उत्तर प्रदेश में कितने मंडल है, उनके नाम और जिलों की सूची

उत्तर प्रदेश में कितने मंडल है (Divisions in Uttar Pradesh) – उत्तर प्रदेश भारत के उन राज्यों में से एक है, जो सौंदर्य की दृष्टि से भारत और इसके समृद्ध इतिहास को परिभाषित करता है| यह वह भूमि है, जहाँ महान संतों का उदय होनें के साथ ही  धर्मों का विकास हुआ | भारत के दो महान महाकाव्य: रामायण और महाभारत इससे प्रेरित हुए हैं। प्रत्येक प्रगतिशील सदी के साथ इस राज्य ने विभिन्न धर्मों को स्थान देकर भारत की धर्मनिरपेक्षता की पुष्टि की है।

उत्तर प्रदेश को राजनीतिक दृष्टि से भी इसका अपना एक अलग स्थान है| यहाँ तक कि उत्तर प्रदेश विभिन्न प्रकार की फसलों के उत्पादन में अपनी महत्वपूर्ण निभाता है| इसके साथ-साथ विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तर प्रदेश से सम्बंधित प्रश्न अवश्य पूछे जाते है| ऐसे में आपके लिए उत्तर प्रदेश के बारें में जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है| आज हम आपके साथ उत्तर प्रदेश से जुड़ी एक ऐसी ही जानकरी साझा कर रहे है, जिसके बारें में अक्सर लोग कनफ्यूज रहते है| तो आएये जानते है कि उत्तर प्रदेश में कितने मंडल है, उनके नाम और जिलों की सूची के बारें में|

भारत के शहरों की लिस्ट | नगर निगम | स्मार्ट सिटी | यहाँ देखे पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश में वाराणसी एक ऐसा शहर है, जिसे भारत की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में जाना जाता है| इसके साथ ही इलाहाबाद में बहने वाली दो प्रमुख नदियों- गंगा और यमुना का पवित्र संगम और निश्चित रूप से आगरा, जो मुगल वास्तुकला की बौद्धिक उत्कृष्टता को खूबसूरती से संरक्षित करता है|  

उत्तर प्रदेश में कई ऐसे मनमोहक स्थान है, जो हर यात्री की रुचि और भारतीय जातीयता के हर रंग को प्रदर्शित करता है। जिसे यहाँ के विशेष आयोजनों और त्योहारों में देखा जा सकता है, जो पूरे देश और देश की सीमाओं से तीर्थ-यात्रियों को एकत्र करते हैं, चाहे वह बरसाना में वार्षिक होली त्योहार हो या इलाहाबाद में 12 साल में एक बार आयोजित होने वाला प्रतिष्ठित कुंभ मेला ।

उत्तर प्रदेश शासनादेश (GO) पोर्टल ऑनलाइन कैसे देखे, यहाँ पढ़े पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश में कितने मंडल है (How Many Divisions in Uttar Pradesh)

उत्तर प्रदेश अर्थात यूपी में कुल 18 मंडल है, और इन मंडलो के अंतर्गत राज्य के सभी जिलों को समाहित किया गया है| उत्तर प्रदेश में मंडल और उसके अंतर्गत आने वाले जिलो नाम इस प्रकार है-

मंडल (Mandal)जिलों के नाम (District Name)
1. आगरा (Agra)आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा
2. सहारनपुर (Saharanpur)मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली
3. प्रयागराज (इलाहाबाद )प्रयागराज(इलाहाबाद), फतेहपुर, कौशंबी, प्रतापगढ़
4. मिर्जापुर (Mirzapur)मिर्जापुर, संत रवीदास नगर, सोनभद्र
5. बरेली (Bareilly)बदायन, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर
6. लखनऊ (Lucknow)हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव
7. चित्रकूट (Chitrakoot)बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा
8. झांसी (Jhansi)जालौन, झांसी, ललितपुर
9. अयोध्या (Ayodhya)अम्बेडकर नगर, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी
10. गोरखपुर (Gorakhpur)देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज
11. कानपुर (Kanpur)औरय्या, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहट, कानपुर नगर
12. गोंडा (Gonda)बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती
13. मेरठ (Meeruth)बागपत, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, हापुर
14. बस्ती (Basti)बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर
15. मुरादाबाद (Moradabad)बिजनौर, अमरोहा, मोरादाबाद, रामपुर, संभल
16. आजमगढ़ (Azamgadh)आजमगढ़, बलिया, मौ
17. अलीगढ़ (Aligadh)अलीगढ़, इटाह, हाथरस, कासगंज
18. वाराणसी (Varanasi)चांदौली, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी
उत्तर प्रदेश के मंडलों की लिस्ट

उत्तर प्रदेश रोजगार मेला 2021 | UP Rojgar Mela Online Registration

उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले है (How Many Districts in Uttar Pradesh)

यदि हम उत्तर प्रदेश राज्य में जिलों की बात करे, तो वर्ष 2000 में यहाँ कुल 60 जिले थे| जनसँख्या बढ़नें और विभिन्न कारणों से वर्तमान समय में यहाँ कुल 75 जिले है| जनसँख्या के मामले में ‘आगरा’ सबसे बड़ा है, जबकि सबसे छोटा जिला ‘महोबा’ के साथ-साथ ‘सन्त रविदास नगर’ है|  उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिलों के नाम और उनकी लिस्ट इस प्रकार है-

क्र०सं० जिला का नाम जिला मुख्यालय
1.आगराआगरा
2.प्रयागराज (इलाहाबाद)प्रयागराज (इलाहाबाद)
3.अलीगढ़अलीगढ़
4.अमेठीगौरीगंज
5.औरैयाऔरैया
6.आजमगढ़आजमगढ़
7.बाराबंकीबाराबंकी
8.बागपतबागपत
9.बदायूंबदायूं
10.बहराइचबहराइच
11.बिजनौरबिजनौर
12.बलियाबलिया
13.बांदाबांदा
14.बलरामपुरबलरामपुर
15.बरेलीबरेली
16.बस्तीबस्ती
17.बुलंदशहरबुलंदशहर
18.चंदौलीचंदौली
19.चित्रकूटचित्रकूट
2.देवरियादेवरिया
21.एटाएटा
22.इटावाइटावा
23.फ़िरोज़ाबादफ़िरोज़ाबाद
24.फर्रुखाबादफतेहगढ़
25.फ़तेहपुरफ़तेहपुर
26.फैजाबादफैजाबाद
27.गौतम बुद्ध नगरनॉएडा
28.गोंडागोंडा
29.गाजीपुरगाजीपुर
30.गोरखपुरगोरखपुर
31.गाज़ियाबादगाज़ियाबाद
32.हापुड़हापुड़
33.हमीरपुरहमीरपुर
34.हरदोईहरदोई
35.हाथरसहाथरस
36.झांसीझांसी
37.अमरोहाअमरोहा
38.जौनपुरजौनपुर
39.अंबेडकर नगरअकबरपुर
40.कन्नौजकन्नौज
41.कानपुरकानपुर
42.कानपुर देहातअकबरपुर
43.कासगंजकासगंज
44.कौशाम्बीमंझनपुर
45.कुशीनगरपडरौना
46.ललितपुरललितपुर
47.लखीमपुर खीरीलखीमपुर खीरी
48.लखनऊलखनऊ
49.मऊ मऊ
50.मेरठमेरठ
51.महाराजगंजमहाराजगंज
52.महोबामहोबा
53.मिर्जापुरमिर्जापुर
54.मुरादाबादमुरादाबाद
55.मैनपुरीमैनपुरी
56.मथुरामथुरा
57.मुज़फ़्फ़रनगरमुज़फ़्फ़रनगर
58.पीलीभीतपीलीभीत
59.प्रतापगढ़प्रतापगढ़
60.रामपुररामपुर
61.रायबरेली़रायबरेली़
62.सहारनपुरसहारनपुर
63.सीतापुरसीतापुर
64.शाहजहांपुरशाहजहांपुर
65.शामलीशामली
66.संभलसंभल
67.सिद्धार्थ नगरनौगढ़
68.सोनभद्ररॉबर्टगंज
69.भदोहीज्ञानपुर
70.सुलतानपुरसुलतानपुर
71.श्रावस्तीश्रावस्ती
72.उन्नावउन्नाव
73.वाराणसीवाराणसी
74.संत कबीर नगरखलिलाबाद
75.जालौनउरई
उत्तर प्रदेश के जिले और उनके मुख्यालय

भारत की टॉप यूनिवर्सिटीज 2021 | इंजीनियरिंग | मैनेजमेंट कालेजों की सूची

3 thoughts on “उत्तर प्रदेश में कितने मंडल है, उनके नाम और जिलों की सूची”

  1. Pingback: Cricket Stadium In India | भारत के किस राज्य में कितने स्टेडियम है

  2. Pingback: भारत में कुल कितने क्रिकेट स्टेडियम है | Cricket Stadium In India

  3. Pingback: भारतीय रेल, ​​संक्षिप्त इतिहास हिंदी में

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top