश है, इसके बावजूद इस देश में जीवन प्रत्याशा काफी कम होनें के साथ ही यहाँ प्रारंभिक शिक्षा में नामांकन दर सिर्फ 57.4 प्रतिशत ही है।

गरीबी की दर(Poverty rate) 76.8 प्रतिशत
जनसंख्या (Population) 12.22 लाख
सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 11.638 अरब डॉलर
प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद 14 हजार 176 डॉलर

3. जिम्बाब्वे (Zimbabwe)

जिम्बाब्वे की 72 प्रतिशत तक जनसंख्या गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करती है। वर्ष 2008 में एक अमेरिकी डॉलर का मूल्य 4 लाख ज़िम्बाब्वे डॉलर तक पहुँच गया था। इस देश ने अपने देश मे दूसरे देश की मुद्रा को चलने की अनुमति दे रखी है।

गरीबी की दर(Poverty rate)72 प्रतिशत
जनसंख्या (Population)1.61 करोड़
सकल घरेलू उत्पाद (GDP)16.28 करोड़
प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद1071 डॉलर

POCSO Act क्या है | पॉक्सो एक्ट के प्रावधान | पॉक्सो एक्ट का फुल फॉर्म

4. कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (Democratic Republic of The Congo)

यह अफ्रीका महाद्वीप के सबसे गरीब देशों में गिना जाता है| यहाँ  प्रति व्यक्ति सकल घरेलु उत्पाद 474 डॉलर है। यहां पर गरीब दर 71.3 प्रतिशत है।

गरीबी की दर(Poverty rate) 71.3 प्रतिशत
जनसंख्या (Population) 8.22 करोड़
सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 41.098 डॉलर
प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद 474 डॉलर

5. स्वाजीलैंड (Swaziland)

स्वाजीलैंड अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिण में स्थित है| इस देश में पूरे विश्व में सबसे अधिक एचआईवी और एड्स के रोगी है। इस देश की गरीबी दर लगभग 69.2 प्रतिशत है।

गरीबी की दर(Poverty rate) 69.2 प्रतिशत
जनसंख्या (Population) 10.67 लाख
सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 3.938 अरब डॉलर

6. इरित्रिया (Eritrea)

दुनिया के गरीब देशों की लिस्ट में इरित्रिया 6वें नंबर पर आता है| इरित्रिया अफ्रीका महाद्वीप के समीप हॉर्न ऑफ अफ्रीका (Horn Of Africa) में स्थित है| यदि हम इस देश की जीडीपी की बात करे तो यहाँ की जीडीपी 6.5 अरब डॉलर है। आपको बता दें, कि इरित्रिया की जनसँख्या 58 लाख से अधिक है। अफ्रीकी देश इरीट्रिया में विवाह को लेकर सबसे अलग कानून है| यहाँ के पुरुषों के लिए दो शादियाँ करना अनिवार्य है, यदि वह ऐसा नही करते है, तो उन्हें  कैद के साथ ही उम्र कैद की सजा हो जाती है|

गरीबी की दर(Poverty rate) 69 प्रतिशत
जनसंख्या (Population) 58.69 लाख
सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 6.5 अरब डॉलर
प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद 844 डॉलर

नई शिक्षा नीति 2020 क्या है कब लागू होगी ?

7. मेडागास्कर (Madagascar)

मेडागास्कर हिंद महासागर में स्थित कई छोटे-छोटे द्वीपो से मिलकर बना है। इस देश की 69 प्रतिशत तक की आबादी प्रति दिन 1 डॉलर से कम की आय पर जीवन यापन करती है। इसकी गरीब दर 68.7 प्रतिशत है।

गरीबी की दर(Poverty rate)68.7 प्रतिशत
जनसंख्या (Population)2.44 करोड़
सकल घरेलू उत्पाद (GDP)10.3 अरब डॉलर
प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद531 डॉलर

8. बुरूंडी (Burundi)

बुरूंडी मानव विकास सूचकांक रैंक में सबसे निचले पायदान पर स्थित है। यह देश पूर्वी अफ्रीका में स्थित है। इस देश की गरीबी दर 66.9 प्रतिशत है। इस देश की लगभग 65 प्रतिशत लोग रोजाना एक से भी कम आय के आधार पर अपना जीवन निर्वाह करते है|

गरीबी की दर(Poverty Rate)66.9 प्रतिशत
जनसंख्या (Population)1.11 करोड़
सकल घरेलू उत्पाद (GDP)2.74 अरब डॉलर
प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद819 डॉलर

वायु प्रदूषण में PM 2.5 और PM10 क्या है | पर्टिकुलेट मैटर | शुद्ध वायु का मिश्रण

9. सिएरा लियॉन (Sierra Leone)

सिएरा लियॉन की जीवन प्रत्याशा 47.4 प्रतिशत है, जो कि दुनिया में सबसे कम है। इस देश की गरीबी दर 66.4 प्रतिशत है।

गरीबी की दर(Poverty Rate)66.4 प्रतिशत
जनसंख्या (Population)70.75 लाख
सकल घरेलू उत्पाद (GDP)4.08 अरब डॉलर
प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद623 डॉलर

10. साओटोम और प्रिंसिपे (Saotome and Principe)

इस देश की गरीबी की दर 66.2 प्रतिशत है।आधिकारिक तौर पर डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आफ साओ तोमे और प्रिंसेप,गिनी की खाड़ी में पुर्तगाली भाषी द्वीप एक देश है।

गरीबी की दर(Poverty Rate)66.2 प्रतिशत
जनसंख्या (Population)19 हजार 428
सकल घरेलू उत्पाद (GDP)355 मिलियन डॉलर
प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद1 हजार 668 डॉलर

फोन टैपिंग (Phone Tapping) क्या है | यह कैसे होती है | नियम | अधिकार

3 thoughts on “दुनिया में सबसे गरीब देश कौन से है | दुनिया में सबसे अधिक अनाथ बच्चे”

  1. Pingback: भारत के शहरों की लिस्ट | नगर निगम | स्मार्ट सिटी | यहाँ देखे पूरी डिटेल

  2. Pingback: चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) क्या होता है | नवंबर 2021 में चंद्र ग्रहण कब लगेगा  

  3. Pingback: नवंबर 2021 में चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण कब लगेगा, यहाँ पढ़े पूरी जानकारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top